नई दिल्ली, अप्रैल 18। सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) और बैंकिंग शेयरों में भारी बिकवाली के दबाव से सोमवार को भारतीय इक्विटी बेंचमार्क तेजी से गिरावट आई। घरेलू इक्विटी मार्केट में लगातार आज चौथे कारोबारी दिन गिरावट आई। इंफोसिस और एचडीएफसी बैंक के मार्च-तिमाही (2021-22) का लाभ अनुमान से कम रहा, जिसके चलते इनके शेयरों में गिरावट आई और इसका शेयर बाजार पर निगेटिव असर पड़ा। आज आई गिरावट से एक दिन में ही निवेशकों को काफी भारी नुकसान हुआ।
कितना हुआ नुकसान
बता दें कि 13 अप्रैल को शेयर बाजार बंद होने पर बीएसई पर लिस्टेड कुल कंपनियों की टोटल मार्केट कैपिटल 2,72,03,063.57 करोड़ रु थी, जो आज बाजार बंद होने पर 2,69,47,006.97 करोड़ रु रह गयी। यानी आज बीएसई की कंपनियों की मार्केट कैपिटल में 256056.6 करोड़ रु की गिरावट आई और यही निवेशकों का एक दिन का नुकसान है।
क्यों आई गिरावट
रूस-यूक्रेन संघर्ष और उच्च मुद्रास्फीति की चिंताओं ने निवेशकों को चिंतित किया। क्रेमलिन ने यूक्रेन पर शांति वार्ता के मामले में "कंसिसेटेंट" नहीं होने का आरोप लगाया है। वहीं भारत में थोक मूल्य सूचकांक (डब्लूपीआई) मुद्रास्फीति का आंकड़ा मार्च में बढ़कर 14.55 प्रतिशत हो गया। लगातार 12वें महीने यह आंकड़ा दहाई अंक में बना हुआ है। पिछले सप्ताह जारी सरकारी आंकड़ों में खुदरा (उपभोक्ता मूल्य-आधारित) मुद्रास्फीति के मार्च में 17 महीने के उच्च स्तर 6.95 प्रतिशत पर पहुंचने की बात सामने आई थी।
कितना गिरा शेयर बाजार
30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स आज 1,172 अंक या 2.01 प्रतिशत की गिरावट के साथ 57,167 पर बंद हुआ, जबकि एनएसई निफ्टी 302 अंक या 1.73 प्रतिशत फिसल कर 17,174 पर बंद हुआ। मिड और स्मॉल कैप शेयर भी कमजोरी के साथ बंद हुए। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 1.05 फीसदी और स्मॉल-कैप 1.25 फीसदी गिरे। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज से 15 सेक्टर में से 12 लाल निशान में समाप्त हुए। निफ्टी आईटी और निफ्टी बैंक ने सूचकांक में क्रमश: 4.58 फीसदी और 1.96 फीसदी की गिरावट दर्ज की गयी।
गिरने वाले बड़े शेयर
कुल मिलाकर देखें तो बीएसई पर 1,473 शेयर ऊपर चढ़े, जबकि 2,053 शेयरों में गिरावट आई। 30 शेयरों वाले बीएसई इंडेक्स में इंफोसिस, एचडीएफसी और एचडीएफसी बैंक, टेक महिंद्रा, विप्रो, टीसीएस, एचसीएल टेक, एशियन पेंट्स, कोटक महिंद्रा बैंक और एसबीआई टॉप गिरने वालों में से रहे। वहीं एनटीपीसी, टाटा स्टील, मारुति, टाइटन, महिंद्रा एंड महिंद्रा, हिंदुस्तान यूनिलीवर, पावरग्रिड, नेस्ले इंडिया, एक्सिस बैंक और आईटीसी तेजी के साथ बंद हुए।
More From GoodReturns

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 से 3:40 के बीच बदल जाएगी ट्रेडिंग, F&O ट्रेडर्स ऐसे तैयार करें वॉचलिस्ट

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका

Stock Market Rally: 7 दिनों की गिरावट के बाद बाज़ार में जोरदार वापसी, अब कहां करें Buying?

FINNIFTY एक्सपायरी: आज बाजार में बड़ा बदलाव! CAS टाइमिंग और इन स्टॉक्स पर रखें नजर

Stocks to Buy Today: 17 अगस्त को बाजार में हलचल, इन शेयरों पर रखें नजर - क्या आज बनेगा मुनाफा?

Share Market Recovery: गिरावट के बाद Nifty 24,350 के पार, अब आगे क्या?

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें



Click it and Unblock the Notifications