शेयर बाजार में मंथली एक्सपायरी से पहले तेज एक्शन देखने को मिल रहा है. गिफ्ट निफ्टी भी 100 अंक से ज्यादा फिसलकर 22800 के लेवल पर आ गया है. भारतीय शेयर बाजारों पर लोकसभा चुनाव का भी असर देखने को मिल रहा. इसके अलावा कमजोर ग्लोबल संकेतों का भी असर देखने को मिल रहा है. एशियाई और अमेरिकी शेयर बाजारों में बिकवाली देखने को मिल रहा है. इससे पहले मंगलवार को सेंसेक्स 220 अंक गिरकर 75,170 पर बंद हुआ. निफ्टी भी 44 अंक फिसलकर 22,888 पर बंद हुआ था.
एशियाई बाजारों में तेज करेक्शन
एशियाई स्टॉक मार्केट में भी मिलाजुला कारोबार देखने को मिल रहा है. जापान का निक्केई इंडेक्स 0.17% की गिरावट के साथ 38800 के नीचे फिसल गया है. कोरिया का कोस्पी इंडेक्स सवा फीसदी की गिरावट के साथ 2700 के अहम लेवल के नीचे आ गया है. हॉन्गकॉन्ग का हेंगसेंग इंडेक्स भी करीब डेढ़ फीसदी टूट गया है. जबकि चीन का शंघाई इंडेक्स हल्की मजबूती के साथ 3100 के पार निकल गया है.

अमेरिकी शेयर बाजारों का हाल
अमेरिकी शेयर बाजार छुट्टी के बाद कल खुला. कारोबार सेशन में मिलाजुला एक्शन देखने को मिला. Nvidia के दम पर नैस्डैक ने रिकॉर्ड हाई बनाया. इंडेक्स पहली बार 17,000 का लेवल पार किया. जबकि डाओ भी करीब आधे फीसदी टूटा. वहीं, S&P 500 इंडेक्स लगभग सपाट बंद हुए. ब्याज दरों में कटौती को लेकर ट्रेडर्स ने अब अनुमान कम कर दिए हैं. इससे बाजारों को बूस्ट मिला. साथ ही तिमाही नतीजों से भी सेंटीमेंट अच्छा है.
आज ये कंपनियां जारी करेंगी नतीजे
शेयर बाजार लिस्टेड कंपनियां मार्च तिमाही के नतीजे जारी कर रहीं. आज 29 मई को कारोबारी सेशन में AB Fashion, NBCC, Amara Raja Batteries, Tata Steel, Alkem Labs, Bata India, Cummins India, IPCA Labs, Samvardhana Motherson, Emami और Mazagon Dock जैसी कंपनियां रिजल्ट्स जारी करने वाली हैं.
बाजार में लौटी FIIs की खरीदारी
भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार को विदेशी निवेशकों को खरीदारी लौटी. FIIs ने कल कैश मार्केट में की ओर खरीदारी दर्ज की गई. डिपॉजिटरी आंकड़ों के मुताबिक FII ने 28 मई को 66 करोड़ रुपए के शेयर खरीदें. इन पर Timken India, PF Fintech, Concord Biotech और Inox Wind में ब्लॉक डील की वजह से भी असर पड़ा. वहीं, घरेलू संस्थागत निवेशकों यानी DIIs ने भी कैश मार्केट में 3,232 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे.
More From GoodReturns

7 सितंबर से खुल रहे हैं 2 नए IPO: निवेश से पहले जान लें ये जरूरी नियम

IPO अलॉटमेंट पाने का पक्का तरीका: सोमवार से पहले ये 5 जरूरी काम निपटा लें

शेयर बाजार में बड़ी गिरावट: क्रूड ऑयल के डर के बीच SIP और निवेश का सही फॉर्मूला

आज 10 सितंबर को 18 शेयरों में मचेगी हलचल, एक्स-डिविडेंड के साथ TVS Srichakra का बड़ा पेआउट!

आज खुले 4 नए IPO: करमतारा, एलसीसी समेत इन कंपनियों में दांव लगाने का मौका, चेक करें प्राइस बैंड और GMP

IPO Alert: आज से खुले 2 धमाकेदार IPO, ₹14,500 से शुरू करें निवेश, जानें GMP और पूरी डिटेल्स

निफ्टी में शानदार रिकवरी: अब SIP करें या लम्पसम? निवेश का सही फॉर्मूला

शेयर बाजार में आज इन 5 शेयरों में मचेगी हलचल! RVNL और Mazagon Dock समेत इन स्टॉक्स पर रखें नजर

Paluck Technologies IPO Listing: 252 गुना सब्सक्राइब हुआ शेयर, आज बाजार में कैसी होगी धमाकेदार एंट्री?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
