शेयर बाजार के लिए अगला हफ्ता काफी अहम होने वाला है. क्योंकि नए हफ्ते में कई अहम इवेंट्स हैं. इसमें रिजर्व बैंक की MPC मीटिंग, तिमाही नतीजे समेत अन्य घरेलू ट्रिगर्स होंगे. इसके अलावा ग्लोबल मार्केट में तेज बिकवाली का भी असर देखने को मिल सकता है. अमेरिका, यूरोप से लेकर एशियाई शेयर बाजारों में जोरदार बिकवाली दर्ज की जा रही है. मार्केट एक्सपर्ट्स ने भारतीय बाजारों के लिए अगले हफ्ते आउटलुक दिया है. इससे पहले शुक्रवार को घरेलू बाजारों में तेज बिकवाली दर्ज की गई थी.
बाजार पर एक्सपर्ट का राय
ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के रिटेल रिसर्च प्रमुख सिद्धार्थ खेमका ने बताया कि शुक्रवार को ग्लोबल मार्केट से कमजोरी के संकेत के बीच बाजार में तगड़ी प्रॉफिट बुकिंग दर्ज की गई. INDIA VIX बढ़ा, जोकि निवेशक में नर्वसता को दर्शा रहा है. कल बाजार में फार्मा सेक्टर को छोड़कर सभी सेक्टरोरल इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए. कमजोर इकोनॉमिक आंकड़ों का असर US मार्केट पर दिख रहा है. नतीजनत, चौतरफा बिकवाली हावी रही. उन्होंने कहा कि बाजार का ओवरऑल ट्रेंड मजबूत है. लेकिन बाजार की चाल शॉर्ट टर्म के लिए निगेटिव रह सकती है.
निफ्टी के लिए टेक्निकल नजरिया
SBI सिक्योरिटीज ने कहा कि इस हफ्ते निफ्टी 50 इंडेक्स ने 25000 का नया रिकॉर्ड बनाया. इंडेक्स के लिए अब 24580-24540 की रेंज में अहम सपोर्ट लेवल है. अगर यह टूटता है तो अगला सपोर्ट लेवल 24350 होगा. ऐसे में अगर गिरावट पर खरीदारी की स्थिति होती है तो 24900-24950 की रेंज रेजिस्टेंस लेवल होगा. HDFC सिक्योरिटीज के टेक्निकल रिसर्च ऐनालिस्ट नागराज शेट्टी ने कहा कि शॉर्ट टर्म में रिवर्स का ट्रेंड देखा जा रहा है. निफ्टी में 24600-24500 की रेंज तक करेक्शन दिख सकता है. इमीडिएट बेस पर इंडेक्स के लिए 24900 पर रजिस्टेंस बना हुआ है.

नए हफ्ते के लिए अहम ट्रिगर्स
नई हफ्ते में भारतीय बाजारों के लिए कई अहम ट्रिगर्स होंगे. इसमें 6 से 8 अगस्त तक RBI की MPC मीटिंग होगी. इसमें गवर्नर शक्तिकांत दास महंगाई, आर्थिक ग्रोथ समेत ब्याज दरों को लेकर बात रखेंगे, जिस पर बाजार की नजर होगी. बाजार में लिस्टेड कंपनियां Q1 रिजल्ट्स जारी कर रही हैं, जोकि अगले हफ्ते में करेंगी. ऐसे में नतीजों वाले शेयरों पर नजर होगी. विदेशी संस्थागत निवेशकों यानी FIIs के फ्लो पर नजर होगी, जोकि इस हफ्ते 5500 करोड़ रुपए से ज्यादा के शेयरों की बिकवाली की.
More From GoodReturns

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल

निफ्टी में शानदार रिकवरी: अब SIP करें या लम्पसम? निवेश का सही फॉर्मूला

दीपा ज्वैलर्स आईपीओ: आज आखिरी दिन, क्या अलॉटमेंट के लिए तैयार हैं आप?

अगस्त ऑटो सेल्स का धमाका: मारुति-टाटा की बिक्री में जबरदस्त उछाल, क्या आज इन शेयरों में आएगी तेजी?

Paluck Technologies IPO Listing: 252 गुना सब्सक्राइब हुआ शेयर, आज बाजार में कैसी होगी धमाकेदार एंट्री?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

1 सितंबर को बदल सकते हैं LPG सिलेंडर के दाम, बुकिंग से पहले जान लें ये जरूरी बात

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

Lumino Industries IPO: आज बंद हो रहा है मौका! रिटेल की भारी डिमांड, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?



Click it and Unblock the Notifications
