Stock Market Holiday 25 December: साल 2024 के आखिरी महीने में शेयर बाजार से जुड़ी अहम जानकारी आ गई है। 2024 में अभी भी कुछ ट्रेडिंग सेशन बाकी है और इसके साथ ही बाजार में शनिवार और रविवार की साप्ताहिक छुट्टी के अलावा क्या 25 दिसंबर यानी क्रिसमस पर भी बंद रहेगा तो चलिए इसके बारे में आपको बताते हैं।

क्या 25 दिसंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार?
25 दिसंबर को क्रिसमस के मौके पर दुनियाभर के शेयर बाजार बंद रहते हैं। इस साल भी 25 दिसंबर यानी क्रिसमस के दिन भारत समेत अन्य शेयर बाजार में कोई कामकाज नहीं होगा और इस दिन पर अमेरिका, यूरोप, चीन, जापान, दक्षिण कोरिया, ताइवान और ऑस्ट्रेलिया समेत कई अन्य स्टॉक मार्केट में ट्रेडिंग नहीं होगी।
क्या 1 जनवरी को शेयर मार्केट में नहीं होगी ट्रेडिंग?
1 जनवरी 2025 को शेयर बाजार में ट्रेडिंग होगी। इस दिन भारतीय शेयर बाजार खुले रहेंगे और इसके बाद साल 2025 के पहले महीने में 26 जनवरी को शनिवार के दिन होने की वजह से छुट्टी रहेगी। आपको बता दें कि हर साल 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के मौके पर शेयर बाजार में कोई कामकाज नहीं होता है।
कमोडिटी मार्केट रहेगी क्रिसमस के दिन पर बंद?
इस दिन इक्विटी, डेरिवेटिव, SLB सेगमेंट और करेंसी डेरिवेटिव सेगमेंट में कोई कामकाज नहीं होगा और साथ ही कमोडिटी मार्केट के दोनों सेशन में इस दिन कोई कामकाज नहीं होगा। साप्ताहिक छुट्टियों के अलावा बाजार के लिए यह साल की आखिरी छुट्टी होगी।
साल 2025 में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार
शेयर बाजार में साल 2025 में शनिवार और रविवार की रेगुलर छुट्टी के अलावा 14 दिन बंद रहेगा। BSE एक्सचेंज के मुताबिक 2025 का पहला ट्रेडिंग हॉलिडे 26 फरवरी दिन बुधवार को पड़ेगा क्योंकि इस दिन महाशिवरात्रि होने की वजह से ट्रेडिंग नहीं होगी। इसके अलावा मार्च महीने में शेयर बाजार 2 दिन बंद रहेगा। वहीं, 3 दिनों के लिए अप्रैल में शेयर मार्केट बंद रहेगा और ये तीन दिन हैं 10 अप्रैल, 14 अप्रैल और 18 अप्रैल। इसके अलावा मई के महीने में 1 दिन और अगस्त के महीने में 2 दिन के लिए शेयर बाजार में ट्रेडिंग नहीं होगी।
इसके बाद साल 2025 के अक्टूबर महीने में शेयर बाजार 3 दिन बंद रहेगा। पहले 2 अक्टूबर दिन गुरुवार को गांधी जयंती और दशहरा की वजह से छुट्टी रहेगी। इसके बाद 21 अक्टूबर दिन दिवाली या लक्ष्मी पूजन के मौके पर ट्रेडिंग नहीं होगी और 22 अक्टूबर दिन बुधवार को दिवाली प्रतिपदा की वजह से छुट्टी रहेगी।
इसके बाद नवंबर के महीने में 1 और दिसंबर के महीने में भी एक दिन के लिए शेयर मार्केट बंद रहेगा।
More From GoodReturns

IPO अलॉटमेंट पाने का पक्का तरीका: सोमवार से पहले ये 5 जरूरी काम निपटा लें

शेयर बाजार में बड़ी गिरावट: क्रूड ऑयल के डर के बीच SIP और निवेश का सही फॉर्मूला

7 सितंबर से खुल रहे हैं 2 नए IPO: निवेश से पहले जान लें ये जरूरी नियम

आज खुले 4 नए IPO: करमतारा, एलसीसी समेत इन कंपनियों में दांव लगाने का मौका, चेक करें प्राइस बैंड और GMP

IPO Alert: आज से खुले 2 धमाकेदार IPO, ₹14,500 से शुरू करें निवेश, जानें GMP और पूरी डिटेल्स

शेयर बाजार में आज इन 5 शेयरों में मचेगी हलचल! RVNL और Mazagon Dock समेत इन स्टॉक्स पर रखें नजर

निफ्टी में शानदार रिकवरी: अब SIP करें या लम्पसम? निवेश का सही फॉर्मूला

दीपा ज्वैलर्स आईपीओ: आज आखिरी दिन, क्या अलॉटमेंट के लिए तैयार हैं आप?

अगस्त ऑटो सेल्स का धमाका: मारुति-टाटा की बिक्री में जबरदस्त उछाल, क्या आज इन शेयरों में आएगी तेजी?

Paluck Technologies IPO Listing: 252 गुना सब्सक्राइब हुआ शेयर, आज बाजार में कैसी होगी धमाकेदार एंट्री?

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?



Click it and Unblock the Notifications
