शेयर बाजार में मंगलवार को तेज एक्शन देखने को मिल सकता है. बाजार के प्रमुख इंडेक्स पॉजिटिव शुरुआत कर सकते हैं. क्योंकि गिफ्ट निफ्टी हल्की मजबूती के साथ 23300 के पास ट्रेड कर रहा है. ग्लोबल मार्केट से भी अच्छे संकेत मिल रहे. एशियाई शेयर बाजारों में मिलाजुला कारोबार हो रहा. अमेरिकी बाजारों में कल जोरदार खरीदारी दर्ज की गई. कच्चे तेल में 2 फीसदी की गिरावट है. इससे पहले शेयर बाजार में सोमवार को प्रॉफिटबुकिंग हुई थी. सेंसेक्स 77,079 का ऑल टाइम हाई टच करने के बाद फिसलकर 76,490 पर बंद हुआ था.
कल कैसा रहा मार्केट?
घरेलू ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के रिटेल रिसर्च हेड सिद्धार्थ खेमका ने कहा कि कल निफ्टी ने शुरुआती कारोबार में 23411 का ऑल टाइम हाई बनाया. लेकिन अंत में 30 अंकों की गिरावट के साथ 23,259 पर बंद हुआ. हालांकि, मिड और स्मॉलकैप इंडेक्स अच्छी रैली देखने को मिली. IT सेक्टर ने कल बाजार पर दबाव बनाया. मेटल सेक्टर में भी बिकवाली दिखी.
अब आगे कहां रखें नजर
उन्होंने कहा कि PM किसान सम्मान निधि की 17वीं किस्त जारी होने की खबर से फर्टिलाइजर शेयरों में रौनक देखने को मिली. जबकि सीमेंट पर GST घटाने और हाउसिंग सेक्टर के लिहाज से पॉजिटिव कमेंट्री के चलते सीमेंट सेक्टर में जोश दिखा. कैबिनेट पोर्टफोलियो के बंटवारे के लिहाज से बाजार आज रिएक्ट कर सकता है. ग्लोबल सेंटीमेंट की बात करें तो निवेशकों की नजर बैंक ऑफ जापान और FOMC की पॉलिसी पर है. इसके बाद अमेरिकी और भारतीय महंगाई के आंकड़ों पर नजर होगी.
अमेरिकी शेयर बाजारों का हाल
अमेरिकी शेयर बाजारों में कल हल्की तेजी दर्ज की गई. S&P 500 और Nasdaq इंडेक्स रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुए. अब मार्केट की नजर फेडरल रिजर्व की पॉलिसी मीटिंग पर है. हालांकि, जून पॉलिसी में ब्याज दरों में कटौती को लेकर कोई उम्मीद नहीं है. इस साल नवंबर पॉलिसी में एक बार रेट कट की उम्मीद की जा रही है.
AI प्लान के ऐलान से Apple के स्टॉक में 2% की गिरावट देखने को मिली. सेल्स में गिरावट के अपडेट के बाद Gamestop के शेयर में इंट्राडे में करीब 15% तक की गिरावट दर्ज की गई. आज स्मॉल बिज़नेस डाटा जारी होगा. उसके बाद 12 मई के CPI आंकड़े जारी होंगे.

अन्य ग्लोबल संकेत
कच्चे तेल की कीमतों में भी तेज करेक्शन देखने को मिल रहा है. ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म गोल्डमैन सैक्स ने ताजा रिपोर्ट में कहा है कि इस साल की तीसरी तिमाही तक ब्रेंट क्रूड ऑयल 86 डॉलर तक रहना चाहिए, जोकि 81 डॉलर के आसपास ट्रेड कर रहा है. ब्रोकरेज ने कहा कि समर सीजन में डिमांड बढ़ेगी. अमेरिकी ट्रेडरी यील्ड में भी तेजी है. 10-ईयर बॉन्ड यील्ड 4 बेसिस पॉइंट्स उछलकर 4.46% पर पहुंच गया है.
विदेशी निवेशकों की खरीदारी लौटी
भारतीय शेयर बाजारों में विदेशी संस्थागत निवेशकों यानी FIIs की खरीदारी जारी है. सोमवार को कैश मार्केट में FIIs ने लगातार दूसरे दिन खरीदारी की. इसके तहत कल 2572.38 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे. वहीं, घरेलू संस्थागत निवेशकों यानी DIIs ने 2764.46 करोड़ रुपए के शेयर खरीदें हैं.
More From GoodReturns

Market Crash Today: CAS System और Crude Oil ने बिगाड़ी बाजार की चाल, एक्सपर्ट से जानिए अब क्या होगा?

Urban Company के शेयरों में 18% की तूफानी तेजी! Morgan Stanley ने दी खरीदारी की सलाह!

Juniper Green Energy और MV Electrosystems IPO: आज जारी होगा अलॉटमेंट स्टेटस, ऐसे करें चेक

Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय

शेयर बाजार में बड़ा बदलाव: सोमवार से बदल रहा क्लोजिंग ऑक्शन का नियम, ट्रेडर्स के लिए जरूरी अपडेट

शेयर बाजार में आज से बड़ा बदलाव: 3:15 बजे के बाद कैसे तय होगा क्लोजिंग प्राइस?

MV Electrosystems IPO: कल बंद हो रहा है मौका, निवेश से पहले जरूर चेक करें ये डिटेल्स

Indo-MIM Listing Today: आज बाजार में होगी धमाकेदार एंट्री! लिस्टिंग के बाद शेयर बेचने का सही तरीका

GRSE Share: जून तिमाही में शानदार नतीजे, Profit 44% बढ़ा, Revenue भी मजबूत! आगे क्या होगा?

Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?

SEBI के नए बायबैक नियम लागू: अब ओपन-मार्केट में निवेश से पहले जान लें ये 5 बड़े बदलाव



Click it and Unblock the Notifications