Share Market Holidays: दिसंबर के महीने में स्टॉक मार्केट में कुछ दिनों के लिए बंद रहेगा। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पूरे साल की छुट्टियों की लिस्ट जारी कर देता है। शेयर मार्केट हर शनिवार और रविवार को बंद रहता है। इसके अलावा कुछ त्योहारों और नेशनल हॉलिडे पर भी मार्केट में छुट्टी रहती है। अगर आप सोच रहे हैं कि अब शेयर मार्केट में वीकेंड के अलावा दिसंबर में कब बंद रहेगा तो चलिए इसके बारे में आपको बताते हैं।

इन दिनों पर दिसंबर में बंद रहेगा शेयर बाजार
दिसंबर में 10 दिन शेयर मार्केट की छुट्टी रहेगी। इसमें 4 शनिवार और 5 रविवार शामिल हैं। 25 दिसंबर को क्रिसमस के कारण बुधवार को मार्केट के ट्रेडिंग नहीं होगी। इसके अलावा महीने की शुरुआत में ही 1 दिसंबर को रविवार की वजह से शेयर मार्केट बंद रहेगा। फिर 7 दिसंबर को शनिवार और 8 दिसंबर रविवार के दिन पर भी ट्रेडिंग नहीं होगी। इसके बाद 14 दिसंबर और 15 दिसंबर को शनिवार और रविवार की वजह से स्टॉक मार्केट बंद रहेगा।
इसके अलावा 21 और 22 दिसंबर को भी वीकेंड की वजह से शेयर बाजार में छुट्टी रहेगी। इसके बाद 28 और 29 दिसंबर को शेयर मार्केट क्लोज रहेगा। आप BSE पर छुट्टियों की लिस्ट चेक करने के लिए सीधे इस लिंक पर जाएं। वहीं NSE की छुट्टियों की लिस्ट इस लिंक पर चेक की जा सकती हैं।
इन दिनों पर बंद रहेंगे बैंक
दिसंबर में बैंकों में 17 दिन कामकाज नहीं होगा। देश में कई वजहों से अलग-अलग जगहों पर 10 दिन बैंक नहीं खुलेंगे। इनके अलावा 5 रविवार और 2 शनिवार को भी बैंक बंद रहेंगे। आप बैंकों की छुट्टी के बावजूद ऑनलाइन बैंकिंग, यूपीआई और ATM की मदद से भी पैसे का लेनदेन या अन्य काम कर सकते हैं। इन सुविधाओं पर बैंकों की छुट्टियों का कोई असर नहीं पड़ेगा।
More From GoodReturns

IPO अलॉटमेंट पाने का पक्का तरीका: सोमवार से पहले ये 5 जरूरी काम निपटा लें

शेयर बाजार में बड़ी गिरावट: क्रूड ऑयल के डर के बीच SIP और निवेश का सही फॉर्मूला

7 सितंबर से खुल रहे हैं 2 नए IPO: निवेश से पहले जान लें ये जरूरी नियम

आज खुले 4 नए IPO: करमतारा, एलसीसी समेत इन कंपनियों में दांव लगाने का मौका, चेक करें प्राइस बैंड और GMP

IPO Alert: आज से खुले 2 धमाकेदार IPO, ₹14,500 से शुरू करें निवेश, जानें GMP और पूरी डिटेल्स

शेयर बाजार में आज इन 5 शेयरों में मचेगी हलचल! RVNL और Mazagon Dock समेत इन स्टॉक्स पर रखें नजर

निफ्टी में शानदार रिकवरी: अब SIP करें या लम्पसम? निवेश का सही फॉर्मूला

दीपा ज्वैलर्स आईपीओ: आज आखिरी दिन, क्या अलॉटमेंट के लिए तैयार हैं आप?

अगस्त ऑटो सेल्स का धमाका: मारुति-टाटा की बिक्री में जबरदस्त उछाल, क्या आज इन शेयरों में आएगी तेजी?

Paluck Technologies IPO Listing: 252 गुना सब्सक्राइब हुआ शेयर, आज बाजार में कैसी होगी धमाकेदार एंट्री?

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?



Click it and Unblock the Notifications
