शेयर बाजार में गुरुवार को तेज एक्शन देखने को मिल सकता है. वीकली एक्सपायरी, RBI MPC मीटिंग समेत ग्लोबल संकेतों पर नजर होगी. हालांकि, शुरुआती कारोबार में बाजार हल्की तेजी दिखा सकता है. क्योंकि गिफ्ट निफ्टी करीब 35 अंकों की मजबूती के साथ 22700 के करीब ट्रेड कर रहा. एशियाई और अमेरिकी वायदा बाजारों में भी खरीदारी हो रही. इससे पहले बुधवार को भारतीय बाजारों में जबरदस्त रिकवरी दिखाई. इसके चलते प्रमुख इंडेक्स 3-3% की उछाल दर्ज की गई. फिलहाल बाजार की नजर केंद्र में NDA सरकार की नई नीतियों और BJP की सहयोगियों के बयानों पर एक्शन दिखा सकता है.
बाजार की नजर कहां होगी?
घरेलू ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेस के रिटेल रिसर्च हेड सिद्धार्थ खेमका ने कहा कि कल बाजार में जोरदार तेजी की वजह NDA की लगातार तीसरी बार सरकार गठन की खबर रही. यही वजह रही कि निफ्टी 736 अंक उछलकर 22620 पर बंद हुआ. मिड और स्मॉलकैप इंडेक्स भी 4-4 फीसदी के आसपास उछले. सेक्टोरल इंडेक्स भी 4-5% तक उछलकर बंद हुए.

उन्होंने कहा कि केंद्र में NDA की सरकार के अलावा अच्छे मानसून से ऑटो और FMCG सेक्टर में जमकर खरीदारी हुई. आगे सरकार के फैसले और RBI MPC के फैसले पर नजर होगी. क्योंकि सीटें घटने के बावजूद केंद्र सरकार का फोकस इनवेस्टमेंट वाली ग्रोथ पर होगी. इसमें कैपेक्स और इंफ्रास्ट्रक्चर और मैन्युफैक्चरिंग और अन्य लॉन्ग टर्म के लिए फोकस में रहने वाले हैं. साथ ही रेलवे, डिफेंस, फाइनेंस, रोड, एनर्जी, कॉमर्स जैसी कोर कैबिनेट पोर्टफोलियो पर नजर होगा. फिलहाल, लोकसभा चुनाव के नतीजों को बाजार पचा चुका है. अब एक बार फिर फंडामेंटल पर फोकस लौटेगा.
RBI MPC मीटिंग का दूसरा दिन
वीकली एक्सपायरी और राजनीतिक हलचल के अलावा बाजार की दम RBI पॉलिसी बैठक पर भी होगी. आज मीटिंग का दूसरा दिन है. गवर्नर शक्तिकांत दास शुक्रवार को ब्याज दरों, महंगाई और आर्थिक ग्रोथ पर बात करेंगे. ऐसे में नजर महंगाई, GDP आउटलुक के अनुमान पर केंद्रीय बैंक के फैसले पर होगी. फिलहाल, ब्याज दरों में कोई भी कटौती की चर्चा नहीं है.
अमेरिकी बाजारों का हाल
US के शेयर बाजारों में कल चौतरफा तेजी दर्ज की गई. नैस्डेक इंडेक्स 2% उछलकर नई रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचा. S&P 500 भी 1.2% के उछाल के साथ नए रिकॉर्ड बनाए. इसी तरह डाओ भी 100 अंक उछलकर दिन के हाई पर बंद हुआ. NVIDIA का मार्केट कैप 3 लाख करोड़ डॉलर के पार पहुंच गया है, जोकि अब अमेरिकी दूसरी सबसे बड़ी कंपनी बन गई है. इसमें एप्पल को पीछे छोड़ा है. बाजारों को ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद से भी सपोर्ट मिला है.
दरों में कटौती के अनुमान से चमके एशियाई बाजार
यूरोप में ब्याज दरें घटने के अनुमान से एशियाई बाजारों में रौनक लौटी है. जापान का निक्केई 350 अंक, कोरिया का कोस्पी 1%, हॉन्गकॉन्ग का हेंगसेंग इंडेक्स भी करीब एक फीसदी ऊपर ट्रेड कर रहे. कल बैंक ऑफ़ कनाडा ने 0.25% की रेट कटौती का ऐलान किया है. आज ECB की पालिसी में भी 0.25% की कटौती की उम्मीद है. इसके अलावा 10-ईयर की बॉन्ड यील्ड 4.3% के नीचे फिसलकर 1 हफ्ते के निचले स्तर पर आ गई है.
विदेशी और घरेलू निवेशकों का मूड
भारतीय शेयर बाजारों में विदेशी निवेशकों की बिकवाली जारी है. FII ने बुधवार को भी कैश मार्केट में बिकवाली देखने को मिली. FIIs ने कैश मार्केट में 5 जून को 5656 करोड़ रुपए के शेयर बेचे हैं. जबकि, घरेलू संस्थागत निवेशकों यानी DIIs ने कैश मार्केट में 4555 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे हैं.
More From GoodReturns

SEBI का बड़ा एक्शन: Axis Mutual Fund Front Running Case में 7 साल का बैन, क्या है मामला?

Nifty रहेगा मजबूत या आएगी गिरावट? Expert से जानिए किन सेक्टर्स और स्टॉक्स में है कमाई का मौका?

Indo-MIM IPO: लिस्टिंग गेन का लालच या SIP की लंबी रेस? निवेश से पहले ये जरूर पढ़ें

Godfrey Phillips Share: कमजोर नतीजों से टूटा निवेशकों का भरोसा, शेयर में 8% तक की बड़ी गिरावट

GRSE Share: जून तिमाही में शानदार नतीजे, Profit 44% बढ़ा, Revenue भी मजबूत! आगे क्या होगा?

Indo-MIM IPO अलॉटमेंट: आज जारी हो रहा है स्टेटस, क्या आपको शेयर मिले? ऐसे चेक करें

Market Strategy: Index नहीं, सही Stocks चुनिए; गिरावट में हो सकती है कमाई!

South Korea Market Crash: चिप कंपनियों की बिकवाली से Kospi में दूसरे दिन बड़ी गिरावट, भारत पर कितना असर?

Market Outlook: गिरते बाजार में घबराएं नहीं, इन Levels और Sectors पर रखें नजर

बाजार में गिरावट: SIP रोकें या जारी रखें? जानें निवेश का सही तरीका

Indo-MIM और Lohia Corp IPO: दूसरे दिन की रेस में कौन आगे? निवेश से पहले जानें ये 5 बातें



Click it and Unblock the Notifications