शेयर बाजार में मंगलवार को तेजी देखने को मिल सकती है. बाजार के प्रमुख इंडेक्स हरे निशान में खुल सकते हैं. क्योंकि ग्लोबल मार्केट से अच्छे संकेत मिल रहे हैं. गिफ्ट निफ्टी भी करबी 60 अंकों की मजबूती के साथ 22600 के पार निकल गया है. इससे पहले शनिवार को स्पेशल ट्रेडिंग के दिन बाजार में सपाट बंद हुआ था. निफ्टी 36 अंक ऊपर 22,502 पर बंद हुआ था. सेंसेक्स भी 89 अंकों की मजबूती के साथ 74,005 पर बंद हुआ था. जबकि कारोबारी हफ्ते में बाजार में जबरदस्त तेजी दर्ज की गई. निफ्टी पिछले हफ्ते 2% चढ़कर बंद हुआ. इस दौरान मिड और स्मॉल कैप इंडेक्स में 4-6% तक की उछाल दर्ज की गई. बता दें कि सोमवार यानी 20 मई को बाजार बंद थे.
ग्लोबल मार्केट से अच्छे संकेत
भारतीय शेयर बाजारों के लिए ग्लोबल मार्केट से अच्छे संकेत मिल रहे हैं. क्योंकि अमेरिकी शेयर बाजार सोमवार को लाइफ हाई पर पहुंच गए. डाओ रिकॉर्ड स्तर छूकर करीब 200 अंक फिसल गया. नैस्डैक में 100 अंकों की मजबूती दर्ज की गई. बता दें कि अमेरिकी शेयर बाजार लगातार 5 हफ्तों से पॉजिटिव रिटर्न दे रहे हैं. फिलहाल इनवेस्टर्स की नजर कल आने वाली FOMC मीटिंग मिनट्स पर है. साथ ही गुरुवार को नए घरों की बिक्री के आंकड़े भी जारी होंगे.
कमोडिटी मार्केट में भी जोश
इक्विटी मार्केट के साथ कमोडिटी मार्केट में भी जबरदस्त जोश देखने को मिल रहा है. बुलियन मार्केट में सोने और चांदी की कीमतों में तूफानी तेजी है. कॉमैक्स पर दोनों के रेट्स लाइफ हाई पर पहुंच गए हैं. सोना पहली बार 2450 डॉलर के पार निकल गया. चांदी 32 डॉलर के पार ट्रेड कर रही. इसके अलावा बेस मेटल्स में भी जोरदार मजबूती दर्ज की गई.घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कॉपर के दाम लाइफ हाई पर पहुंच गए हैं. इसके अलावा निकल और जिंक भी 1-4% तक चढ़ गए हैं.

एशियाई मार्केट में मिलाजुला कारोबार
एशियाई शेयर बाजारों में मिलाजुला कारोबार देखने को मिल रहा है. जापान का निक्केई इंडेक्स 66 अंकों की मामूली तेजी के साथ 39150 के करीब ट्रेड कर रहा है. कोरिया का कोस्पी इंडेक्स 2730 के लेवल पर है. हॉन्गकॉन्ग का हेंगसेंग इंडेक्स भी 2% से ज्यादा की गिरावट के साथ 20000 के नीचे फिसल गया है. चीन का शंघाई भी लाल निशान में कारोबार कर रहा है.
क्रूड और डॉलर इंडेक्स
10-ईयर अमेरिकी बॉन्ड यील्ड हल्की मजबूती के साथ 4.44% पर कारोबार कर रहा है. डॉलर इंडेक्स भी 105 के करीब ट्रेड कर रहा है. वहीं, कच्चे तेल में ऊपरी स्तरों से गिरावट दर्ज की जा रही. ब्रेंट क्रूड 83.20 डॉलर प्रति बैरल के नीचे फिसल गया है. WTI क्रूड भी 80 डॉलर प्रति बैरल के नीचे आ गया है.
विदेशी और घरेलू निवेशकों का मूड
लोकसभा चुनाव में अनिश्चितताओं के चलते विदेशी निवेशकों ने भारतीय शेयर बाजारों में जमकर बिकवाली की. पिछले हफ्ते कैश सेगमेंट में करीब 10650 करोड़ रुपए के शेयरों को बिकवाली की. मई महीने में अब तक FIIs ने 33,625 करोड़ रुपए के शेयर बेचे, जोकि अप्रैल में बिकवाली के आंकड़े के बराबर रहा. घरेलू संस्थागत निवेशकों यानी FIIs ने जमकर खरीदारी की. पिछले हफ्ते कैश सेगमेंट में 14410 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे. महीने भर में DIIs ने 33,820 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे, जोकि अप्रैल में 44,186 रुपए की खरीदारी की थी.
More From GoodReturns

Share Market का नया नियम: 3:15 बजे के बाद बदल गई ट्रेडिंग, नए क्लोजिंग ऑक्शन में कैसे बनाएं कमाई की रणनीति?

ब्रिटानिया के Q1 नतीजे आज: क्या बिस्कुट-केक के दाम बढ़ेंगे? निवेशकों की इन बातों पर टिकी नजर

Market Crash Today: CAS System और Crude Oil ने बिगाड़ी बाजार की चाल, एक्सपर्ट से जानिए अब क्या होगा?

Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय

Urban Company के शेयरों में 18% की तूफानी तेजी! Morgan Stanley ने दी खरीदारी की सलाह!

शेयर बाजार में बड़ा बदलाव: सोमवार से बदल रहा क्लोजिंग ऑक्शन का नियम, ट्रेडर्स के लिए जरूरी अपडेट

Juniper Green Energy और MV Electrosystems IPO: आज जारी होगा अलॉटमेंट स्टेटस, ऐसे करें चेक

MV Electrosystems IPO: कल बंद हो रहा है मौका, निवेश से पहले जरूर चेक करें ये डिटेल्स

Jefferies की बड़ी भविष्यवाणी! Gold या Stocks? Chris Wood ने बताया कहां बनेगा ज्यादा पैसा!

शेयर बाजार में आज से बड़ा बदलाव: 3:15 बजे के बाद कैसे तय होगा क्लोजिंग प्राइस?

HSBC PMI डेटा आज: RBI बैठक से पहले बाजार की धड़कनें तेज, क्या होगा असर?



Click it and Unblock the Notifications