शेयर बाजार में वीकली एक्सपायरी से पहले नरमी देखने को मिल सकती है. बाजार के प्रमुख इंडेक्स बुधवार को कमजोर शुरुआत कर सकते हैं. बाजार पर कमजोर ग्लोबल संकेतों का असर पड़ सकता है. गिफ्ट निफ्टी हल्की गिरावट के साथ 23300 के नीचे फिसल गया है. एशियाई शेयर बाजार में मिलाजुला कारोबार देखने को मिल रहा है. अमेरिकी वायदा बाजारों में भी सुस्ती है. कच्चे तेल में मजबूत आउटलुक के दम पर तेजी दर्ज की जा रही, जोकि 82 डॉलर के पार निकल गया है. इससे पहले मंगलवार को बाजार सपाट बंद हुए थे. सेंसेक्स 33 अंक नीचे 76,456 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 5 अंक ऊपर 23,264 पर बंद हुआ था.
अमेरिकी शेयर बाजार का हाल
अमेरिकी शेयर बाजार में कल नरमी दर्ज की गई. फेड पॉलिसी के आउटकम से पहले US में तेज एक्शन देखने को मिला. डाओ इंडेक्स 350 अंक की रेंज में ट्रेड किया. इंडेक्स निचले स्तरों से कल 300 अंक सुधरकर दिन की ऊंचाई के पास बंद हुआ. वहीं, S&P 500 और नैस्डेक पर रिकॉर्ड बनने का सिलसिला जारी है. नैस्डैक को एप्पल में 7.25% की मजबूती से सपोर्ट मिला. एप्पल में जोरदार तेजी की वजह नए AI प्रोडक्ट है. अन्य दिग्गज IT शेयर्स में भी कल खरीदारी देखने को मिली.

US FED पॉलिसी पर रहेगी नजर
आज देर शाम अमेरिकी सेंट्रल बैंक यानी US फेड की पॉलिसी के फैसले पर ग्लोबल मार्केट की नजर होगी. हालांकि, इस बार ब्याज दरों में कटौती नहीं होने की संभावना है. एनलिस्ट्स मान रहे हैं कि सितंबर पॉलिसी में दरें घट सकती हैं. हाल ही के आर्थिक आंकड़ों से मिले जुले संकेत रहे. ऐसे में 50% जानकार सितंबर में रेट कट की उम्मीद लगा रहे हैं. जबकि ज्यादातर जानकार इस साल 1 रेट कट का ही अनुमान लगा रहे हैं.
अन्य बड़े ग्लोबल ट्रिगर्स
आज मई के CPI आंकड़े भी जारी होंगे. रिटेल महंगाई दर 3.4% पर स्थिर रहने का अनुमान है. वहीं, 10 साल की बॉन्ड यील्ड फिसलकर 4.4% पर आ गई है. यूरोप के शेयर बाजारों में भी 1% तक की गिरावट दर्ज की गई. इंटरनेशनल मार्केट में कच्चा तेल मजबूत होकर करीब 2 हफ्ते की ऊंचाई पर पहुंच गया है. यहां ब्रेंट क्रूड $82 के पार ट्रेड कर रहा है.
एशियाई शेयर बाजारों का हाल
एशिया के शेयर बाजारों की बात करें तो आज मिलेजुले ट्रेड हो रहे. आज भारत और चीन में मई महीने के महंगाई के आंकड़े जारी होंगे. भारत की महंगाई दर भी मई में 4.83% के मुकाबले 4.89% पर पहुंचने की संभावना है. जापान का निक्केई इंडेक्स 0.65% की गिरावट के साथ ट्रेड कर रहा. जबकि कोरिया का कोस्पी इंडेक्स में एक चौथाई फीसदी की बढ़त दिखी. हेंगसेंग इंडेक्स में भी हल्की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहा.
विदेशी निवेशकों का मूड
2 दिन बाद विदेशी संस्थागत निवेशकों यानी FIIs भारतीय शेयर बाजारों में बिकवाली की है. FIIs ने कल कैश मार्केट में 111 करोड़ रुपए के शेयर बेचे हैं. जबकि, घरेलू संस्थागत निवेशकों यानी DIIs ने मंगलवार को कैश मार्केट में 3,193 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे हैं.
More From GoodReturns

IPO अलॉटमेंट पाने का पक्का तरीका: सोमवार से पहले ये 5 जरूरी काम निपटा लें

शेयर बाजार में बड़ी गिरावट: क्रूड ऑयल के डर के बीच SIP और निवेश का सही फॉर्मूला

7 सितंबर से खुल रहे हैं 2 नए IPO: निवेश से पहले जान लें ये जरूरी नियम

आज खुले 4 नए IPO: करमतारा, एलसीसी समेत इन कंपनियों में दांव लगाने का मौका, चेक करें प्राइस बैंड और GMP

IPO Alert: आज से खुले 2 धमाकेदार IPO, ₹14,500 से शुरू करें निवेश, जानें GMP और पूरी डिटेल्स

शेयर बाजार में आज इन 5 शेयरों में मचेगी हलचल! RVNL और Mazagon Dock समेत इन स्टॉक्स पर रखें नजर

निफ्टी में शानदार रिकवरी: अब SIP करें या लम्पसम? निवेश का सही फॉर्मूला

दीपा ज्वैलर्स आईपीओ: आज आखिरी दिन, क्या अलॉटमेंट के लिए तैयार हैं आप?

अगस्त ऑटो सेल्स का धमाका: मारुति-टाटा की बिक्री में जबरदस्त उछाल, क्या आज इन शेयरों में आएगी तेजी?

Paluck Technologies IPO Listing: 252 गुना सब्सक्राइब हुआ शेयर, आज बाजार में कैसी होगी धमाकेदार एंट्री?

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?



Click it and Unblock the Notifications
