Stock Market Holidays: अप्रैल 2025 का महीना छुट्टियों से भरा हुआ है। इस महीने की शुरुआत से ही लगातार छुट्टियां पड़ रही हैं। आज यानी 18 अप्रैल 2025 को गुड फ्राइडे है, तो कई निवेशकों के मन में सवाल उठ रहा है, क्या बाजार खुलेगा या नहीं? अगर आप बैंकिंग या निवेश से जुड़ा कोई जरूरी काम करने की सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बहुत जरूरी है।

इस भ्रम को दूर करने के लिए सभी निवेशकों को सलाह दी जाती है कि वे बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) की आधिकारिक वेबसाइट bseindia.com पर जाएं। वहां ऊपर की तरफ दिए गए 'Trading Holidays' सेक्शन पर क्लिक करके साल 2025 की छुट्टियों की पूरी लिस्ट देख सकते हैं।
18 अप्रैल को बाजार रहेगा बंद
BSE की छुट्टियों की सूची के अनुसार, 18 अप्रैल 2025 (शुक्रवार) को गुड फ्राइडे के मौके पर भारतीय शेयर बाजार बंद रहेगा। इसका मतलब है कि न केवल NSE (नेशनल स्टॉक एक्सचेंज) और BSE बंद रहेंगे, बल्कि इस दिन कोई भी ट्रेडिंग एक्टिविटी नहीं होगी।
गुड फ्राइडे के दिन इन सेगमेंट्स में कोई कामकाज नहीं होगा।
- इक्विटी मार्केट (Equity Market)
- डेरिवेटिव्स मार्केट (Derivatives Market)
- SLB (Stock Lending and Borrowing) सेगमेंट
- करंसी डेरिवेटिव्स मार्केट (Currency Derivatives)
- NDS-RST और ट्राई-पार्टी रेपो (Tri-Party Repo)
- इन सभी सेगमेंट्स में ट्रेडिंग पूरी तरह से बंद रहेगी।
कमोडिटी मार्केट भी रहेगा बंद
केवल इक्विटी और डेरिवेटिव्स ही नहीं, बल्कि कमोडिटी डेरिवेटिव्स मार्केट और इलेक्ट्रॉनिक गोल्ड रिसिप्ट्स (EGR) सेगमेंट में भी शुक्रवार को कोई ट्रेडिंग नहीं होगी। चाहे वो मॉर्निंग सेशन हो या ईवनिंग सेशन दोनों में बाजार बंद रहेगा।
इसका मतलब यह है कि कमोडिटी मार्केट के ट्रेडर्स के लिए भी यह एक लंबा वीकेंड साबित होगा।
अगली ट्रेडिंग 21 अप्रैल को
गुड फ्राइडे की छुट्टी के बाद अगली ट्रेडिंग सोमवार, 21 अप्रैल 2025 को शुरू होगी। इसलिए निवेशकों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी ट्रेडिंग प्लानिंग इस छुट्टी को ध्यान में रखते हुए करें।
कैसे चेक करें स्टॉक मार्केट की छुट्टियां?
अगर आप भविष्य में भी शेयर बाजार की छुट्टियों को लेकर कन्फ्यूज नहीं होना चाहते, तो BSE और NSE की वेबसाइट पर जाकर सालाना छुट्टियों की लिस्ट चेक कर सकते हैं। BSE की वेबसाइट पर 'Trading Holidays' सेक्शन में जाकर साल 2025 की पूरी छुट्टियों की जानकारी आसानी से मिल जाती है।
मई से दिसंबर 2025 तक शेयर बाजार की छुट्टियां
अप्रैल के बाद भी साल में कई मौके ऐसे होंगे जब शेयर बाजार बंद रहेगा। यहां मई से दिसंबर 2025 तक की छुट्टियों की लिस्ट दी गई है।
1 मई - महाराष्ट्र दिवस
12 मई - बुद्ध पूर्णिमा
15 अगस्त - स्वतंत्रता दिवस
27 अगस्त - गणेश चतुर्थी
5 सितंबर - ईद-ए-मिलाद
2 अक्टूबर - गांधी जयंती और दशहरा
21 अक्टूबर - दिवाली (लक्ष्मी पूजन)
22 अक्टूबर - दिवाली बलिप्रतिपदा
5 नवंबर - प्रकाश पर्व (गुरु नानक देव जी)
25 दिसंबर - क्रिसमस
अगर आप ट्रेडिंग करने की सोच रहे हैं, तो ध्यान रखें कि शुक्रवार, 18 अप्रैल को कोई भी मार्केट सेगमेंट खुला नहीं रहेगा। गुड फ्राइडे के मौके पर BSE, NSE, कमोडिटी और करंसी मार्केट सभी सेगमेंट्स में छुट्टी रहेगी।


Click it and Unblock the Notifications