Budget 2025: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को शनिवार को 2025-26 का केंद्रीय बजट पेश करेंगी। इससे कई लोगों के मन में ये सवाल भी है कि क्या शेयर बाजार में इस दिन पर ट्रेडिंग होगी या नहीं, क्योंकि वे आम तौर पर शनिवार को बंद रहते हैं। आइए इसके बारे में आपको बताते हैं।

क्या 1 फरवरी को शेयर बाजार खुलेगा?
23 दिसंबर, 2024 के सर्कुलर के अनुसार, शेयर बाजार 2025-26 का केंद्रीय बजट पेश होने की वजह से 1 फरवरी 2025 (शनिवार) को कारोबार के लिए खुले रहेंगे। दोनों शेयर बाजारों में सुबह 9.15 बजे से दोपहर 3.30 बजे तक सामान्य कामकाजी दिनों की तरह कारोबार होगा।
1 फरवरी के लिए शेयर बाज़ार का समय
केंद्रीय बजट प्रस्तुति के दिन, इक्विटी बाजार सामान्य रूप से दोपहर 3:30 बजे तक काम करेंगे। इस बीच, कमोडिटी डेरिवेटिव्स बाजार अपने कारोबारी समय को शाम 5 बजे तक बढ़ा देगा।
केंद्रीय बजट पहले भी शनिवार को पेश किया गया है। साल 2015 में इसे 28 फरवरी को पेश किया गया था और सप्ताहांत होने के बावजूद NSE और BSE दोनों ने सामान्य ट्रेडिंग सेशन संचालित हुआ था। हालांकि, वित्त वर्ष 2016-2017 में जब बजट 27 फरवरी को पेश किया गया था, तो शनिवार को बाज़ार बंद रहे थे।
हर साल 1 फरवरी को पेश होता है बजट
परंपरागत रूप से, केंद्रीय बजट फरवरी के अंत में संसद में पेश किया जाता था। यह प्रथा 2017 में बदल गई जब तत्कालीन वित्त मंत्री अरुण जेटली ने घोषणा की कि भविष्य के बजट हर साल 1 फरवरी को पेश किए जाएंगे।
वर्ष 1999 तक बजट शाम 5 बजे पेश किया जाता था। यह परंपरा ब्रिटिश सरकार के समय से चली आ रही थी, क्योंकि इससे लंदन और भारत में एक साथ घोषणाएं की जा सकती थीं। भारत ब्रिटेन से 5 घंटे 30 मिनट आगे है, इसलिए भारत में शाम 5 बजे का समय सुबह के 11 बजकर 30 मिनट के बराबर था।
कुल इतने दिन के लिए बंद रहेगा शेयर मार्केट
बीएसई और एनएसई ने 2025 में शेयर बाजार की छुट्टियों की सूची की घोषणा कर दी है। पहली छुट्टी 26 फरवरी 2025 को महाशिवरात्रि के कारण है। शेयर बाजार के कैलेंडर के अनुसार, 2025 में बीएसई और एनएसई पर ट्रेडिंग 14 दिनों के लिए बंद रहेगी।
More From GoodReturns

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

Augmont Enterprises IPO: आज से खुला मौका! ₹788 के शेयर पर दांव लगाएं या रहें दूर?

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

IPO Alert: आज बंद हो रहे हैं दो बड़े IPO, पैसा लगाने से पहले चेक करें ये जरूरी डिटेल्स

NSE IPO: क्या अभी पैसा लगाना सही है? लिस्टिंग से पहले ये 5 बातें जान लें

17 अगस्त 2026: बाजार की सुस्त शुरुआत के बीच इन स्टॉक्स में मचेगी हलचल, चेक करें F&O बैन लिस्ट

Milky Mist Dairy Share Price: IPO के बाद लगातार दूसरे दिन शेयर में तूफानी तेजी, लगा अपर सर्किट

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?

FINNIFTY एक्सपायरी: आज बाजार में बड़ा बदलाव! CAS टाइमिंग और इन स्टॉक्स पर रखें नजर

Stocks to Buy Today: 17 अगस्त को बाजार में हलचल, इन शेयरों पर रखें नजर - क्या आज बनेगा मुनाफा?



Click it and Unblock the Notifications