शेयर बाजार में शुक्रवार को जोरदार एक्शन देखने को मिल सकता है. बाजार के प्रमुख इंडेक्स हल्की बढ़त के साथ खुल सकते हैं. बाजार में दिन भर मिलेजुले कारोबार की संभावना है. क्योंकि ग्लोबल संकेत भी मिक्स हैं. गिफ्ट निफ्टी हल्की मजबूती के साथ 22900 के लेवल पर ट्रेड कर रहा. अमेरिकी वायदा बाजार और एशियाई बाजारों में भी मिलेजुले ट्रेड देखने को मिल रहे. कच्चे तेल में निचले स्तरों से रिकवरी दिख रहा है, जोकि 80 डॉलर प्रति बैरल के पास ट्रेड कर रहे हैं.
अमेरिकी शेयर बाजार का हाल
अमेरिकी शेयर बाजारों में मिला जुला कारोबार देखने को मिल रहा है. तीसरे दिन बढ़त के साथ डाओ इंडेक्स 80 अंक ऊपर बंद हुआ. नैस्डेक और S&P 500 ने इंट्राडे में लगातार दूसरे दिन नया रिकॉर्ड बनाए. हालांकि, नए रिकॉर्ड के बाद मार्केट में मुनाफावसूली से हल्की गिरावट दर्ज की गई. रसल 2000 इंडेक्स भी पौना फीसदी गिरकर बंद हुआ. NVIDIA का शेयर भी कल के ट्रेडिंग सेशन में फोकस में रहा, जिसमें रिकॉर्ड ऊंचाई से मुनाफावसूली हुई.
10-ईयर अमेरिकी बॉन्ड यील्ड 4.3% के पास सपाट है. आज नजर मई के जॉब्स डेटा पर होगी. बाजार का अनुमान है कि 1.9 लाख नई नौकरियां जुड़ सकती हैं. इसके अलावा बेरोजगारी दर 3.9% पर रहने का अनुमान है.
एशियाई शेयर बाजारों का हाल
एशियाई बाजारों की नजर आज जारी होने वाले चीन के ट्रेड आंकड़ों पर है. फिलहाल जापान का निक्केई इंडेक्स हल्की गिरावट के साथ 38650 के लेवल पर आ गया है. हॉन्गकॉन्ग का हेंगसेंग इंडेक्स भी गिरकर 18500 के नीचे फिसल गया. चीन का शंघाई 3030 के लेवल पर ट्रेड कर रहा. जबकि कोरिया का कोस्पी इंडेक्स बढ़त के साथ 2710 के लेवल पर कारोबार कर रहा है.
FIIs की लगातार तीसरे दिन बिकवाली
भारतीय शेयर बाजारों में विदेशी संस्थागत निवेशकों यानी FIIs की बिकवाली जारी है. कैश मार्केट में FIIs ने गुरुवार को लगातार तीसरे दिन बिकवाली की. इसके तहत 6867.7 करोड़ रुपए के शेयर बेचें हैं. जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों यानी DIIs ने 3718.38 करोड़ रुपए के शेयरों की खरीदारी की.

कच्चे तेल में उछाल
इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में शुक्रवार को तेजी दर्ज की जा रही है.आउटपुट एग्रीमेंट पर ओपेक+ के सदस्यों रूस और सऊदी अरब से मिल सकंतों के चलते जोश देकने को मिल रहा. इसके ECB ने ब्याज दरों में कटौती कर दी है. इससे डिमांड बढ़ने की उम्मीद है. नतीजतन, ब्रेंट क्रूड 80 डॉलर और WTI क्रूड 75 डॉलर प्रति बैरल के पास पहुंच गया है.
RBI MPC मीटिंग
भारतीय केंद्रीय बैंक यानी RBI की MPC मीटिंग पर नजरें होंगी. फरवरी में दरों में कटौती के बाद अप्रैल पॉलिसी में दरें बरकरार रखा था. ऐसे में निगाहें गवर्नर शक्तिकांत दास पर होगी, जोकि 6 सदस्यी कमिटी के अध्यक्ष हैं. आज सुबह 10 बजे कमिटी के फैसले बताएंगे. हालांकि, एक्सपर्ट्स अभी भी मान रहे हैं कि दरों में कटौती जून पॉलिसी में नहीं होगी.
More From GoodReturns

IPO अलॉटमेंट पाने का पक्का तरीका: सोमवार से पहले ये 5 जरूरी काम निपटा लें

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

अगस्त ऑटो सेल्स का धमाका: मारुति-टाटा की बिक्री में जबरदस्त उछाल, क्या आज इन शेयरों में आएगी तेजी?

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

Paluck Technologies IPO Listing: 252 गुना सब्सक्राइब हुआ शेयर, आज बाजार में कैसी होगी धमाकेदार एंट्री?

7 सितंबर से खुल रहे हैं 2 नए IPO: निवेश से पहले जान लें ये जरूरी नियम

RBI का बड़ा एक्शन: बाजार से ₹6 लाख करोड़ की नकदी गायब, क्या अब बदलेंगे ब्याज दरें?

निफ्टी में शानदार रिकवरी: अब SIP करें या लम्पसम? निवेश का सही फॉर्मूला

दीपा ज्वैलर्स आईपीओ: आज आखिरी दिन, क्या अलॉटमेंट के लिए तैयार हैं आप?



Click it and Unblock the Notifications
