Share Market Holiday Maha Shivratri 2025: महाशिवरात्रि का पर्व 26 फरवरी को देशभर में मनाया जाएगा। इस दिन पर कई जगहों पर बैंक बंद रहेंगे। आधिकारिक हॉलीडे कैलेंडर के अनुसार, साल 2025 में कुल 14 कारोबारी दिनों में शेयर मार्केट बंद रहेगा। स्टॉक मार्केट में बुधवार यानी महाशिवरात्रि(share bazar holiday mahashivratri 2025) के मौके पर छुट्टी होगी या नहीं इस बात को लेकर कई निवेशक कंफ्यूज हैं।

क्या महाशिवरात्रि पर बंद रहेगा शेयर बाजार? (Share Market Holiday Feb 2025)
महाशिवरात्रि(Maha shivratri 2025 Holidays) के मौके पर शेयर मार्केट बंद रहेगा। इस दिन NSE और BSE पर ट्रेडिंग नहीं होगी। यानी निवेशक किसी भी तरह से शेयर खरीद या बेच नहीं सकेंगे। इस बार कई स्टॉक मार्केट की छुट्टियां वीकेंड यानी शनिवार या रविवार को भी रही हैं। इनमें गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) की छुट्टी रविवार को पड़ी थी। इसके अलावा श्री राम नवमी 6 अप्रैल(रविवार) के दिन पर है तो स्टॉक मार्केट क्लोज रहेगा और मुहर्रम 6 जुलाई (रविवार) को हैं जिसके कारण शेयर बाजार बंद रहेगा। वहीं बकरीद 7 जून (शनिवार) की है। ऐसे में इन छुट्टियों को कैलेंडर में शामिल नहीं किया गया है।
मार्च में कब नहीं होगी स्टॉक मार्केट में ट्रेडिंग? (Stock Market Holidays Maha Shivratri 2025 News)
मार्च में 14 फरवरी को होली के अवसर पर भी स्टॉक मार्केट में ट्रेडिंग नहीं होगी। इसके अलावा 31 मार्च को ईद-उल-फ़ितर के मौके पर भी NSE और BSE पर कोई कारोबार नहीं होगा। वैसे ऐसे कुछ मौके भी आते हैं जब शेयर मार्केट की अचानक छुट्टी घोषित कर दी जाती है। इन छुट्टियों का कैलेंडर में कोई जिक्र नहीं होता है लेकिन यह फैसला प्रशासनिक स्तर पर लिया जाता है।
सालभर में होंगी इन दिनों पर शेयर मार्केट में छुट्टी (Stock Market Holidays List 2025)
14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती के मौके पर शेयर मार्केट बंद रहेगा। इसके अलावा 18 अप्रैल को गुड फ्राइडे की वजह से स्टॉक मार्केट बंद रहेगा। इसके अलावा 1 मई को महाराष्ट्र दिवस होने के कारण शेयर मार्केट बंद रहेगा। वहीं, 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर स्टॉक मार्केट हॉलिडे होगी और 27 अगस्त को गणेश चतुर्थी का त्यौहार रहेगा जिसकी वजह से स्टॉक मार्केट बंद रहेगा।
इसके अलावा 2 अक्टूबर को गांधी जयंती और 21 अक्टूबर को दिवाली के दिन पर भी शेयर बाजार क्लोज रहेगा। फिर अक्टूबर के महीने में 22 अक्टूबर को भी स्टॉक मार्केट बंद रहेगा। इसके बाद नवंबर में 5 तारीख को गुरुनानक देव जयंती के कारण भी शेयर बाजार में ट्रेडिंग नहीं होगी। इसके अलावा 25 दिसंबर को क्रिसमस पर स्टॉक मार्केट बंद रहेगा।
More From GoodReturns

IPO में पैसा लगाने की जल्दी? अलॉटमेंट का गणित और डेडलाइन जरूर जान लें

17 अगस्त 2026: बाजार की सुस्त शुरुआत के बीच इन स्टॉक्स में मचेगी हलचल, चेक करें F&O बैन लिस्ट

शेयर बाजार में 3:30 बजे का खेल: सेबी ने पकड़ी क्लोजिंग ऑक्शन में गड़बड़ी, निवेशकों के लिए क्या है खतरा?

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 से 3:40 के बीच बदल जाएगी ट्रेडिंग, F&O ट्रेडर्स ऐसे तैयार करें वॉचलिस्ट

Milky Mist Dairy Share Price: IPO के बाद लगातार दूसरे दिन शेयर में तूफानी तेजी, लगा अपर सर्किट

Shiprocket IPO: आज दांव लगाने का आखिरी मौका, शाम 5 बजे तक जरूर कर लें ये काम

FINNIFTY एक्सपायरी: आज बाजार में बड़ा बदलाव! CAS टाइमिंग और इन स्टॉक्स पर रखें नजर

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका

Stocks to Buy Today: 17 अगस्त को बाजार में हलचल, इन शेयरों पर रखें नजर - क्या आज बनेगा मुनाफा?

Share Market Recovery: गिरावट के बाद Nifty 24,350 के पार, अब आगे क्या?



Click it and Unblock the Notifications