शेयर बाजार में शुक्रवार को तेज एक्शन देखने को मिल सकता है. क्योंकि आज 31 मई से जून सीरीज की शुरुआत होगी. GDP के आंकड़े जारी होंगे. साथ ही एग्जिट पोल से पहले की भी हलचल देखने को मिल सकती है, जोकि कल 1 जून को आएंगे. फिलहाल तो आज हल्की बढ़त के साथ शुरुआत संकेत मिल रहे. क्योंकि गिफ्ट निफ्टी करीब 50 अंकों की मजबूती के साथ 22700 के पास पहुंच गया है. एशियाई शेयर बाजारों में भी आर्थिक आंकड़ों के दम पर तेजी दर्ज की जा रही. हालांकि, अमेरिकी शेयक बाजारों में ऊपरी स्तरों से दबाव देखने को मिल रहा. लेकिन कच्चे तेल और बॉन्ड यील्ड में नरमी देखने को मिल रहा. इसके अलावा Q4 रिजल्ट्स वाले शेयर भी फोकस में रहने वाले हैं.
ग्लोबल मार्केट का हाल
ग्लोबल बाजारों से आज मिले जुले संकेत मिल रहे हैं. अमेरिकी बाजारों में कल भी तेज गिरावट दर्ज की गई. डाओ इंडेक्स 330 अंक फिसला कर बंद हुआ, जोकि इंट्राडे में 38,000 के स्तर तक फिसला. इंडेक्स में गिरावट की वजह सलेसफोर्स के शेयर में 20% की गिरावट का बड़ा योगदान रहा. क्योंकि कंपनी ने 18 साल में पहली बार गाइडेंस से कमजोर नतीजे जारी किए. हालांकि, डाओ में शामिल 30 में से 22 स्टॉक्स पॉजिटिव बंद हुए.
नैस्डेक इंडेक्स भी 1 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ. इंडेक्स में गिरावट की वजह IT शेयरों में जोरदार बिकवाली रही. जबकि स्मॉलकैप्स में खरीदारी से रसल 2000 इंडेक्स 1% चढ़ा. निवेशकों की नजर जारी हुए वाली आर्थिक आंकड़ों पर भी रही, जोकि Q1 US GDP 1.3% पर रहा, जबकि अनुमान 1.6% का था. 10-ईयर की बॉन्ड यील्ड फिसलकर 4.55% पर आ गई है. आज पर्सनल कंजप्शन एक्सपेंडिचर डेटा पर नजर है, जोकि अनुमान 2.7% का है.

कच्चे तेल में तेज बिकवाली
कच्चे तेल की कीमतों में तेज करेक्शन देखने को मिल रहा. कल क्रूड का भाव 2% तक फिसला. ब्रेंट क्रूड ऑयल का भाव 82 डॉलर प्रति बैरल के नीचे फिसल गया है. जबकि, WTI क्रूड ऑयल 78 डॉलर के करीब रही. कच्चे तेल में गिरावट की वजह अमेरिका में गर्मियों में पेट्रोल की कमजोर डिमांड रही. इसकी वजह से मई में अमेरिकी क्रूड ऑयल के भाव 5% तक फिसल गए.
बाजार में जारी है FIIs की बिकवाली
भारतीय शेयर बाजार में विदेशी संस्थागत निवेशकों यानी FIIs की बिकवाली जारी है. विदेशी निवेशकों ने कैश मार्केट में कल भी बिकवाली की है. इसके तहत FIIs ने कैश मार्केट में 3050 करोड़ रुपए तक के शेयर बेचे. वहीं, घरेलू संस्थागत निवेशकों यानी DIIs ने कल खरीदारी की है. कल कैश मार्केट में DIIs ने 3433 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे हैं.
More From GoodReturns

7 सितंबर से खुल रहे हैं 2 नए IPO: निवेश से पहले जान लें ये जरूरी नियम

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

निफ्टी में शानदार रिकवरी: अब SIP करें या लम्पसम? निवेश का सही फॉर्मूला

दीपा ज्वैलर्स आईपीओ: आज आखिरी दिन, क्या अलॉटमेंट के लिए तैयार हैं आप?

कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़े: क्या अब बाहर का खाना होगा महंगा?

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

Paluck Technologies IPO Listing: 252 गुना सब्सक्राइब हुआ शेयर, आज बाजार में कैसी होगी धमाकेदार एंट्री?

अगस्त ऑटो सेल्स का धमाका: मारुति-टाटा की बिक्री में जबरदस्त उछाल, क्या आज इन शेयरों में आएगी तेजी?

1 सितंबर को बदल सकते हैं LPG सिलेंडर के दाम, बुकिंग से पहले जान लें ये जरूरी बात



Click it and Unblock the Notifications
