Stock Market Holiday: भारत में इस्लामी नव वर्ष की शुरुआत का प्रतीक मुहर्रम इस बार 6 या 7 जुलाई 2025 को मनाया जाएगा। इसकी तारीख चांद दिखने पर निर्भर करती है। फिलहाल आधिकारिक तौर पर 6 जुलाई को मुहर्रम की छुट्टी घोषित है, लेकिन अगर उस दिन चांद नहीं दिखता, तो यह त्योहार 7 जुलाई को मनाया जाएगा। ऐसे में आप ये चेक कर सकते हैं कि 7 जुलाई को शेयर मार्केट बंद रहेगा या नहीं।

मुहर्रम पर शेयर मार्केट में होगी छुट्टी
मुहर्रम के मौके पर देश के ज्यादातर हिस्सों में स्कूल, बैंक, डाकघर और सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे। इसके अलावा कुछ निजी दफ्तरों में भी छुट्टी रहेगी। मुहर्रम के दिन नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर कोई कारोबार नहीं होगा। इक्विटी, डेरिवेटिव्स और करेंसी मार्केट भी बंद रहेंगे।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सुबह का कारोबार निलंबित रहेगा, लेकिन शाम के सत्र में ट्रेडिंग शाम 5 बजे से फिर शुरू होगी, जो रात 11:30 या 11:55 बजे तक चलेगी।
मुहर्रम का उद्देश्य
मुहर्रम इस्लामिक कैलेंडर का पहला महीना होता है। इसे चार पवित्र महीनों में से एक माना जाता है। खासतौर पर मुहर्रम की 10वीं तारीख यानी 'आशुरा' का बहुत महत्व है। आशुरा के दिन पैगंबर मोहम्मद के नाती इमाम हुसैन की शहादत की याद में यह दिन मनाया जाता है। साल 680 ईस्वी में कर्बला की जंग में इमाम हुसैन ने अन्याय और जुल्म के खिलाफ अपनी जान कुर्बान कर दी थी।
मुहर्रम त्याग, बलिदान और इंसाफ की राह पर चलने की प्रेरणा देता है। खासतौर पर शिया मुस्लिम समुदाय इस दिन इमाम हुसैन और कर्बला के शहीदों को याद कर शोक मनाता है। मुहर्रम न सिर्फ इस्लामी नव वर्ष की शुरुआत है, बल्कि यह दिन हमें सच्चाई और इंसाफ के लिए खड़े रहने का भी संदेश देता है। फिलहाल 7 जुलाई 2025 को लेकर कोई आधिकारिक गजट नोटिफिकेशन या केंद्र सरकार की तरफ से राष्ट्रीय अवकाश का ऐलान नहीं हुआ है। हालांकि, मुहर्रम के चलते कुछ राज्यों में पब्लिक हॉलिडे भी रहेगा।
More From GoodReturns

7 सितंबर से खुल रहे हैं 2 नए IPO: निवेश से पहले जान लें ये जरूरी नियम

IPO अलॉटमेंट पाने का पक्का तरीका: सोमवार से पहले ये 5 जरूरी काम निपटा लें

शेयर बाजार में बड़ी गिरावट: क्रूड ऑयल के डर के बीच SIP और निवेश का सही फॉर्मूला

आज 10 सितंबर को 18 शेयरों में मचेगी हलचल, एक्स-डिविडेंड के साथ TVS Srichakra का बड़ा पेआउट!

आज खुले 4 नए IPO: करमतारा, एलसीसी समेत इन कंपनियों में दांव लगाने का मौका, चेक करें प्राइस बैंड और GMP

IPO Alert: आज से खुले 2 धमाकेदार IPO, ₹14,500 से शुरू करें निवेश, जानें GMP और पूरी डिटेल्स

निफ्टी में शानदार रिकवरी: अब SIP करें या लम्पसम? निवेश का सही फॉर्मूला

शेयर बाजार में आज इन 5 शेयरों में मचेगी हलचल! RVNL और Mazagon Dock समेत इन स्टॉक्स पर रखें नजर

Paluck Technologies IPO Listing: 252 गुना सब्सक्राइब हुआ शेयर, आज बाजार में कैसी होगी धमाकेदार एंट्री?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
