Stock Market Holiday: लोकसभा चुनाव 2024 के पांचवें चरण का मतदान 20 मई को हो रहा. देश के 6 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 49 सीटों पर आज मतदान हो रहा. इसमें उत्तर प्रदेश की 14, महाराष्ट्र की 13, पश्चिम बंगाल की 7, बिहार की 5, ओडिशा की 5, झारखंड की 3, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख की 1-1 सीट शामिल हैं. 5वें चरण के मतदान में मुंबई की 6 सीटें भी शामिल हैं. इसी को ध्यान में रखते हुए एक्सचेंज ने बाजार को बंद रखने का फैसला किया है. एक्सचेंज ने सर्कुलर जारी कर इसकी जानकारी दी. मई में इससे पहले महाराष्ट्र दिवस के अवसर पर 1 तारीख को शेयर बाजार में छुट्टी रही.
शेयर बाजार में 2024 में छुट्टी
20 मई - लोकसभा चुनाव
17 जून- बकरीद
17 जुलाई - मुहर्रम
15 अगस्त - स्वतंत्रता दिवस
2 अक्टूबर - गांधी जयंती
1 नवंबर - दिवाली
15 नवंबर - गुरु नानक जयंती
25 दिसंबर - क्रिसमस
आज बंद रहेगा मार्केट
शेयर बाजार में 1 मई को छुट्टी महाराष्ट्र डे के अवसर पर रही. इसी दिन साल 1960 में महाराष्ट्र राज्य की स्थापना हुई थी, जिसे भाषायी आधार पर गुजरात से विभाजित किया गया. अब मई महीने के दूसरी छुट्टी 20 मई को होगी, क्योंकि मुबंई में मतदान हो रहा है. महाराष्ट्र में 5 चरणों का मतदान हो रहा. राज्य में 5वें चरण का मतदान 20 मई को होगा, जोकि राज्य में आखिरी चरण का मतदान है. इस चरण में धूले, ढिढोरी, नासिक, कल्याण, पालघर, भिवंडी, थाणे, मुंबई नॉर्थ, मुंबई नॉर्थ-वेस्ट, मुंबई नॉर्थ-ईस्ट, मुंबई नॉर्थ-वेस्ट, मुंबई नॉर्थ-सेंट्रल, मुंबई साउथ-सेंट्रल और मुंबई साउथ की सीट शामिल हैं.

शेयर बाजार का हाल
शेयर बाजार में चुनावी नतीजों से पहले तेज करेक्शन देखने को मिल रहा है. बाजार के ज्यादातर इंडेक्स लाल निशान में आ गए हैं. मई FIIs की लगातार बिकवाली से बाजार पर दबाव बन रहा है. विदेशी निवेशकों ने मई में अब तक करीब 30,000 करोड़ रुपए के शेयर बेच डाले हैं. इसके चलते सेंसेक्स इंडेक्स करीब 1800 अंक तक फिसल गया है.
शनिवार को हुई स्पेशल ट्रेडिंग
शेयर बाजार में शनिवार को स्पेशल ट्रेडिंग सेशन रहा. 18 मई को सेंसेक्स 74,005 और निफ्टी 22,502 के लेवल पर बंद हुए थे. बाजार में शनिवार को चौतरफा खरीदारी दर्ज हुई. स्पेशल ट्रेडिंग का पहला सेशन 10 बजे तक ही रहा. फिर दूसरा सेशन 11:30 AM-12:30 PM के बीच हुआ. शनिवार के दिन लाइव ट्रेडिंग का मकसद डिजास्टर रिकवरी साइट की टेस्टिंग करना रहा, जिसमें इक्विटी और इक्विटी डेरिवेटिव्स में टेस्टिंग हुई. इस दौरान डिजास्टर रिकवरी साइट पर स्विच ओवर भी किया गया.
More From GoodReturns

IPO अलॉटमेंट पाने का पक्का तरीका: सोमवार से पहले ये 5 जरूरी काम निपटा लें

शेयर बाजार में बड़ी गिरावट: क्रूड ऑयल के डर के बीच SIP और निवेश का सही फॉर्मूला

7 सितंबर से खुल रहे हैं 2 नए IPO: निवेश से पहले जान लें ये जरूरी नियम

आज खुले 4 नए IPO: करमतारा, एलसीसी समेत इन कंपनियों में दांव लगाने का मौका, चेक करें प्राइस बैंड और GMP

IPO Alert: आज से खुले 2 धमाकेदार IPO, ₹14,500 से शुरू करें निवेश, जानें GMP और पूरी डिटेल्स

शेयर बाजार में आज इन 5 शेयरों में मचेगी हलचल! RVNL और Mazagon Dock समेत इन स्टॉक्स पर रखें नजर

निफ्टी में शानदार रिकवरी: अब SIP करें या लम्पसम? निवेश का सही फॉर्मूला

दीपा ज्वैलर्स आईपीओ: आज आखिरी दिन, क्या अलॉटमेंट के लिए तैयार हैं आप?

अगस्त ऑटो सेल्स का धमाका: मारुति-टाटा की बिक्री में जबरदस्त उछाल, क्या आज इन शेयरों में आएगी तेजी?

Paluck Technologies IPO Listing: 252 गुना सब्सक्राइब हुआ शेयर, आज बाजार में कैसी होगी धमाकेदार एंट्री?

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?



Click it and Unblock the Notifications
