देश की आर्थिक राजधानी महाराष्ट्र में जल्द विधानसभा चुनाव आयोजित होने वाले हैं. ये चुनाव 20 नवंबर 2024 को होने वाले हैं. महाराष्ट्र में चुनाव को देखते हुए निवेशकों के मन में ये सवाल उठ रहे हैं कि क्या 20 नवंबर को शेयर बाजार एक्सचेंज, बीएसई और एनसीई बंद रहने वाले हैं या नहीं.

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मुंबई में स्थित है. मुंबई, महाराष्ट्र में स्थित है. महाराष्ट्र में जल्द ही विधानसभा चुनाव आयोजित होने वाले हैं. इस साल महाराष्ट्र में 20 नवंबर 2024 को विधानसभा चुनाव रखे गए हैं. तो क्या चुनाव के दौरान देश का स्टॉक एक्सचेंज बंद रहने वाला है?
क्या महाराष्ट्र चुनाव के दौरान स्टॉक मार्केट रहेगा बंद?
20 नवंबर को महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के कारण भारतीय शेयर बाजार में किसी भी तरह के ट्रेडिंग निलंबित रहेगी. सरल भाषा में कहा जाए तो इस दिन शेयर बाजार में किसी भी तरह की ट्रेडिंग नहीं होगी. 20 नवंबर को स्टॉक मार्केट में सुबह 9 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक ट्रेडिंग बंद रहने वाली है.
भारत निर्वाचन आयोग ने 15 अक्टूबर के दिन महाराष्ट्र के विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा की थी. इस घोषणा के तहत ये तय किया गया की महाराष्ट्र में आगामी विधानसभा चुनाव 20 नवंबर 2024 को होने वाले हैं. इस साल के विधानसभा चुनाव के तहत मतदाता एक ही चरण में वोट डालेंगे.
जिसके बाद वोटों की गिनती होगी. महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव का फैसला 23 नवंबर 2024 को घोषित होगा.
8 नवंबर को कैसा रहा शेयर बाजार का हाल?
पिछले हफ्ते शुक्रवार के दिन शेयर बाजार के मुख्य इंडेक्स लाल निशान पर बंद हुए थे. सेंसेक्स 55 अंक फिसलकर 79,486 पर बंद हुआ था. निफ्टी भी 51 अंक गिरकर 24,148 पर क्लोज हुआ था.
इस दिन बाजार को FMCG और IT में हुई खरीदारी से स्पोर्ट मिला था. निफ्टी में महिंद्रा और टाईटन के शेयर 2-1% उछलकर टॉप गेनर बने हुए थे. वहीं बैंकिंग और ऑटो में बिकवाली जारी थी. निफ्टी में TRENT और कोलइंडिया के शेयर 3-2% फिसलकर टॉप लूजर थे.
More From GoodReturns

7 सितंबर से खुल रहे हैं 2 नए IPO: निवेश से पहले जान लें ये जरूरी नियम

IPO अलॉटमेंट पाने का पक्का तरीका: सोमवार से पहले ये 5 जरूरी काम निपटा लें

शेयर बाजार में बड़ी गिरावट: क्रूड ऑयल के डर के बीच SIP और निवेश का सही फॉर्मूला

आज 10 सितंबर को 18 शेयरों में मचेगी हलचल, एक्स-डिविडेंड के साथ TVS Srichakra का बड़ा पेआउट!

आज खुले 4 नए IPO: करमतारा, एलसीसी समेत इन कंपनियों में दांव लगाने का मौका, चेक करें प्राइस बैंड और GMP

IPO Alert: आज से खुले 2 धमाकेदार IPO, ₹14,500 से शुरू करें निवेश, जानें GMP और पूरी डिटेल्स

निफ्टी में शानदार रिकवरी: अब SIP करें या लम्पसम? निवेश का सही फॉर्मूला

शेयर बाजार में आज इन 5 शेयरों में मचेगी हलचल! RVNL और Mazagon Dock समेत इन स्टॉक्स पर रखें नजर

Paluck Technologies IPO Listing: 252 गुना सब्सक्राइब हुआ शेयर, आज बाजार में कैसी होगी धमाकेदार एंट्री?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
