शेयर बाजार में आज 21 जून को हल्की मजबूती देखने को मिल सकती है. वीकली एक्सपायरी के बाद बाजार में शुक्रवार को एक्शन रहेगा. क्योंकि ग्लोबल मार्केट से मिलेजुले संकेत मिल रहे. एशियाई बाजारों में बिकवाली है. छुट्टी के बाद खुले अमेरिकी बाजारों में भी कल हल्की गिरावट दर्ज की गई. हालांकि, गिफ्ट निफ्टी हल्की मजबूती के साथ 23600 के पार निकल गया है. इससे पहले गुरुवार को सेंसेक्स लगातार 7वें दिन हरे निशान में बंद हुआ था. इंडेक्स 141 अंकों की मजबूती के साथ 77,478 पर बंद हुआ था.
एशियाई शेयर बाजारों का हाल
एशियाई बाजारों में चौतरफा गिरावट दर्ज की जा रही है. जापान का निक्कई इंडेक्स मामूली गिरावट के साथ 38600 के लेवल पर ट्रेड कर रहा है. बाजार की नजर आज जारी होने वाले महंगाई के आंकड़ों पर है. कोरिया का कोस्पी इंडेक्स करीब 1 फीसदी गिरकर गया है, जोकि 2780 के पास ट्रेड कर रहा है. हॉन्ग कॉन्ग का हेंग सेंग इंडेक्स भी 300 अंक फिसल गया है. इंडेक्स 18000 के लेवल पर आ गया है. चीन का शंघाई इंडेक्स भी 3000 के अहम स्तरों से नीचे फिसल गया है.
US में मिला जुला कारोबार
छुट्टी के बाद खुले अमेरिकी शेयर बाजारों में मिलाजुला कारोबार देखने को मिला. डाओ 300 अंक उछलकर 39 हजार के पार पहुंचा. जबकि नया रिकॉर्ड बनाने के बाद S&P 500 और नैस्डेक में मुनाफावसूली दर्ज की गई. कल S&P 500 ने पहली बार इंट्राडे में 5500 का स्तर छुआ. वहीं. नैस्डेक 8वें दिन रिकॉर्ड बनाने के बाद 0.8% फिसलकर बंद हुआ. इंडेक्स पर दबाव NVIDIA के शेयर में 3.5% की गिरावट से बना. जबकि अन्य IT शेयर्स में मिला जुला कारोबार देखने को मिला.

कच्चा तेल का भाव 8 हफ्ते की ऊंचाई पर
मिडिल ईस्ट में बढ़ते टेंशन से कच्चे तेल में तेजी देखने को मिल रही. इंटरनेशनल मार्केट में ब्रेंट क्रूड 85.58 डॉलर प्रति डॉलर पर ट्रेड कर रहा है. ये कच्चे तेल का 8 हफ्तों की ऊंचाई है.
कमोडिटी मार्केट का हाल
10-ईयर अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में हल्की उछाल दर्ज की जा रही, जोकि 4.25% के ऊपर ट्रेड कर रहा है. डॉलर इंडेक्स भी 105 के पार पहुंच गया है. इंडेक्स 1 हफ्ते की ऊंचाई पर पहुंच गया है. बुलियन मार्केट में भी जोश देखने को मिल रहा है. कॉमैक्स पर सोना 30 डॉलर चढ़कर 2 हफ्ते की ऊंचाई पर पहुंच गया है. इसी तरह चांदी में भी लगातार तीसरे दिन बढ़त दर्ज किया गया. बेस मेटल में कॉपर 1 हफ्ते की ऊंचाई पर पहुंच गया है.
More From GoodReturns

आज 10 सितंबर को 18 शेयरों में मचेगी हलचल, एक्स-डिविडेंड के साथ TVS Srichakra का बड़ा पेआउट!

IPO अलॉटमेंट पाने का पक्का तरीका: सोमवार से पहले ये 5 जरूरी काम निपटा लें

7 सितंबर से खुल रहे हैं 2 नए IPO: निवेश से पहले जान लें ये जरूरी नियम

आज खुले 4 नए IPO: करमतारा, एलसीसी समेत इन कंपनियों में दांव लगाने का मौका, चेक करें प्राइस बैंड और GMP

IPO Alert: आज से खुले 2 धमाकेदार IPO, ₹14,500 से शुरू करें निवेश, जानें GMP और पूरी डिटेल्स

शेयर बाजार में आज इन 5 शेयरों में मचेगी हलचल! RVNL और Mazagon Dock समेत इन स्टॉक्स पर रखें नजर

निफ्टी में शानदार रिकवरी: अब SIP करें या लम्पसम? निवेश का सही फॉर्मूला

दीपा ज्वैलर्स आईपीओ: आज आखिरी दिन, क्या अलॉटमेंट के लिए तैयार हैं आप?

अगस्त ऑटो सेल्स का धमाका: मारुति-टाटा की बिक्री में जबरदस्त उछाल, क्या आज इन शेयरों में आएगी तेजी?

Paluck Technologies IPO Listing: 252 गुना सब्सक्राइब हुआ शेयर, आज बाजार में कैसी होगी धमाकेदार एंट्री?

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?



Click it and Unblock the Notifications
