Stock Market Holidays March 2025: बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में अगले महीने यानी मार्च 2025 में कुल 12 दिन कारोबार नहीं होगा। शनिवार और रविवार के अलावा इस महीने में होली और ईद उल फितर के त्यौहार की वजह से स्टॉक मार्केट में छुट्टी रहेगी। शेयर मार्केट हॉलिडे कैलेंडर के अनुसार, साल 2025 में शनिवार और रविवार को छोड़कर बीएसई और एनएसई पर 14 दिन ट्रेडिंग नहीं होगी।

मार्च में इन दिनों पर बंद रहेगा शेयर बाजार (Share Market Holidays)
शेयर बाजार मार्च 2025 में कुल 12 दिनों पर ट्रेडिंग नहीं होगी। इसमें होली और रमजान ईद भी शामिल है। मार्च के महीने की शुरुआत में ही 1 मार्च को शनिवार पर शेयर बाजार बंद रहेगा। इसके बाद 2 मार्च को रविवार के दिन पर शेयर मार्केट में कोई कारोबार नहीं होगा। 3 मार्च से शेयर बाजार में ट्रेडिंग होगी। इसके बाद 8 मार्च को शनिवार के दिन पर शेयर बाजार बंद रहेगा और उसके बाद रविवार, 9 मार्च को बंद रहेंगे। इसके बाद 14 मार्च को होली के त्यौहार पर स्टॉक मार्केट बंद रहेगा। इसके बाद 15 मार्च को शनिवार की वजह से शेयर मार्केट पर ट्रेडिंग नहीं होगी। इसके बाद 16 मार्च को रविवार के कारण शेयर मार्केट बंद रहेगा।
इसके बाद अगले हफ्ते में 22 मार्च को शेयर बाजार में छुट्टी रहेगी और 23 मार्च को शेयर मार्केट क्लोज रहेगा। इसके अलावा मार्च के आखिरी हफ्ते में 29 और 30 मार्च को भी शेयर बाजार शनिवार और रविवार के कारण बंद रहेगा। इस महीने के अंत में यानी 31 मार्च को ईद-उल-फितर (रमजान ईद) के कारण मार्च के आखिरी दिन बाजार बंद रहेगा।
साल 2025 में अलग-अलग त्यौहारों पर शेयर बाजार रहेगा बंद (Stock Market Holidays March 2025 List)
शनिवार और रविवार की छुट्टियों के अलावा साल 2025 में कुल 14 दिन स्टॉक मार्केट बंद रहने वाला है। इस साल में कई त्यौहार शनिवार और रविवार को आने वाले हैं और इस वजह से कुछ ही दिनों पर शेयर मार्केट बंद रहेगा।
अप्रैल के महीने में 6 अप्रैल को श्री राम नवमी है रविवार को है। इसी तरह 6 जुलाई को मुहर्रम भी रविवार को है। 7 जून, दिन शनिवार को बकरीद है। 10 अप्रैल को श्री महावीर जयंती के कारण बाजार बंद रहेगा और फिर 14 अप्रैल को डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर जयंती के कारण शेयर बाजार की छुट्टी रहेगी। इसके बाद 18 अप्रैल को गुड फ्राइडे के कारण स्टॉक मार्केट बंद रहेगा। इसके अलावा पूरे सालभर में अलग-अलग दिनों पर छुट्टियों को निर्धारित किया गया है।
More From GoodReturns

आज 10 सितंबर को 18 शेयरों में मचेगी हलचल, एक्स-डिविडेंड के साथ TVS Srichakra का बड़ा पेआउट!

IPO अलॉटमेंट पाने का पक्का तरीका: सोमवार से पहले ये 5 जरूरी काम निपटा लें

7 सितंबर से खुल रहे हैं 2 नए IPO: निवेश से पहले जान लें ये जरूरी नियम

आज खुले 4 नए IPO: करमतारा, एलसीसी समेत इन कंपनियों में दांव लगाने का मौका, चेक करें प्राइस बैंड और GMP

IPO Alert: आज से खुले 2 धमाकेदार IPO, ₹14,500 से शुरू करें निवेश, जानें GMP और पूरी डिटेल्स

शेयर बाजार में आज इन 5 शेयरों में मचेगी हलचल! RVNL और Mazagon Dock समेत इन स्टॉक्स पर रखें नजर

निफ्टी में शानदार रिकवरी: अब SIP करें या लम्पसम? निवेश का सही फॉर्मूला

दीपा ज्वैलर्स आईपीओ: आज आखिरी दिन, क्या अलॉटमेंट के लिए तैयार हैं आप?

अगस्त ऑटो सेल्स का धमाका: मारुति-टाटा की बिक्री में जबरदस्त उछाल, क्या आज इन शेयरों में आएगी तेजी?

Paluck Technologies IPO Listing: 252 गुना सब्सक्राइब हुआ शेयर, आज बाजार में कैसी होगी धमाकेदार एंट्री?

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?



Click it and Unblock the Notifications
