नई दिल्ली, अगस्त 30। आज शेयर बाजार एक नये रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ। आज कारोबारी सप्ताह के पहले दिन सोमवार को सेंसेक्स 765.04 अंक या 1.36 फीसदी बढ़ कर 56,889.76 और निफ्टी 225.80 अंक या 1.35 फीसदी ऊपर 16,931 पर बंद हुआ। लगभग 2067 शेयरों में तेजी आई और 998 शेयरों में गिरावट आई, जबकि 149 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। निफ्टी में सबसे अधिक मजबूती हासिल करने वाले शेयरों में भारती एयरटेल, डिविस लैब्स, एक्सिस बैंक, टाटा स्टील और कोल इंडिया शामिल रहे। वहीं टेक महिंद्रा, आयशर मोटर्स, नेस्ले, इंफोसिस और टीसीएस टॉप गिरने वालों में रहे। आज शेयर बाजार में तेजी के बीच निवेशकों को भी खूब फायदा हुआ।
कहां पहुंची मार्केट कैपिटल
बता दें कि शुक्रवार को शेयर बाजार बंद होने पर बीएसई की मार्केट कैपिटल 243.73 लाख करोड़ रु थी, जो आज बाजार बंद होने तक 247.32 लाख करोड़ रु पहुंच गयी है। यानी आज एक ही दिन में निवेशकों की संपत्ति और बीएसई की मार्केट कैपिटल में 3.59 लाख करोड़ रु का इजाफा हुआ। आईटी को छोड़कर, अन्य सभी इंडेक्स हरे निशान में बंद हुए।
इन सेक्टरों में तगड़ी उछाल
आज मेटल, फार्मा, पीएसयू बैंक इंडेक्स में 2-2 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज हुई। बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स 1.5-1.5 फीसदी चढ़े। बीएसई में लिस्टेड कंपनियों की मार्केट कैपिटल शुक्रवार को 2,43,73,800.36 करोड़ रुपये के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गयी थी। जबकि आज यह 2,47,32,409.66 करोड़ रु पर पहुंच गयी है। गुरुवार और शुक्रवार इन दो दिन की तेजी में निवेशकों को 2,20,292.05 करोड़ रुपये का फायदा हुआ था।
डॉलर के मुकाबले रुपया मजबूत
बता दें कि शेयर बाजार में तेजी के पीछे डॉलर के मुकाबले रुपया का मजबूत होना भी है। पिछले हफ्ते 70 पैसे मजबूत होने के बाद आज डॉलर के मुकाबले 42 पैसे की मजबूती के साथ 73.26 रुपये के स्तर पर बंद हुआ। बताते चलें कि सेंसेक्स बॉम्बे शेयर बाजार (बीएसई) का एक सूचकांक है। मुंबई शेयर बाजार के लिए इसे 1986 में तैयार किया गया था। यह अब दुनिया भर में काफी अहम सूचकांक माना जाता है।
कैसे करें निवेश
अगर आप शेयर बाजार में निवेश करने की सोच रहे हैं तो सबसे पहले आपको एक डीमैट खाते की जरूरत है। इसके लिए आपको किसी ब्रोकिंग फर्म से संपर्क करने की जरूरत है। यह ब्रोकिंग फर्म शेयरखान, जियोजित या एंजेल ब्रोकिंग कोई भी हो सकती है। यह ब्रोकिंग फर्म अपने एजेंट के माध्यम से आपको डीमैट खाता खुलवाने में मदद करेंगी। आपके दो खाते खोले जायेंगे एक ट्रेडिंग अकाउंट है और दूसरा डीमैट अकाउंट। ट्रेडिंग खाता शेयरों को खरीदने और बेचने के लिए होता है, जबकि डीमैट खाता आपके शेयरों को रखने के लिए होता है।
क्यों महंगे-सस्ते होते हैं शेयर
शेयरों में उतार-चढ़ाव शेयर के दाम किसी भी दूसरे वस्तु की तरह माँग-आपूर्ति के कारण ही ऊपर नीचे जाते हैं। माँग अधिक तो प्राइस बढ़ेगा, बिक्री बढ़ने पर शेयर लुढ़केगा। कौन से शेयर खरीदे और कब बेचें इसके लिए आपको ब्रोकिंग फर्म की सहायता ले सकते हैं। शेयर आपको रियल एस्टेट या बैंक ब्याज से बेहतर रिटर्न दे सकते हैं।
More From GoodReturns

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

बाजार में उथल-पुथल: 0-90 दिन से 3 साल तक निवेश का सही गणित क्या है?

Share Market Recovery: गिरावट के बाद Nifty 24,350 के पार, अब आगे क्या?

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

महंगाई के आंकड़े आज: क्या आपकी EMI और निवेश पर पड़ेगा असर?

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात



Click it and Unblock the Notifications