Stock Market Holiday Today: भारतीय शेयर बाजार अप्रैल 2025 में कुछ दिनों के लिए बंद रहेगा। बीएसई और एनएसई के हॉलिडे कैलेंडर के अनुसार, हर साल में कुछ खास दिनों पर ट्रेडिंग नहीं होती है। आज 10 अप्रैल को महावीर जयंती पर स्टॉक मार्केट खुलेगा या नहीं ये आप आसानी से चेक कर सकते हैं। महावीर जयंती का दिन भगवान महावीर के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है, जो जैन धर्म के 24वें तीर्थकार थे।

क्या आज 10 अप्रैल को शेयर मार्केट रहेगा बंद? (Stock Market Holiday 10 April)
महावीर जयंती के दिन नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) दोनों बंद रहेंगे। इस दिन पर इक्विटी, इक्विटी डेरिवेटिव और SLB सेगमेंट में ट्रेडिंग नहीं होंगी। इसके बाद यानी 11 अप्रैल को सुबह 9:15 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक नियमित रूप से ट्रेडिंग होगी।
अप्रैल में इन दिनों पर शेयर बाजार में छुट्टियां (Share Market Holidays in April)
10 अप्रैल के बाद, 14 अप्रैल को डॉ. बाबा साहेब अंबेडकर जयंती के दिन भी शेयर बाजार बंद रहेगा और इससे पहले 12 और 13 अप्रैल को शनिवार और रविवार पर भी शेयर मार्केट क्लोज रहेगा।
18 अप्रैल को गुड फ्राइडे के दिन शेयर बाजार में एक और छुट्टी है। इसके बाद 19 अप्रैल को शनिवार और 20 अप्रैल को रविवार के दिन भी मार्केट बंद रहेगा।
साल 2025 की शुरुआत में गणत्रंत दिवस, 26 फरवरी को महाशिवरात्रि और 14 मार्च को होली की शेयर मार्केट बंद रहा था। फिर ईद-उल-फितर 31 मार्च को मनाई गई थी और इस दिन भी शेयर बाजार बंद था। अप्रैल में अंबेडकर जयंती के बाद, 1 मई को महाराष्ट्र दिवस मनाया जाता है। ऐसे में शेयर मार्केट में करोबार नहीं होगा।
इन दिनों पर भी शेयर मार्केट रहेगा बंद (Share Market Holidays April 2025)
इन दिनों के अलावा 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस और 27 अगस्त को गणेश चतुर्थी की छुट्टियां भी शेयर मार्केट में रहेगी। 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी जयंती और दशहरा के मौके पर शेयर बाजार भी बंद रहेगा।
दिवाली के दौरान 21 अक्टूबर को लक्ष्मी पूजन और उसके बाद 22 अक्टूबर को बलिप्रतिपदा मनाई जाएगी। हालांकि इन दिनों पर शेयर बाजार में छुट्टी होती है, लेकिन दिवाली के दौरान मुहूर्त ट्रेडिंग थोड़े समय के लिए होती है। इसके बाद श्री गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व 5 नवंबर को मनाया जाता है और क्रिसमस 25 दिसंबर को है और इन दोनों दिन भी शेयर बाजार बंद रहेगा।
More From GoodReturns

7 सितंबर से खुल रहे हैं 2 नए IPO: निवेश से पहले जान लें ये जरूरी नियम

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?

निफ्टी में शानदार रिकवरी: अब SIP करें या लम्पसम? निवेश का सही फॉर्मूला

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

दीपा ज्वैलर्स आईपीओ: आज आखिरी दिन, क्या अलॉटमेंट के लिए तैयार हैं आप?

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

Paluck Technologies IPO Listing: 252 गुना सब्सक्राइब हुआ शेयर, आज बाजार में कैसी होगी धमाकेदार एंट्री?

अगस्त ऑटो सेल्स का धमाका: मारुति-टाटा की बिक्री में जबरदस्त उछाल, क्या आज इन शेयरों में आएगी तेजी?

1 सितंबर को बदल सकते हैं LPG सिलेंडर के दाम, बुकिंग से पहले जान लें ये जरूरी बात

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?



Click it and Unblock the Notifications
