Stock Market Holiday: बजट वाला महीने शुरू होने में चंद घंटे रह गए हैं. जुलाई में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद में देश का बजट पेश करेंगी. हालांकि, बजट की तारीखों को लेकर आधिकारिक बयान नहीं आया है. लेकिन उम्मीद की जा रही है कि बजट 23 या 24 जुलाई को पेश किया जा सकता है. बजट पेश होने में अभी समय है लेकिन शेयर बाजार में बजट से पहले जोरदार एक्शन देखने को मिल रहा. इस हलचल में प्रमुख इंडेक्स रिकॉर्ड लेवल पर ट्रेड कर रहे. इसमें निवेशकों की भी चांदी है.
1 जुलाई से नए महीने की शुरुआत होगी. ऐसे में ये जानना जरूरी है कि नए महीने में छुट्टियों को लेकर क्या अपडेट है? कितने दिन शेयर बाजार में ट्रेडिंग नहीं होगी? इसको लेकर एक्सचेंज ने सर्कुलर जारी कर दिया है. तो चलिए जान लेते हैं कि जुलाई में कितने दिन बाजार में ट्रेडिंग नहीं होगी..
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज यानी BSE के सर्कुलर के मुताबिक जुलाई में केवल एक दिन की सार्वजनिक छुट्टी है, जिस दिन बाजारों में छुट्टी रहेगी. मोहर्रम के दिन शेयर बाजार में छुट्टी रहेगी. मोहर्रम, 17 जुलाई को है, जोकि बुधवार को पड़ रहा है. एक्सचेंज के सर्कुलर के मुताबिक मोहर्रम के दिन इक्विटी, इक्विटी डेरिवेटिव, SLB, करेंसी डेरिवेटिव्स और इंटररेस्ट रेट डेरिवेटिव्स में ट्रेड नहीं होगा.

बता दें कि शेयर बाजार में ट्रेडर्स सुबह 9 बजकर 15 मिनट से शाम 3 बजकर 30 मिनट तक ट्रेडिंग करते हैं, जोकि सोमवार से शुक्रवार तक होता है. इसके बाद शनिवार और रविवार को छुट्टी रहती है. हालांकि, पब्लिक हॉलिडे की वजह से कारोबारी हफ्ता छोटा भी होता है. जैसे मोहर्रम की वजह से 17 जुलाई को BSE और NSE पर ट्रेडिंग नहीं होगी.
2024 में कितने दिन होगी छुट्टी?
एक्सचेंज की ओर से जारी सर्कुलर के मुताबिक 17 जुलाई को मोहर्रम की वजह से बाजारों में छुट्टी रहने वाली है, जोकि जुलाई में केवल एक हॉलीडे है. फिर अगस्त में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बाजारों में ट्रेडिंग नहीं होगी. इसके तहत 15 अगस्त को BSE और NSE पर ट्रेडिंग नहीं होगी. अक्टूबर में 2 तारीख को महात्मा गांधी जयंती की वजह से बाजारों में छुट्टी रहेगी.
नवंबर महीने में 2 दिन पब्लिक हॉलीडे है. 1 नवंबर को दिवाली है, जिस दिन लक्ष्मी पूजन होती है. इस दिन केवल मुहूर्त ट्रेडिंग के लिए मार्केट ओपन होता है. फिर दिसंबर में 25 तारीख को क्रिसमस के अवसर पर बाजारों में छुट्टी रहेगी.
शेयर बाजार में तूफानी तेजी
लोकसभा चुनाव के बाद शेयर बाजार में गजब के रिकॉर्डरैली है. बाजार के प्रमुख इंडेक्स ऑल टाइम हाई पर ट्रेड कर रहे. सेंसेक्स 80000 के पास पहुंच गया है. निफ्टी भी 24000 के स्तर को पार कर गया है. BSE पर लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप भी रिकॉर्ड 439 लाख करोड़ रुपए यानी 5.26 ट्रिलियन डॉलर के करीब है. मार्केट कैप के लिहाज से भारतीय बाजार दुनिया का चौथा सबसे बड़ा मार्केट बन गया है.
More From GoodReturns

NSE IPO: ₹5 लाख करोड़ का वैल्युएशन, जानिए कब खुलेगा और कैसे करें अप्लाई

Sunshine Pictures IPO: आज है दांव लगाने का आखिरी मौका! शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम

Shiprocket IPO: आज दांव लगाने का आखिरी मौका, शाम 5 बजे तक जरूर कर लें ये काम

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 से 3:40 के बीच बदल जाएगी ट्रेडिंग, F&O ट्रेडर्स ऐसे तैयार करें वॉचलिस्ट

निफ्टी वीकली एक्सपायरी: इन 5 गलतियों से बचें, वरना एक्सपायरी के दिन डूब सकता है आपका पैसा

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?

Stock Market Rally: 7 दिनों की गिरावट के बाद बाज़ार में जोरदार वापसी, अब कहां करें Buying?

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका

Stocks to Buy Today: 17 अगस्त को बाजार में हलचल, इन शेयरों पर रखें नजर - क्या आज बनेगा मुनाफा?

बैंक निफ्टी एक्सपायरी: आज 13 अगस्त को इन लेवल्स पर रखें नजर, OI और IV का खेल समझें



Click it and Unblock the Notifications