शेयर बाजार में हफ्ते की शुरुआत धमाकेदार एक्शन के साथ हो सकती है. क्योंकि ग्लोबल संकेत कमजोर हैं. गिफ्ट निफ्टी हल्की गिरावट के साथ 22100 के पास ट्रेड कर रहे. एशियाई और अमेरिकी बाजारों में भी हल्की गिरावट देखने को मिल रहा है. इनवेस्टर्स की नजर इस हफ्ते आने वाले महंगाई के आंकड़े पर है. चीन, अमेरिका और भारत में इस हफ्ते महंगाई के आंकड़े जारी होंगे. भारतीय बाजारों में शुक्रवार को निचले स्तरों से खरीदारी से सेंटीमेंट ठीक तो लग रहा, लेकिन लोकसभा चुनाव के नतीजों से पहले बाजार में तेज एक्शन है. बता दें कि निफ्टी पिछले 5 सेशन में करीब 700 अंकों तक टूट चुका है. इंडेक्स फिलहाल 22,000 के लेवल पर बरकरार रहा, जोकि फरवरी के बाद एक बार भी 22,000 के नीचे नहीं बंद हुआ.
GIFT Nifty से कमजोर संकेत
भारतीय बाजारों के लिए आज सपाट या हल्की गिरावट के साथ शुरुआत हो सकती है. क्योंकि गिफ्ट निफ्टी में करीब 50 अंकों की गिरावट देखने को मिल रही है. इंडेक्स 22100 के पास ट्रेड कर रहा है. इससे संकेत मिल रहा है कि प्रमुख इंडेक्स आज मिलेजुले एक्शन दिखा सकते हैं.

अमेरिकी मार्केट का हाल
अमेरिकी शेयर बाजार शुक्रवार को बढ़त के साथ बंद हुए थे. डाओ के लिए बीता हफ्ता अब तक सबसे बेहतर रहा. शुक्रवार को इंडेक्स लगातार 8वें दिन बढ़त के साथ बंद हुआ. S&P 500 भी हरे निशान में बंद हुआ है. फिलहाल निवेशकों की नजर कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (CPI) समेत आने वाले हफ्ते में अमेरिका के प्रोड्यूसर प्राइस इंडेक्स (PPI) के आंकड़ों पर है. साथ ही इस हफ्ते फेडरल रिजर्व चेयरमैन जेरोम पॉवेल की कमेंट्री पर भी मार्केट की नजर होगी.
एशियाई बाजारों का सुस्ती
एशियाई शेयर बाजारों में हफ्ते के पहले दिन कमजोर कारोबार देखने को मिल रहा है. क्योंकि चीन में अप्रैल महीने के मंहगाई के आंकड़े अनुमान से ज्यादा हैं. फिलहाल नजर जापान के Q1 GDP आंकड़ों पर है. जापान का निक्केई इंडेक्स 0.32% नीचे कामकाज कर रहा. वहीं, दक्षिण कोरिया का कोस्पी इंडेक्स 0.29% की बढ़त के साथ कर रहा है. हॉन्गकॉन्ग का हेंग सेंग और चीन शंघाई कम्पोजिट भी लाल निशान में ट्रेड कर रहे हैं.
कच्चे तेल में करेक्शन
इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की कीमत गिर गई है. क्रूड करीब 1 फीसदी से ज्यादा फिसल गया है. क्योंकि अमेरिकी सेंट्रल बैंक ने ब्याज दरें लंबे समय तक ऊंची रहने की आशंका जताई है. इससे क्रूड की डिमांड कमजोर हो सकती है. बता दें कि ब्रेंट क्रूड करीब 1.3% गिरकर 83 डॉलर के नीचे आ गया है. साथ ही डॉलर की मजबूती से भी कच्चे तेल पर दबाव बना हुआ है.
घरेलू मार्केट में संस्थागत निवेशक
विदेशी संस्थागत निवेशक यानी FIIs भारतीय शेयर बाजार में लगातार बिकवाली कर रहे हैं. कैश मार्केट में FIIs ने मई में कुल बिकवाली ₹21,000 करोड़ की है. जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों यानी DIIs ने इस दौरान खरीदारी की. DIIs ने मई 2024 में अब तक कुल ₹19410 करोड़ के शेयर खरीदे हैं.
More From GoodReturns

LIC Stock Crash: सरकार के एक फैसले से 9% तक टूटा शेयर, अब क्या करें निवेशक?

Share Market का नया नियम: 3:15 बजे के बाद बदल गई ट्रेडिंग, नए क्लोजिंग ऑक्शन में कैसे बनाएं कमाई की रणनीति?

ब्रिटानिया के Q1 नतीजे आज: क्या बिस्कुट-केक के दाम बढ़ेंगे? निवेशकों की इन बातों पर टिकी नजर

Market Crash Today: CAS System और Crude Oil ने बिगाड़ी बाजार की चाल, एक्सपर्ट से जानिए अब क्या होगा?

Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय

Manipal Health IPO: आज बंद हो रहा है इश्यू, क्या Apollo और Fortis के शेयरों में आएगी बड़ी हलचल?

Urban Company के शेयरों में 18% की तूफानी तेजी! Morgan Stanley ने दी खरीदारी की सलाह!

शेयर बाजार में बड़ा बदलाव: सोमवार से बदल रहा क्लोजिंग ऑक्शन का नियम, ट्रेडर्स के लिए जरूरी अपडेट

Juniper Green Energy और MV Electrosystems IPO: आज जारी होगा अलॉटमेंट स्टेटस, ऐसे करें चेक

Jefferies की बड़ी भविष्यवाणी! Gold या Stocks? Chris Wood ने बताया कहां बनेगा ज्यादा पैसा!

HSBC PMI डेटा आज: RBI बैठक से पहले बाजार की धड़कनें तेज, क्या होगा असर?



Click it and Unblock the Notifications