शेयर बाजार में कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन जोरदार एक्शन देखने को मिल सकती है. बाजार के प्रमुख इंडेक्स हल्की बढ़त के साथ शुरुआत के साथ हो सकती है. गिफ्ट निफ्टी हल्की बढ़त के साथ 23400 का लेवल पार पहुंच गया है. हालांकि, ग्लोबल बाजारों से मिजेजुले संकेत मिल रहे. एशियाई शेयरों बाजारों में कोरिया के कोस्पी इंडेक्स के अलावा सभी इंडेक्स हल्की कमजोरी के साथ ट्रेड कर रहे. अमेरिकी शेयर बाजार भी कल भी रिकॉर्ड हाई बना.
ग्लोबल मार्केट का हाल
ग्लोबल बाज़ारों से आज स्थिर संकेत मिल रहे हैं. एशियाई बाजारों की नजर बैंक ऑफ़ जापान की पॉलिसी का इंतज़ार है. कल US बाजारों के लिए एक और मिला जुला दिन रहा. डाओ इंडेक्स 300 अंक के दायरे में कारोबार किया. इंडेक्स 65 अंक फिसलकर बंद हुआ. जबकि S&P 500 और नैस्डेक इंडेक्स पर लगातार चौथे दिन नया रिकॉर्ड है.
नैस्डैक इंडेक्स में तेजी की वजह दिग्गज IT में खरीदारी रही. एप्पल में तेजी के चलते मार्केट कैप फिर से माइक्रोसॉफ्ट से ज्यादा हो गया है. साथ ही बाजारों को प्रोड्यूसर प्राइस इंडेक्स में गिरावट से भी सपोर्ट मिला. मई में PPI -0.2% पर, अनुमान 0.1% की बढ़त का था. यूरोप के बाज़ारों में भी कमजोरी दर्ज की जा रही है.

ग्लोबल कमोडिटी मार्केट का हाल
ग्लोबल बुलियन मार्केट में कल गिरावट दर्ज की गई. कॉमैक्स पर सोना 40 डॉलर प्रति ऑन्स फिसल गया. चांदी की कीमत भी 1 महीने के निचले स्तर पर फिसल गई है. जबकि कच्चे तेल में दायरे मे कारोबार रहा और 82 डॉलर प्रति बैरल के पास है. 10-ईयर अमेरिकी बॉन्ड यील्ड तेजी से फिसलकर 4.25% के पास आ गया है.
विदेशी निवेशकों ने कल की बिकवाली
भारतीय शेयर बाजारों में वीकली एक्सपायरी के दिन यानी गुरुवार को संस्थागत निवेशकों ने बिकवाली की. विदेशी संस्थागत निवेशकों यानी FIIs ने कल कैश मार्केट में विदेशी 3,033 करोड़ रुपए के शेयर बेचे. जबकि, इसी दिन घरेलू संस्थागत निवेशकों यानी DIIs ने 554 करोड़ रुपए के शेयर बेचे हैं.
More From GoodReturns

IPO अलॉटमेंट पाने का पक्का तरीका: सोमवार से पहले ये 5 जरूरी काम निपटा लें

शेयर बाजार में बड़ी गिरावट: क्रूड ऑयल के डर के बीच SIP और निवेश का सही फॉर्मूला

7 सितंबर से खुल रहे हैं 2 नए IPO: निवेश से पहले जान लें ये जरूरी नियम

आज खुले 4 नए IPO: करमतारा, एलसीसी समेत इन कंपनियों में दांव लगाने का मौका, चेक करें प्राइस बैंड और GMP

IPO Alert: आज से खुले 2 धमाकेदार IPO, ₹14,500 से शुरू करें निवेश, जानें GMP और पूरी डिटेल्स

शेयर बाजार में आज इन 5 शेयरों में मचेगी हलचल! RVNL और Mazagon Dock समेत इन स्टॉक्स पर रखें नजर

निफ्टी में शानदार रिकवरी: अब SIP करें या लम्पसम? निवेश का सही फॉर्मूला

दीपा ज्वैलर्स आईपीओ: आज आखिरी दिन, क्या अलॉटमेंट के लिए तैयार हैं आप?

अगस्त ऑटो सेल्स का धमाका: मारुति-टाटा की बिक्री में जबरदस्त उछाल, क्या आज इन शेयरों में आएगी तेजी?

Paluck Technologies IPO Listing: 252 गुना सब्सक्राइब हुआ शेयर, आज बाजार में कैसी होगी धमाकेदार एंट्री?

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?



Click it and Unblock the Notifications
