Stock Market Up Today: शेयर बाजार में 5 मार्च को तेजी देखने को मिल रही है. प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं. इस लिहाज से 10 दिनों से जारी गिरावट का सिलसिला खत्म हो गया. बाजार में यह तेजी निचले स्तरों पर वैल्यूबाइंग और एशियाई बाजारों में पॉजिटिव ट्रेंड की वजह से है.
सेंसेक्स करीब 900 अंकों की बढ़त के साथ कर 73,850 के पार पहुंच गया, जबकि निफ्टी 300 अंक चढ़कर 22,350 पर पहुंच गया. बाजार की तेजी में टाटा स्टील, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, टेक महिंद्रा, अदानी पोर्ट्स, टाटा मोटर्स, पावर ग्रिड, एनटीपीसी, इंफोसिस, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और भारती एयरटेल जैसे शेयर जोश दिखा रहे हैं.
क्यों तेजी दिखा रहा स्टॉक मार्केट?
बाजार में आज बुधवार को तेजी के कई फैक्टर्स हैं. इसमें अमेरिकी टैरिफ को लेकर आ रही खबरें हैं, जिसंमें कॉमर्स सेक्रेटरी हॉवर्ड लुटनिक ने संकेत दिए हैं कि ट्रम्प प्रशासन कुछ टैरिफ में ढील दे सकता है.

एशियाई बाजारों से मिले पॉजिटिव संकेतों ने भी घरेलू बाजार में जोश भरने का काम किया है. क्योंकि हांगकांग के हेंग सेंग इंडेक्स में करीब 2% की तेजी है, क्योंकि चीन ने अमेरिका के साथ चल रहे ट्रेड टेंशन के बीच नए प्रोत्साहन स्कीम का वादा किया है. जापान के निक्केई में भी तेजी आई है.
चमके स्मॉल एंड मिडकैप इंडेक्स
तेजी से गिर रहे मिड और स्मॉल सेक्टर में भी हरियाली देखने को मिल रही है. लगातार टूट रहे निफ्टी मिडकैप 100 और स्मॉलकैप 100 इंडेक्स में भी करीब 2% की बढ़त देखने को मिल रही है. एनलिस्ट्स मान रहे हैं कि ओवरसोल्ड कंडीशन ने शॉर्ट टर्म में रिकवरी के लिए खरीदारी के मौके पेश किए हैं. इसके अलावा हैवीवेट टाटा स्टील, अदानी पोर्ट्स और टीसीएस जैसे बड़े शेयरों में 4% तक की बढ़त के साथ मजबूत खरीदारी देखी जा रही.
More From GoodReturns

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Milky Mist Dairy Share Price: IPO के बाद लगातार दूसरे दिन शेयर में तूफानी तेजी, लगा अपर सर्किट

NSE का नया CAS सिस्टम: आज से बदल गया क्लोजिंग का तरीका, ट्रेडर्स के लिए जरूरी गाइड

IPO Alert: आज बंद हो रहे हैं दो बड़े IPO, पैसा लगाने से पहले चेक करें ये जरूरी डिटेल्स

NSE IPO: क्या अभी पैसा लगाना सही है? लिस्टिंग से पहले ये 5 बातें जान लें

निफ्टी वीकली एक्सपायरी: इन 5 गलतियों से बचें, वरना एक्सपायरी के दिन डूब सकता है आपका पैसा

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?

Stock Market Rally: 7 दिनों की गिरावट के बाद बाज़ार में जोरदार वापसी, अब कहां करें Buying?

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 से 3:40 के बीच बदल जाएगी ट्रेडिंग, F&O ट्रेडर्स ऐसे तैयार करें वॉचलिस्ट

FINNIFTY एक्सपायरी: आज बाजार में बड़ा बदलाव! CAS टाइमिंग और इन स्टॉक्स पर रखें नजर

बैंक निफ्टी एक्सपायरी: आज 13 अगस्त को इन लेवल्स पर रखें नजर, OI और IV का खेल समझें



Click it and Unblock the Notifications