Stock Market at Record High: भारतीय शेयर बाजार में आज 19 सितंबर को जबरदस्त खरीदारी देखने को मिल रही. बाजार के प्रमुख इंडेक्स ऑल टाइम हाई पर ट्रेड कर रहे हैं. बाजार में जोश भरने का काम अमेरिकी सेंट्रल बैंक के फैसले ने किया. बाजार में तेजी से निवेशकों को तगड़ा मुनाफा हुआ है. BSE पर लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप भी रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया है.
स्टॉक मार्केट में रिकॉर्ड हाई
शेयर बाजार के प्रमुख इंडेक्स शुरुआती कारोबार में जोरदार तेजी दिखा रहे हैं. सेंसेक्स ने 83,574 और निफ्टी ने 25,559 का ऑल टाइम हाई टच किए. बाजार में तूफानी तेजी से BSE पर लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप भी करीब 471 लाख करोड़ रुपए पर पहुंच गया है.
BSE पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक सुबह 9 बजकर 18 मिनट पर करीब 2525 शेयरों में कारोबार हो रहा, जिसमें से 1904 शेयर तेजी और 500 शेयर गिरावट के साथ ट्रेड कर रहे. इस दौरान 101 शेयर एक साल के हाई पर ट्रेड कर रहे. वहीं. 13 शेयर 52-हफ्तों के निचले स्तर पर फिसल गए हैं. 92 शेयरों में अपर सर्किट लग गया है.

बाजार में कहां हो रही खरीदारी?
बाजार की रिकॉर्ड रैली में सबसे ज्यादा खरीदारी IT सेक्टर में हो रही है. इसके अलावा रियल्टी, बैंकिंग और ऑटो सेक्टर से भी जोश है. चौतरफा खरीदारी के बीच निफ्टी में LTI माइंडट्री, विप्रो और NTPC 2-2 फीसदी के साथ टॉप गेनर्स हैं.
अमेरिका में दरें घटी, आगे क्या?
जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के चीफ इनवेस्टमेंट स्ट्रैटेजिस्ट डॉ वीके विजयकुमार ने कहा कि अमेरिका में ब्याज दरों में कटौती से भारत में भी दरें घटाने का रास्ता साफ किया है. क्योंकि पिछले दो महीने से रिटेल महंगाई दर RBI के दायरे 4% से नीचे है. ऐसे में मार्च 2025 से पहले RBI 25-25 बेसिस पॉइंट्स के दो रेट कट कर सकती है. उन्होंने कहा कि अगर शेयर बाजार के लिहाज से बात करें तो रेट सेंसेटिव खासकर बैंकिंग के लिए यह फैसला फायदेमंद हो सकता है.
4 साल बाद US FED ने घटाई दरें
अमेरिकी सेंट्रल बैंक फेडरल रिजर्व ने 18 सितंबर की देर रात बड़ा ऐलान किया. इसके तहत करीब 4 साल बाद पहली बार दरों में कटौती (FED Rate Cut) का एलान किया. नीतिगत दरों में अनुमान के मुताबिक कटौती की गई. फेडरल रिजर्व ने पॉलिसी मीटिंग (FOMC Meet) में दरों 2020 के बाद पहली बार कटौती का फैसला हुआ. इसके तहत दरें 50 बेसिस पॉइंट्स घटा दी गई.
फेड ने सितंबर पॉलिसी में रेट्स में आधा फीसदी की कटौती का एलान किया. इसके बाद मुख्य दरें 4.75% से 5% के स्तर पर आ गई हैं. यह पहले 5.25% से 5.5% के रेंज में थी. अब अनुमान लगाया जा रहा है कि फेडरल रिजर्व मौजूदा साल यानी 2024 में और 50 बेसिस पॉइंट्स की कटौती कर सकता है.
ग्लोबल मार्केट में जबरदस्त खरीदारी
अमेरिकी सेंट्रल बैंक की ओर से 4 साल में पहली बार दरों में कटौती के फैसले से ग्लोबल मार्केट में जोश देखने को मिल रहा है. एशियाई बाजारों में सुबह तगड़ी खरीदारी दर्ज की जा रही. जापान का निक्केई इंडेक्स करीब 2.5%, हॉन्ग कॉन्ग का हेंगसेंग इंडेक्स सवा एक फीसदी उछल गए.
कच्चे तेल की कीमतों में ऊपरी स्तरों से गिरावट दर्ज की जा रही. ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमतें 73.50 डॉलर प्रति बैरल और WTI क्रूड 71 डॉलर के पास ट्रेड कर रहा.
More From GoodReturns

7 सितंबर से खुल रहे हैं 2 नए IPO: निवेश से पहले जान लें ये जरूरी नियम

IPO अलॉटमेंट पाने का पक्का तरीका: सोमवार से पहले ये 5 जरूरी काम निपटा लें

शेयर बाजार में बड़ी गिरावट: क्रूड ऑयल के डर के बीच SIP और निवेश का सही फॉर्मूला

आज 10 सितंबर को 18 शेयरों में मचेगी हलचल, एक्स-डिविडेंड के साथ TVS Srichakra का बड़ा पेआउट!

आज खुले 4 नए IPO: करमतारा, एलसीसी समेत इन कंपनियों में दांव लगाने का मौका, चेक करें प्राइस बैंड और GMP

IPO Alert: आज से खुले 2 धमाकेदार IPO, ₹14,500 से शुरू करें निवेश, जानें GMP और पूरी डिटेल्स

निफ्टी में शानदार रिकवरी: अब SIP करें या लम्पसम? निवेश का सही फॉर्मूला

शेयर बाजार में आज इन 5 शेयरों में मचेगी हलचल! RVNL और Mazagon Dock समेत इन स्टॉक्स पर रखें नजर

Paluck Technologies IPO Listing: 252 गुना सब्सक्राइब हुआ शेयर, आज बाजार में कैसी होगी धमाकेदार एंट्री?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
