Share Market Holiday on Dhanteras 2024: धनतेरस पर बैंकों में छुट्टी नहीं दी गई है लेकिन दिवाली पर लगातार तीन दिन की बैंकों में छुट्टी है। ऐसे में निवेशकों के मन में ये ख्याल आ रहा है कि क्या धनतेरस पर स्टॉक मार्केट बंद रहेगा। चलिए आपको इसके बारे में आपको सारी डिटेल देते हैं।

क्या धनतेरस पर स्टॉक मार्केट बंद रहेगा?
शेयर बाजार की छुट्टियों कि लिस्ट के अनुसार, बीएसई और एनएसई 29 अक्टूबर, 2024 को यानी धनतेरस पर बंद नहीं रहेगा। 1 नवंबर, 2024 को शेयर बाजार दिवाली पर बंद रहेगा लेकिन इस दिन मुहूर्त ट्रेडिंग होगी। मुहूर्त ट्रेडिंग के दौरान शाम 6 से 7 बजे तक स्टॉक एक्सचेंज ट्रेडिंग के लिए ओपन रहते हैं। इसमें सभी सेगमेंट जैसे इक्विटी, कमोडिटी डेरिवेटिव्स, करेंसी डेरिवेटिव्स, इक्विटी फ्यूचर्स और ऑप्शंस, और सिक्योरिटीज लेंडिंग आदि में सामान्य तरीके से ट्रेडिंग होती है।
दिवाली से पहले भारतीय शेयर बाजार में पिछले हफ्ते की मंदी के बाद जोरदार उछाल आया। सेंसेक्स 80,350 के पार पहुंच गया, जबकि निफ्टी 50 24,440 के पार पहुंच गया।
इन दिनों पर शेयर बाजार रहेगा बंद
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज की वेबसाइट पर मौजूद छुट्टियों की लिस्ट में अक्टूबर महीने में 2 अक्टूबर के बाद कोई छुट्टी ही नहीं है। दिवाली की छुट्टी की बात करें तो वह 1 नवंबर को दी गई है। इसके बाद शनिवार और रविवार को शेयर बाजार में साप्ताहिक अवकाश रहता है। इस तरह लगातार 3 दिन शेयर बाजार की छुट्टी रहेगी। लेकिन अगर स्टॉक एक्सचेंज सर्कुलर निकालकर 31 अक्टूबर को भी मार्केट की छुट्टी घोषित करते हैं, तो लगातार 4 दिन शेयर बाजार बंद रह सकते हैं।
इतने दिन रहेगा नवंबर में बंद रहेगा शेयर बाजार
1 नवंबर को दिवालीके मौके पर शेयर बाजार बंद रहेगा और इसी दिन विशेष मुहूर्त ट्रेडिंग सेशन जरूर होगा। इसके अलावा 15 नवंबर को गुरु नानक जयंती के मौके पर शेयर बाजार बंद रहेगा। इसके बाद साल के अंत में 25 दिसंबर को क्रिसमस पर स्टॉक मार्केट में कारोबार नहीं होगा। इसके अलावा शेयर बाजार में हर हफ्ते के अंत में यानी शनिवार और रविवार को बंद रहता है।
शेयर बाजार में दिवाली पर मुहूर्त ट्रेडिंग कब होगी?
बाजार के दोनों स्टॉक एक्सचेंज ने मुहूर्त ट्रेडिंग 2024 की तारीख की घोषणा कर दी है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के नोटिफिकेशन के अनुसार 1 नवंबर 2024 को दीवाली के मौके पर मुहूर्त ट्रेडिंग होगी। इस दिन शाम 6 से 7 बजे बाजार स्पेशल ट्रेडिंग के लिए खुलेगा। इसके अलावा मुहूर्त ट्रेडिंग का प्री-ओपन सेशन 5:45 बजे से 6:00 बजे तक होता है। इस दिन सभी निवेशक आसानी से स्टॉक की खरीद-बिक्री कर सकते हैं। यहां तक कि वायदा कारोबार, मुद्रा कारोबार, फ्यूचर और ऑप्शन ट्रेडिंग भी होगी।
More From GoodReturns

IPO अलॉटमेंट पाने का पक्का तरीका: सोमवार से पहले ये 5 जरूरी काम निपटा लें

शेयर बाजार में बड़ी गिरावट: क्रूड ऑयल के डर के बीच SIP और निवेश का सही फॉर्मूला

7 सितंबर से खुल रहे हैं 2 नए IPO: निवेश से पहले जान लें ये जरूरी नियम

आज खुले 4 नए IPO: करमतारा, एलसीसी समेत इन कंपनियों में दांव लगाने का मौका, चेक करें प्राइस बैंड और GMP

IPO Alert: आज से खुले 2 धमाकेदार IPO, ₹14,500 से शुरू करें निवेश, जानें GMP और पूरी डिटेल्स

शेयर बाजार में आज इन 5 शेयरों में मचेगी हलचल! RVNL और Mazagon Dock समेत इन स्टॉक्स पर रखें नजर

निफ्टी में शानदार रिकवरी: अब SIP करें या लम्पसम? निवेश का सही फॉर्मूला

दीपा ज्वैलर्स आईपीओ: आज आखिरी दिन, क्या अलॉटमेंट के लिए तैयार हैं आप?

अगस्त ऑटो सेल्स का धमाका: मारुति-टाटा की बिक्री में जबरदस्त उछाल, क्या आज इन शेयरों में आएगी तेजी?

Paluck Technologies IPO Listing: 252 गुना सब्सक्राइब हुआ शेयर, आज बाजार में कैसी होगी धमाकेदार एंट्री?

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?



Click it and Unblock the Notifications
