नई दिल्ली, फरवरी 14। यूक्रेन को लेकर रूस और पश्चिम के बीच भू-राजनीतिक तनाव के कारण आज भी शेयर बाजार में वैश्विक बिकवाली जा रही। इससे 14 फरवरी को बेंचमार्क सूचकांक लगातार दूसरे सत्र में काफी भारी गिरावट के साथ बंद हुए। आज सेंसेक्स 1,747.08 अंक या 3.00 फीसदी टूट कर 56,405.84 पर और निफ्टी 532 अंक या 3.06 फीसदी नीचे फिसल कर 16,842.80 पर बंद हुआ। लगभग 574 शेयरों में तेजी आई, जबकि 2897 शेयरों में गिरावट आई। 108 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। बता दें कि आज की गिरावट से शेयर बाजार के निवेशकों को भारी नुकसान हुआ। ये नुकसान लाखों करोड़ रु का है।
इतना हुआ नुकसान
निवेशकों को आज शेयर बाजार में आई गिरावट से 847160.93 करोड़ रु का नुकसान हुआ। 11 फरवरी को शेयर बाजार बंद होने पर बीएसई की सभी लिस्टेड कंपनियों की मार्केट कैपिटल 2,63,89,886.35 करोड़ रु थी, जो आज मार्केट बंद होने पर 2,55,42,725.42 करोड़ रु रह गयी। यानी बीएसई की लिस्टेड कंपनियों की मार्केट कैपिटल में 847160.93 करोड़ रु की गिरावट आई।
बड़े शेयरों में गिरावट
बड़े शेयरों में जेएसडब्ल्यू स्टील, एचडीएफसी लाइफ, आईटीसी, टाटा स्टील और टाटा मोटर्स निफ्टी पर टॉप गिरने वाले शेयरों में रहे, जबकि एकमात्र लाभ वाला शेयर टीसीएस रहा। बता दें कि ऑटो, बैंक, ऑयल एंड गैस, पीएसयू बैंक, फार्मा, एफएमसीजी, मेटल, रियल्टी और कैपिटल गुड्स इंडेक्स में 2-6 फीसदी की गिरावट के साथ सभी सेक्टोरल इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए। बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में 3-4 फीसदी की गिरावट आई है।
क्या कहते हैं जानकार
रूस और यूक्रेन के बीच तनाव को लेकर अनिश्चितता बढ़ने से अस्थिरता बढ़ी है। युद्ध के खतरे के कारण बाजार में गिरावट आई है। जानकार मानते हैं कि इसका शॉर्ट टर्म प्रभाव होने की संभावना है, क्योंकि दो परमाणु शक्तियों के बीच लंबे युद्ध का जोखिम काफी कम है। उम्मीद है कि अगले कुछ हफ्तों में भू-राजनीतिक युद्धाभ्यास के माध्यम से तनाव दूर हो जाएगा, लेकिन इस अवधि के दौरान बाजार में उतार-चढ़ाव अधिक होगा।
तेल की कीमतें बढ़ीं
इस बीच तेल की कीमतें सोमवार को बढ़ीं और सात साल से अधिक समय के अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गईं। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि डर है कि रूस द्वारा यूक्रेन पर संभावित आक्रमण से अमेरिकी और यूरोपीय प्रतिबंध लगा सकते हैं। इससे पहले से ही तंग सप्लाई और बाधित होगी। बता दें कि भारत में सामने आए बैंकिंग घोटाले का भी बाजार पर नकारात्मक असर पड़ा।
रुपया भी हुआ कमजोर
आज डॉलर के मुकाले रुपया भी 22 पैसे की कमजोरी के साथ 75.60 रुपये के स्तर पर बंद हुआ। आज चीनी कंपनियों शेयरों में खूब कमजोरी आई। केसीपी शुगर एंड इंडस्ट्रीज (13.52%), केएमएस शुगर मिल्स (13.10%), द्वारिकेश शुगर इंडस्ट्रीज (9.37 फीसदी), अवध शुगर (9.30%), डीसीएम श्रीराम इंडस्ट्रीज (9.14 फीसदी), उत्तम शुगर मिल्स (9.05 फीसदी), उगर शुगर वर्क्स (8.87%), मवाना शुगर्स (8.61%), राणा शुगर्स (7.97%) और कोठारी शुगर्स एंड केमिकल्स (7.77%) फिसले। प्रमुख शेयरों में से जेएसडब्ल्यू स्टील (6.68%), एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस (6.39%), आईटीसी (5.59%), टाटा मोटर्स (5.49%), टाटा स्टील (5.39%), एचडीएफसी (5.34%), भारतीय स्टेट बैंक (5.32%), श्री सीमेंट (5.27%), आईसीआईसीआई बैंक (4.69%) और इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (4.51%) नीचे फिसले।
More From GoodReturns

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 से 3:40 के बीच बदल जाएगी ट्रेडिंग, F&O ट्रेडर्स ऐसे तैयार करें वॉचलिस्ट

FINNIFTY एक्सपायरी: आज बाजार में बड़ा बदलाव! CAS टाइमिंग और इन स्टॉक्स पर रखें नजर

Stocks to Buy Today: 17 अगस्त को बाजार में हलचल, इन शेयरों पर रखें नजर - क्या आज बनेगा मुनाफा?

Stock Market Rally: 7 दिनों की गिरावट के बाद बाज़ार में जोरदार वापसी, अब कहां करें Buying?

Share Market Recovery: गिरावट के बाद Nifty 24,350 के पार, अब आगे क्या?

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति



Click it and Unblock the Notifications