Share Market Holidays: बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) में साल 2025 में कुल 14 छुट्टियां हैं। इन छुट्टियों में ईद, दिवाली और क्रिसमस जैसे धार्मिक त्यौहार भी शामिल हैं। निवेशकों अब ये जानने के लिए इच्छुक हैं कि आखिर फरवरी में किन दिनों पर शेयर मार्केट बंद रहेगा। आइए इसके बारे में आपको बताते हैं।

फरवरी में इन दिनों पर शेयर मार्केट रहेगा बंद
फरवरी में 1 तारीख को बजट 2025 के मौके पर शेयर मार्केट खुला रहेगा। वहीं, 2 फरवरी, 8 फरवरी, 9 फरवरी, 15 फरवरी, 16 फरवरी, 22 और 23 फरवरी को मार्केट बंद रहेगा। इन एक्सचेंजों के लिए पहली छुट्टी 26 फरवरी को महाशिवरात्रि के दिन होगी।
1 जनवरी, 2025 को नए साल के दिन भारतीय शेयर बाजार में कारोबार जारी रहा था। हालांकि, 26 फरवरी को महाशिवरात्रि के मौके पर शेयर बाजार बंद रहेगा। बीएसई और एनएसई द्वारा जारी अवकाश कैलेंडर में उन सभी दिनों की जानकारी दी गई है, जब शेयर मार्केट में ट्रेडिंग नहीं होगा।
अप्रैल और अक्टूबर में इन दिनों पर शेयर बाजार में रहेगी छुट्टी
अप्रैल और अक्टूबर तीन-तीन छुट्टियों वाले महीने हैं। अप्रैल में, महावीर जयंती के लिए 10 अप्रैल को, अंबेडकर जयंती के लिए 14 अप्रैल को और गुड फ्राइडे के लिए 18 अप्रैल को शेयर बाजार बंद रहेंगे। इस बीच, अक्टूबर में, गांधी जयंती/दशहरा के लिए 2 अक्टूबर, दीपावली के लिए 21 अक्टूबर और दिवाली बलिप्रतिपदा के लिए 22 अक्टूबर को बाजार बंद रहेंगे।
इस साल दिवाली का त्यौहार 21 अक्टूबर को है। एनएसई अक्टूबर में एक अलग सर्कुलर के जरिए लक्ष्मी पूजन के लिए 'मुहूर्त ट्रेडिंग' शेड्यूल की घोषणा होगी।
ये है पूरी लिस्ट
2025 में चार गैज़ेटेड अवकाश रहेंगे। ये हैं 26 जनवरी (रविवार) को गणतंत्र दिवस, 6 अप्रैल (रविवार) को श्री राम नवमी, 7 जून (शनिवार) को बकरीद और 6 जुलाई (रविवार) को मुहर्रम। चूंकि भारतीय शेयर बाजार सप्ताहांत पर काम नहीं करते हैं, इसलिए इन दिनों को नॉन वर्किंग दिनों की लिस्ट में शामिल नहीं किया जाता है।
बीएसई और एनएसई की छुट्टियों की पूरी सूची में शामिल हैं। 26 फरवरी (बुधवार) को महाशिवरात्रि, 14 मार्च (शुक्रवार) को होली, 31 मार्च (सोमवार) को ईद-उल-फितर, 10 अप्रैल (गुरुवार) को श्री महावीर जयंती, 14 अप्रैल (सोमवार) को डॉ. बाबा साहेब अम्बेडकर जयंती, 18 अप्रैल (शुक्रवार) को गुड फ्राइडे, 1 मई (गुरुवार) को महाराष्ट्र दिवस, 15 अगस्त (शुक्रवार) को स्वतंत्रता दिवस, 27 अगस्त (बुधवार) को गणेश चतुर्थी, 2 अक्टूबर (गुरुवार) को महात्मा गांधी जयंती/दशहरा, 21 अक्टूबर (मंगलवार) को दिवाली लक्ष्मी पूजन, 22 अक्टूबर (बुधवार) को दिवाली बलिप्रतिपदा, 5 नवंबर (बुधवार) को प्रकाश गुरुपर्व श्री गुरु नानक देव का जन्मदिन और 25 दिसंबर (गुरुवार) को क्रिसमस भी छुट्टियों की लिस्ट में शामिल है।
More From GoodReturns

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Sunshine Pictures IPO: आज है दांव लगाने का आखिरी मौका! शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम

IPO Alert: आज बंद हो रहे हैं दो बड़े IPO, पैसा लगाने से पहले चेक करें ये जरूरी डिटेल्स

NSE IPO: ₹5 लाख करोड़ का वैल्युएशन, जानिए कब खुलेगा और कैसे करें अप्लाई

Shiprocket IPO: आज दांव लगाने का आखिरी मौका, शाम 5 बजे तक जरूर कर लें ये काम

NSE IPO: क्या अभी पैसा लगाना सही है? लिस्टिंग से पहले ये 5 बातें जान लें

17 अगस्त 2026: बाजार की सुस्त शुरुआत के बीच इन स्टॉक्स में मचेगी हलचल, चेक करें F&O बैन लिस्ट

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 से 3:40 के बीच बदल जाएगी ट्रेडिंग, F&O ट्रेडर्स ऐसे तैयार करें वॉचलिस्ट

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका

Stocks to Buy Today: 17 अगस्त को बाजार में हलचल, इन शेयरों पर रखें नजर - क्या आज बनेगा मुनाफा?



Click it and Unblock the Notifications