नई दिल्ली, अगस्त 29। आज शेयर बाजार में भारी गिरावट आई। एफएमसीजी को छोड़कर सभी क्षेत्रों में बिकवाली के चलते बेंचमार्क सूचकांक 29 अगस्त को गिरावट के साथ बंद हुए। निफ्टी 17,350 से नीचे बंद हुआ। आज शेयर बाजार में आई गिरावट से एक ही दिन में निवेशकों के 2.25 लाख करोड़ रु से अधिक स्वाहा हो गये। बता दें कि 26 अगस्त को मार्केट बंद होने पर बीएसई पर लिस्टेड कुल कंपनियों की मार्केट कैपिटल 2,76,96,111.60 करोड़ रु थी, जो आज बाजार बंद होने पर 2,74,67,543.66 करोड़ रु रह गयी। यानी एक ही दिन में निवेशकों को 228567.94 करोड़ रु का नुकसान हुआ।
कितनी आई बाजार में गिरावट
बाजार बंद होने पर सेंसेक्स 861.25 अंक या 1.46 फीसदी नीचे गिर कर 57,972.62 पर बंद हुआ। वहीं एनएसई का निफ्टी 246 अंक या 1.40 फीसदी नीचे फिसल कर 17,312.90 पर बंद हुआ। आज लगभग 1414 शेयरों में तेजी आई, जबकि 1989 के शेयरों में गिरावट आई और 205 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। टेक महिंद्रा, इंफोसिस, विप्रो, एचसीएल टेक्नोलॉजीज और टीसीएस निफ्टी के प्रमुख गिरने वाले शेयरों में से रहे।
इन शेयरों में आई तेजी
तेजी वाले प्रमुख शेयरों में ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज, मारुति सुजुकी, अपोलो हॉस्पिटल्स, नेस्ले इंडिया और एशियन पेंट्स शामिल रहे। बता दें कि एफएमसीजी और ऑयल एंड गैस के अलावा, अन्य सभी सेक्टोरल इंडेक्स बैंक कमजोरी के साथ बंद हुए। इनमें सूचना प्रौद्योगिकी, धातु, पीएसयू बैंक और रियल्टी में 1-3 प्रतिशत की गिरावट आई। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में 0.5% की गिरावट आई।
रिलायंस की एजीएम
आज मुकेश अंबानी ने रिलायंस इंडस्ट्रीज (आरआईएल) की 45वीं वार्षिक आम बैठक में मुख्य भाषण दिया। उन्होंने कहा कि अगले दो महीनों के भीतर, दिवाली तक, हम दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई महानगरों सहित कई प्रमुख शहरों में जियो 5जी लॉन्च करेंगे। इसके बाद, हम महीने दर महीने जियो की 5जी सर्विस का विस्तार करने की योजना बना रहे हैं। दिसंबर 2023 तक, जो आज से 18 महीने से भी कम समय है, हम अपने देश के हर शहर, हर तालुका और हर तहसील में जियो की 5जी पेश करेंगे।
More From GoodReturns

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications