Stock Market Holiday 12 May: भारत और पाकिस्तान में लगातार बढ़ते तनाव का असर शेयर बाजार पर भी देखने को मिल सकता है. बाजार के प्रमुख इंडेक्स शुक्रवार को तेजी से गिरे. बाजार में अब रिकवरी की उम्मीद है. हालांकि, घरेलू मार्केट में ट्रेडिंग सोमवार को होगा या नहीं? क्योंकि 12 मई 2025 को बुद्ध पूर्णिमा उत्सव है.
सोमवार को बाजार रहेगा बंद?
BSE ने शेयर बाजार में छुट्टी को लेकर किसी भी कनफ्युजन को दूर करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर लिस्ट जारी किया है. इसके मुताबिक शेयर बाजार में बुद्ध पूर्णिमा उत्सव के बावजूद 12 मई 2025 को एनएसई और बीएसई दोनों पर कारोबार कर रहा है. इसका मतलब है कि उस दिन शेयर बाजार खुला रहेगा.
मई 2025 में शेयर बाज़ार की छुट्टियां
मई 2025 में शेयर बाजार में केवल एक ही छुट्टी रही है. इसके तहत महाराष्ट्र दिवस पर 1 मई को मनाया गया. इसके अलावा मई में कोई छुट्टी नहीं है.

2025 में शेयर बाज़ार में हॉलीडे
महाराष्ट्र डे के बाद शेयर बाजार में अगली छुट्टी 15 अगस्त 2025 को स्वतंत्रता दिवस पर होगी. अगस्त में 27 तारीख को गणेश चतुर्थी की भी छुट्टी होगी. अक्टूबर में तीन छुट्टियां होंगी, जिसमें 2 तारीख को महात्मा गांधी जयंती/दशहरा, 21 तारीख को दिवाली और 22 तारीख को दिवाली बलिप्रतिपदा शामिल है.
2025 के नवंबर और दिसंबर में दो और छुट्टियां तय हैं. इसमें 5 नवंबर को प्रकाश गुरुपर्व श्री गुरु नानक देव और 25 दिसंबर को क्रिसमस है.
शेयर बाजार पर भारत-पाकिस्तान तनाव
भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के कारण पिछले हफ्ते भारतीय शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी गई. शुक्रवार को सेंसेक्स और निफ्टी 50 जैसे प्रमुख इंडेक्स में लगातार दूसरे सेशन में गिरावट दर्ज किया गया. सेंसेक्स 880 अंक या 1.10% की गिरावट के साथ 79454.47 अंक पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 50 इंडेक्स 266 अंक या 1.10% की गिरावट के साथ 24008 अंक पर बंद हुआ.
बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में मामूली गिरावट दर्ज की गई. इस दौरान BSE पर लिस्टेज कंपनियों का कुल मार्केट कैप एक सेशन में 418.50 लाख करोड़ रुपए से घटकर लगभग 416.8 लाख करोड़ रुपए रह गया. इससे निवेशकों को लगभग 2 लाख करोड़ रुपए का नुकसान हुआ.
शेयर बाजार का वीकली परफॉर्मेंस
वीकली बेसिस पर सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में एक-एक फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखी गई. सेंसेक्स में 1.30% और निफ्टी में 1.40% की गिरावट दर्ज की गई है. दरअसल, इस गिरावट ने पिछले 3 हफ्तों से जारी तेजी पर ब्रेक लगा दिया है.
More From GoodReturns

IPO Alert: आज से खुले 2 धमाकेदार IPO, ₹14,500 से शुरू करें निवेश, जानें GMP और पूरी डिटेल्स

शेयर बाजार में आज इन 5 शेयरों में मचेगी हलचल! RVNL और Mazagon Dock समेत इन स्टॉक्स पर रखें नजर

शेयर बाजार में बड़ी गिरावट: क्रूड ऑयल के डर के बीच SIP और निवेश का सही फॉर्मूला

अगस्त ऑटो सेल्स का धमाका: मारुति-टाटा की बिक्री में जबरदस्त उछाल, क्या आज इन शेयरों में आएगी तेजी?

IPO अलॉटमेंट पाने का पक्का तरीका: सोमवार से पहले ये 5 जरूरी काम निपटा लें

Paluck Technologies IPO Listing: 252 गुना सब्सक्राइब हुआ शेयर, आज बाजार में कैसी होगी धमाकेदार एंट्री?

7 सितंबर से खुल रहे हैं 2 नए IPO: निवेश से पहले जान लें ये जरूरी नियम

निफ्टी में शानदार रिकवरी: अब SIP करें या लम्पसम? निवेश का सही फॉर्मूला

दीपा ज्वैलर्स आईपीओ: आज आखिरी दिन, क्या अलॉटमेंट के लिए तैयार हैं आप?

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट



Click it and Unblock the Notifications
