शेयर बाजार में सोमवार यानी 10 जून को जोरदार एक्शन देखने को मिल सकता है. बाजार के प्रमुख इंडेक्स हल्की गिरावट के साथ शुरुआत कर सकते हैं. क्योंकि ग्लोबल संकेत मिक्स नजर आ रहे हैं. गिफ्ट निफ्टी हल्की गिरावट के साथ 23300 के पास फिसल गया है. एशियाई और अमेरिकी शेयर बाजारों में मिलेजुले कारोबार देखने को मिल रहा है.
लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बने मोदी
केंद्र में NDA की सरकार को बहुमत मिला. भाजपा के नेतृत्व में गठबंधन की सरकार बन गई है. 9 जून को नरेंद्र मोदी ने लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली. सत्ता में एक बार फिर मोदी सरकार आने से बाजार में तेजी देखने को मिल सकती है, क्योंकि इस सरकार में स्थिर नीतियों से अर्थव्यवस्था को फायदा मिलेगा.

अमेरिकी शेयर बाजारों का हाल
अमेरिकी शेयर बाजारों में कल ऊपरी स्तरों से तेज करेक्शन देखने को मिल रहा है. डाओ इंडेक्स 350 अंक की रेंज में कारोबार के बीच 90 अंक फिसलकर बंद हुआ. वहीं, तीसरे दिन नया रिकॉर्ड बनाने के बाद S&P 500 इंडेक्स में हल्की गिरावट दर्ज की गई. नैस्डेक 0.25% कमजोर हुआ. स्मॉलकॉप्स पर शुक्रवार को फिर दबाव देखने को मिला. रसल 2000 इंडेक्स 1.1% गिरावट के साथ बंद हुआ.
शेयर बाजार के मूड पर मजबूत जॉब्स डेटा का असर देखने को मिल रहा है. मई में 2.7 लाख नई जॉब्स जोड़ी, जबकि अनुमान 1.9 लाख का था. वहीं, बेरोज़गारी दर 3.9% से बढ़कर 4% पर पहुंच गई है. 10-ईयर अमेरिकी बॉन्ड यील्ड उछलकर 4.45% के पार पहुंच गई है. ऐसे में सितंबर में रेट कट की संभावना 70% से घटकर 50% पर फिसल गई है. एनलिस्ट्स इस साल अब सिर्फ 1 रेट कट की उम्मीद लगा रहे हैं.
कमोडिटी बाजार का अपडेट
ग्लोबल कमोडिटी मार्केट में शुक्रवार को सभी भारी गिरावट दर्ज की गई. डॉलर इंडेक्स में तेज रिकवरी का असर देखने को मिल रहा, जोकि 105 के पास पहुंच गया है. कॉमैक्स पर सोने का भाव 3% गिरने के बाद 1 महीने के निचले स्तर पर फिसल गया है. बता दें कि चीन के सेंट्रल बैंक ने सोने की खरीदारी रोक दी है. इससे पहले चीन के सेंट्रल बैंक ने लगातार 18 महीने तक खरीदारी की. चांदी भी 6% फिसलकर करीब 4 हफ्ते के निचले स्तर पर आ गई. कच्चे तेल में सुस्त कारोबार देखने को मिल रहा है. ब्रेंट क्रूड 80 डॉलर प्रति बैरल के नीचे फिसल गया है.
विदेशी निवेशकों की लौटी खरीदारी
भारतीय शेयर बाजार में विदेशी निवेशकों की खरीदारी लौट गई है. विदेशी संस्थागत निवेशकों यानी FIIs ने कैश मार्केट में शुक्रवार को खरीदारी की. FIIs से कैश मार्केट में 4,391.02 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे हैं. जबकि, घरेलू संस्थागत निवेशकों यानी DIIs ने कैश मार्केट में 7 जून को 1,289.75 करोड़ रुपए के शेयर बेचे हैं.
More From GoodReturns

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल

IPO अलॉटमेंट पाने का पक्का तरीका: सोमवार से पहले ये 5 जरूरी काम निपटा लें

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

अगस्त ऑटो सेल्स का धमाका: मारुति-टाटा की बिक्री में जबरदस्त उछाल, क्या आज इन शेयरों में आएगी तेजी?

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

Paluck Technologies IPO Listing: 252 गुना सब्सक्राइब हुआ शेयर, आज बाजार में कैसी होगी धमाकेदार एंट्री?

7 सितंबर से खुल रहे हैं 2 नए IPO: निवेश से पहले जान लें ये जरूरी नियम

निफ्टी में शानदार रिकवरी: अब SIP करें या लम्पसम? निवेश का सही फॉर्मूला

दीपा ज्वैलर्स आईपीओ: आज आखिरी दिन, क्या अलॉटमेंट के लिए तैयार हैं आप?

1 सितंबर को बदल सकते हैं LPG सिलेंडर के दाम, बुकिंग से पहले जान लें ये जरूरी बात



Click it and Unblock the Notifications
