शेयर बाजार में मंगलवार को जोरदार एक्शन देखने को मिल सकता है. बाजार सुबह मजबूत शुरुआत कर सकते हैं. क्योंकि ग्लोबल संकेत बेहद मजबूत हैं. एशियाई बाजारों में तगड़ी खरीदारी देखने को मिल रही है. जापान के निक्केई और कोरिया के कोस्पी में 1-1 फीसदी से ज्यादा की मजबूती है. भारतीय बाजारों के लिए पॉजिटिव शुरुआत के संकेत गिफ्ट निफ्टी भी दे रहा, जोकि करीब 50 अंकों की तेजी के साथ 22600 के लेवल पर ट्रेड कर रहा है. इससे पहले निफ्टी 50 इंडेक्स लगातार 2 दिन से लाल निशान में बंद हो रहा. इंडेक्स सोमवार को 33 अंक फिसलकर 22,442 पर बंद हुआ था. बता दें कि आज देश में लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण का मतदान हो रहा, जिसमें 93 सीटों के लिए मत पड़ रहे हैं.
आज बाजार के लिए अहम फैक्टर्स
भारतीय शेयर बाजारों के लिए आज यानी 7 मई को कई फैक्टर्स अहम होंगे. इसमें ग्लोबल मार्केट सबसे अहम है. एशियाई बाजारों में जोरदार खरीदारी देखने को तो मिल ही रही. इससे पहले अमेरिकी बाजारों में तगड़ी तेजी दर्ज की गई. डाओ लगातार चौथे दिन पॉजिटिव बंद हुआ. इंडेक्स 176 अंक ऊपर बंद हुआ था. नैस्डैक ने भी 192 अंकों की मजबूती दिखाया. बाजार की नजर घरेलू कंपनियों के नतीजों पर भी रहेगा.

नतीजों वाले शेयरों में कल बाजार बंद होने के बाद आए नतीजों वाले शेयर शामिल हैं. इसके अलावा आज जिन कंपनियों के Q4 रिजल्ट्स आएंगे उन पर नजर रहेगी. Pidilite Industries , JSW Energy, Dr Reddys Laboratories, SRF, PB Fintech, United Breweries, Voltas, IRB Infrastructure, Max Financial Services, Indraprastha Gas, KEC International, Jindal Saw समेत अन्य कंपनियां नतीजे जारी करेंगे.
संस्थागत निवेशकों के आंकड़ों पर नजर
विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने सोमवार को कैश मार्केट में नेट बिकवाली की. जबकि, घरेलू संस्थागत निवेशकों यानी DIIs की ओर से कल खरीदारी देखने को मिली. आंकड़ों पर नजर डालें FIIs ने कैश मार्केट में 964.47 करोड़ रुपए के शेयर बेचे. जबकि, DIIs ने कल कैश मार्केट में 1352.44 करोड़ रुपए के शेयरों की खरीदारी की. निवेशकों को एक लॉट में 33 शेयर मिलेंगे, जिसके लिए 14,916 रुपए का निवेश करना होगा. शेयर BSE और NSE पर 13 मई को लिस्ट होंगे.
Indegene Limited IPO
Indegene Limited हेल्थकेयर सेक्टर में डिजिटल सर्विस देने वाली कंपनी है. Indegene के पब्लिक इश्यू का आज दूसरा दिन है. 6 मई को IPO खुला है, जोकि पहले दिन 1.70 गुना भरा है. पब्लिक इश्यू 8 मई को बंद हो जाएगा. बता दें कि कंपनी इश्यू के जरिए 1842 करोड़ रुपए जुटाना चाहती है. इसके लिए प्राइस बैंड 430-452 रुपए प्रति शेयर तय किया गया है.
कमोडिटी मार्केट का हाल
इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल का भाव हरे निशान में ट्रेड कर रहा है. ब्रेंट क्रूड 83.50 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा. क्रूड में तेजी की वजह गजा और इजरायल के बीच सीजफायर को लेकर कन्फ्यूजन की स्थिति है. अमेरिकी 10-ईयर बॉ़न्ड यील्ड भी 4.49% पर पहुंच गया है. वहीं, कॉमैक्स पर गोल्ड के भाव 2330 डॉलर प्रति ऑन्स के पार ट्रेड कर रहा है. सिल्वर भी 27.50 डॉलर प्रति ऑन्स के पार कारोबार कर रहा है.
More From GoodReturns

निफ्टी में शानदार रिकवरी: अब SIP करें या लम्पसम? निवेश का सही फॉर्मूला

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

Paluck Technologies IPO Listing: 252 गुना सब्सक्राइब हुआ शेयर, आज बाजार में कैसी होगी धमाकेदार एंट्री?

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

अगस्त ऑटो सेल्स का धमाका: मारुति-टाटा की बिक्री में जबरदस्त उछाल, क्या आज इन शेयरों में आएगी तेजी?

1 सितंबर को बदल सकते हैं LPG सिलेंडर के दाम, बुकिंग से पहले जान लें ये जरूरी बात

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

Lumino Industries IPO: आज बंद हो रहा है मौका! रिटेल की भारी डिमांड, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
