Stock Market Holiday From 15th November: नवंबर के महीने में शेयर बाजार लगातार तीन दिनों के लिए बंद रहने वाला है। 15 नवंबर से 17 नवंबर तक ट्रेडिंग नहीं होगी। आपको बता दें कि त्योहार या अन्य किसी खास मौके पर वीक-डेज में भी शेयर मार्केट में ट्रेडिंग बंद रहती है। नवंबर भी ऐसे कुछ दिन हैं, जब वीक-डेज में स्टॉक मार्केट में ट्रेडिंग नहीं होगी। अगर आप ये सोच रहे हैं कि 15 नवंबर लगातार 3 दिनों के लिए शेयर बाजार में कारोबार बंद क्यों रहेगा तो चलिए इसके बारे में आपको बताते हैं।

15 नवंबर को इस वजह से नहीं होगी ट्रेडिंग
गुरू नानक जयंती के अवसर पर 15 नवंबर को शेयर बाजार बंद रहेगा। यह सिख समुदाय के पहले सिख गुरु- गुरु नानक के जन्म का पर्व मनाते है। इस मौके पर राष्ट्रीय अवकाश रहता है। इस दिन बैंक और अन्य सार्वजनिक संस्थान बंद रहते हैं। ऐसे में इस दिन पर शेयर बाजार में भी अवकाश रहेगा। इस दिन पर ट्रेडिंग और सेटलमेंट से जुड़ी सभी ट्रांजेक्शन जैसे करेंसी डेरिवेटिव्स, फ्यूचर्स और ऑप्शंस, स्टॉक और कमोडिटी डेरिवेटिव्स बंद रहेंगी।
16 और 17 नवंबर को भी शेयर बाजार रहेगा बंद
16 नवंबर को शनिवार और 17 नवंबर को रविवार की वजह से शेयर बाजार बंद रहेगा। इन छुट्टियों के बाद महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के कारण 20 नवंबर को भी शेयर बाजार बंद रहने वाला है।
नवंबर में कुल इतने दिन बंद रहेगा शेयर मार्केट
शेयर बाजार की साल 2024 में नवंबर की छुट्टियों की लिस्ट के अनुसार, शेयर बाजार 1 नवंबर, 2024 को दिवाली के अवसर पर बंद था। इस दिन शाम 6:00-7:10 बजे के बीच एक घंटे का विशेष मुहूर्त ट्रेडिंग सेशन आयोजित किया गया था। इसके अलावा अब आने वाले दिनों में शेयर बाजार 15 नवंबर को बंद रहेगा। इसके बाद 16 नवंबर, 17 नवंबर को बंद रहेगा। फिर 20 नवंबर को महाराष्ट्र में चुनाव के कारण और 23 नवंबर को शनिवार फिर 24 नवंबर को रविवार और 30 नवंबर को शनिवार की वजह से शेयर बाजार में कारोबार नहीं होगा।
More From GoodReturns

7 सितंबर से खुल रहे हैं 2 नए IPO: निवेश से पहले जान लें ये जरूरी नियम

IPO अलॉटमेंट पाने का पक्का तरीका: सोमवार से पहले ये 5 जरूरी काम निपटा लें

शेयर बाजार में बड़ी गिरावट: क्रूड ऑयल के डर के बीच SIP और निवेश का सही फॉर्मूला

आज 10 सितंबर को 18 शेयरों में मचेगी हलचल, एक्स-डिविडेंड के साथ TVS Srichakra का बड़ा पेआउट!

आज खुले 4 नए IPO: करमतारा, एलसीसी समेत इन कंपनियों में दांव लगाने का मौका, चेक करें प्राइस बैंड और GMP

IPO Alert: आज से खुले 2 धमाकेदार IPO, ₹14,500 से शुरू करें निवेश, जानें GMP और पूरी डिटेल्स

निफ्टी में शानदार रिकवरी: अब SIP करें या लम्पसम? निवेश का सही फॉर्मूला

शेयर बाजार में आज इन 5 शेयरों में मचेगी हलचल! RVNL और Mazagon Dock समेत इन स्टॉक्स पर रखें नजर

Paluck Technologies IPO Listing: 252 गुना सब्सक्राइब हुआ शेयर, आज बाजार में कैसी होगी धमाकेदार एंट्री?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
