शेयर बाजार में बुधवार को खरीदारी जारी रह सकती है. क्योंकि ग्लोबल संकेत अच्छे मिल रहे हैं. GIFT Nifty भी करीब 60 अंकों की मजबूती के साथ 22400 के पास पहुंच गया है. अमेरिकी वायदा बाजारों में भी खरीदारी देखने को मिल रहा. एशियाई बाजारों में भी तेजी है. इससे पहले मंगलवार को भारतीय बाजारों में जोरदार खरीदारी देखने को मिली. बाजार में तेजी का ये तीसरा दिन रहा. इस दौरान निफ्टी करीब 1 फीसदी से ज्यादा उछल चुका है. जबकि 14 मई को विदेशी संस्तागत निवेशकों यानी FIIs ने घरेलू बाजारों में बिकवाली की. इसके तहत 4065 करोड़ रुपए के शेयरों की बिकवाली की.
कैसे हैं ग्लोबल मार्केट संकेत?
दुनियाभर के शेयर बाजारों से आज अच्छे संकेत मिल रहे हैं. अमेरिकी शेयर बाजारों में डाओ एक दिन की कमजोरी के बाद फिर से तेजी दिखा रहा है. इंडेक्स कल 125 अंक ऊपर बंद हुआ है. नैस्डैक में 0.75% उछलकर नए हाई पर बंद हुआ है. वायदा बाजारों में भी खरीदारी देखने को मिल रही है. अमेरिका में अप्रैल का PPI अनुमान मुताबिक 2.1% से बढ़कर 2.2% पर रहा. महंगाई के आंकड़े अनुमान से ज्यादा रहे. कोर CPI में 0.5% की बढ़त दर्ज की गई, जबकि अनुमान 0.2% का था. आज CPI आंकड़ों पर नजर है, क्योंकि 3.4% बढ़त का अनुमान है. साथ ही आज रिटेल बिक्री के भी आंकड़े आएंगे.

एशिया बाजारों का हाल
अमेरिकी मैक्रो इकोनॉमिक डाटा के चलते एशियाई बाजारों में भी एक्शन देखने को मिल रहा है. जापान का निक्केई 135 अंकों की मजबूती के साथ 38500 के लेवल पर पहुंच गया है. कोरिया का कोस्पी इंडेक्स भी हल्की मजबूती के साथ 2730 के पार निकल गया है. वहीं, हॉन्गकॉन्ग और चीन के शेयर बाजारों में बिकवाली दर्ज की जा रही है.
कमोडिटी मार्केट का हाल
ग्लोबल कमोडिटी मार्केट में ज्यादातर ट्रेड सपाट ही है. कच्चा तेल 83 डॉलर के नीचे फिसल गया है. अमेरिकी महंगाई आंकड़ों से क्रूड की चाल पड़ा है. 10 साल की अमेरिकी बॉन्ड यील्ड फिसलकर 4.5% के नीचे आ गई है. वहीं, सोने और चांदी में एक बार फिर चमक बढ़ गया है. कॉमैक्स पर सोना 2363 डॉलर प्रति ऑन्स के पार निकल गया है. चांदी की कीमत भी 28.78 डॉलर प्रति ऑन्स पर पहुंच गया है. डॉलर इंडेक्स भी फिसलकर 105 पर आ गया है.
प्राइमरी मार्केट में तेज हलचल संभव
भारतीय IPO मार्केट में आज तेज हलचल रहेगा. इंश्योरेंस फिनटेक कंपनी गो डिजिट का पब्लिक इश्यू 15 मई यानी आज से खुल जाएगा. इसके लिए प्राइस बैंड 258 से 272 रुपए प्रति शेयर है. IPO 17 मई को बंद हो जाएगा. इसके अलावा इक्विटी मार्केट में 2 कंपनियों के शेयर लिस्ट होंगे. TBO Tek और Aadhar Housing Finance की आज लिस्टिंग होगी.
आज Q4 रिजल्ट्स जारी करने वाली कंपनियां
Granules India, LIC Housing Finance, Power Finance Corporation, Dixon Technologies (India), Indian Energy Exchange समेत अन्य शामिल हैं. इससे पहले मंगलवार को Bharti Airtel, Siemens, Shree Cement, Apollo Tyres, Colgate Palmolive India, Patanjali Foods समेत अन्य कंपनियों ने मार्च तिमाही के नतीजे जारी किए थे.


Click it and Unblock the Notifications