Stock Market Holiday: हर महीने की तरह अप्रैल 2025 में भी कुछ दिनों के लिए शेयर बाजार बंद रहने वाला है। बीएसई और एनएसई हॉलिडे कैलेंडर के अनुसार, इस साल में शेयर बाजार 14 दिनों के लिए बंद रहेगा।
इस साल महावीर जयंती 10 अप्रैल को है। यह दिन आध्यात्मिक शांति, अहिंसा और तपस्या का प्रतीक माना जाता है। जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर के जन्मदिवस के रूप में इस दिन को मनाया जाता है। इस पावन अवसर पर देशभर में कई जगहों पर छुट्टी रहती है। 10 अप्रैल को शेयर बाजार बंद रहेगा या नहीं, ये आप चेक कर सकते हैं।

10 अप्रैल को क्या बंद रहेगा शेयर बाजार? (April Share Market Holiday)
10 अप्रैल 2025 को महावीर जयंती के कारण नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और BSE दोनों बंद रहेंगे। इस दिन इक्विटी, इक्विटी डेरिवेटिव और SLB सेगमेंट में कोई ट्रेडिंग नहीं होगी। इसके अगले दिन यानी 11 अप्रैल को शेयर बाजार में कामकाज अपने निर्धारित समय सुबह 9:15 से शुरु होगा और दोपहर 3:30 तक चलेगा इसके अलावा 14 अप्रैल को डॉ.बाबा साहेब अम्बेडकर जयंती पर शेयर मार्केट बंद रहेंगे।
2025 में इन दिनों पर शेयर मार्केट में होगी छुट्टी (Stock Market Holidays 2025)
छुट्टियों की लिस्ट में 26 फरवरी को महाशिवरात्रि, 14 मार्च को होली और 31 मार्च को ईद-उल-फितर की छुट्टी था। अब 14 अप्रैल को डॉ. बाबा साहेब अंबेडकर जयंती के बाद 18 अप्रैल को गुड फ्राइडे की छुट्टी रहेगी। महाराष्ट्र दिवस 1 मई को मनाया जाता है तो ऐसे में शेयर मार्केट बंद रहेगा।
इसके अलावा 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस और 27 अगस्त को गणेश चतुर्थी की भी छुट्टियां रहेगी। फिर महात्मा गांधी जयंती/दशहरा 2 अक्टूबर को है। इस दिन भी शेयर मार्केट बंद रहेगा। जबकि दिवाली लक्ष्मी पूजन 21 अक्टूबर को मनाया जाएगा। दिवाली बलिप्रतिपदा 22 अक्टूबर को है। जिस वजह से शेयर मार्केट में छुट्टी रहेगी लेकिन मुहूर्त ट्रेडिंग कुछ समय के लिए होगी।
श्री गुरु नानक देव का प्रकाश पर्व 5 नवंबर को मनाया जाता है और क्रिसमस 25 दिसंबर को है। इन दोनों दिनों पर भी शेयर मार्केट बंद रहेगा।
अप्रैल में इन दिनों पर रहेगा लॉन्ग वीकेंड (April Stock Market Holidays News)
14 अप्रैल को डॉ. बाबा साहेब अंबेडकर की जयंती हैं और इस दिन सोमवार भी है। इससे पहले 12 और 13 अप्रैल को साप्ताहिक अवकाश रहेगा। ऐसे में लगातार तीन दिन शेयर मार्केट बंद रहेगा। वहीं, 18 अप्रैल गुड फ्राइडे होने के कारण छुट्टी है, जबकि इसके बाद 19 अप्रैल को शनिवार और 20 अप्रैल को रविवार का साप्ताहिक अवकाश रहेगा। ऐसे इस बार फिर तीन दिन लगताार छुट्टी रहेगी।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
