15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस के दिन नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE), दोनों में ही ट्रेडिंग बंद रहेगी. 15 अगस्त बंद रहने के बाद स्टॉक मार्केट 16 अगस्त, शुक्रवार को खुलेंगे. स्टॉक एक्सचेंज के सर्र्कुलर के हिसाब से अगस्त 2024 में स्टॉक मार्केट का एक ही हॉलिडे है.

देश में इस साल 15 अगस्त को 78वां स्वतंत्रता दिवस मनाया जाएगा. 15 अगस्त 1947 के दिन हमारा देश आजाद हुआ था. 1947 के बाद से ही हर साल हम इस दिन को स्वतंत्रता दिवस के रूप में मानते हैं. 15 अगस्त को नेशनल हॉलिडे में रखा गया है. इसलिए इस दिन स्टॉक मार्केट में भी कोई कारोबार नहीं होता.
स्टॉक एक्सचेंज सर्कुलर के मुताबिक अगस्त में शेयर बाजार 15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस के दिन बंद रहेंगे. इसके अलावा शेयर बाजार का सितंबर के महीने कोई भी हॉलिडे नहीं है.
वहीं बुधवार, 2 अक्टूबर यानी गांधी जयंती वाले दिन भी शेयर बाजार में कोई भी कारोबार नहीं होगा. स्टॉक एक्सचेंज के सर्कुलर के अनुसार नवंबर के महीने में शेयर बाजार के दो हॉलिडे है. नवंबर 1 यानी दिवाली के उत्सव में शेयर बाजार की ट्रेडिंग बंद रहेगी. इसके अलावा 15 नवंबर यानी गुरु नानक जयंती के दिन स्टॉक मार्केट बंद रहेंगे.
15 नवंबर को सिख धर्म का बड़ा उत्सव होता है. इस दिन गुरु नानक का जन्म हुआ था. इसलिए यह दिन सिखों के लिए खास है.
दिंसबर के महीने में स्टॉक मार्केट शानिवार और रविवार के अलावा एक और दिन बंद रहने वाला है. 25 दिसंबर यानी क्रिसमस वाले दिन शेयर बाजार में कोई भी कारोबार नहीं होगा.
स्टॉक मार्केट का क्या रहा हाल
आज हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन यानी 14 अगस्त को शेयर बाजार में को हल्की तेजी हुई है. BSE सेंसेक्स 79,000 के करीब ट्रेड हो रहा है. वहीं NSE निफ्टी 50 4.70 अंक की उछाल के साथ 24,143 लेवल पर पहुंच गया है.
एक दिन पहले यानी मंगलवार को सेंसेक्स और निफ्टी -50 गिरावट के साथ बंद हुए थे. इसमें BSE सेंसेक्स 692 अंक गिरकर 78,956 पर बंद हुआ था. वहीं NSE का निफ्टी-50 इंडेक्स 208 अंक गिरकर 24,139 पर बंद हुआ था.
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
