शेयर बाजार में बुधवार को भी तूफानी तेजी देखने को मिल रही है. बाजार के प्रमुख इंडेक्स ऑल टाइम हाई पर ट्रेड कर रहे. पहली बार सेंसेक्स 78,483 और निफ्टी ने 23,825 का लेवल टच किए. बाजार की जोरदार तेजी में निवेशकों को तगड़ा मुनाफा हुआ है. BSE पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप करीब 3 लाख करोड़ रुपए तक बढ़ गया है. बाजार में जोश भरने का काम प्राइवेट सेक्टर के बैंक और RIL जैसे हैवीवेट स्टॉक्स कर रहे.
शेयर बाजार में तेजी की वजह?
शेयर बाजार में जोरदार तेजी की वजह घरेलू फैक्टर्स हैं. इसमें जुलाई में पेश होने वाला केंद्रीय बजट है. साथ ही निवेशकों का रुझान लार्ज कैप कंपनियों के शेयरों की ओर बढ़ा है. निफ्टी बैंक इंडेक्स भी रिकॉर्ड लेवल पर ट्रेड कर रहा है. इंडेक्स पहली बार 52000 का लेवल पार कर गया है. बाजार के ज्यादातर एनलिस्ट्स मान रहे हैं कि बाजार की तेजी को बैंकिंग सेक्टर लीड कर सकता है. खास प्राइवेट बैंकिंग सेक्टर में ज्यादा खरीदारी बढ़ सकती है.
इन सेक्टर्स में जोरदार खरीदारी
कारोबारी सेशन में ज्यादा सेक्टोरल इंडेक्स भी जोश दिखा रहे, जिसमें 9 इंडेक्स हरे निशान में कारोबार कर रहे. PSU बैंकिंग इंडेक्स इस तेजी को लीड कर रहा. इसमें SBI, PNB, बैंक ऑफ बड़ौदा जैसे शेयर जोश में हैं. एनर्जी, इंफ्रा, IT और FMCG इंडेक्स भी करीब एक फीसदी की मजबूती दिखा रहे. दूसरी ओर मेटल और रियल्टी इंडेक्स पौना से डेढ़ फीसदी तक फिसल गए हैं. इसमें टाटा स्टील और वेदांता लूजर्स हैं.

बाजार की तेजी में निवेशकों को तगड़ा प्रॉफिट
शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन रिकॉर्ड रैली दर्ज की जा रही. बाजार के प्रमुख इंडेक्स कल भी ऑल टाइम हाई टच किए थे. आज की तेजी में निवेशकों को बंपर मुनाफा हुआ है. BSE पर लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप 437 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंच गया है. जबकि 25 जून को कुल मार्केट कैप का आंकड़ा 435.76 लाख करोड़ रुपए था. इस लिहाज से मार्केट कैप में करीब सवा 2 लाख करोड़ रुपए का प्रॉफिट हुआ, जोकि शुरुआती कारोबार में 3 लाख करोड़ रुपए के पास तक पहुंच गया था.
More From GoodReturns

IPO अलॉटमेंट पाने का पक्का तरीका: सोमवार से पहले ये 5 जरूरी काम निपटा लें

शेयर बाजार में बड़ी गिरावट: क्रूड ऑयल के डर के बीच SIP और निवेश का सही फॉर्मूला

7 सितंबर से खुल रहे हैं 2 नए IPO: निवेश से पहले जान लें ये जरूरी नियम

आज खुले 4 नए IPO: करमतारा, एलसीसी समेत इन कंपनियों में दांव लगाने का मौका, चेक करें प्राइस बैंड और GMP

IPO Alert: आज से खुले 2 धमाकेदार IPO, ₹14,500 से शुरू करें निवेश, जानें GMP और पूरी डिटेल्स

शेयर बाजार में आज इन 5 शेयरों में मचेगी हलचल! RVNL और Mazagon Dock समेत इन स्टॉक्स पर रखें नजर

निफ्टी में शानदार रिकवरी: अब SIP करें या लम्पसम? निवेश का सही फॉर्मूला

दीपा ज्वैलर्स आईपीओ: आज आखिरी दिन, क्या अलॉटमेंट के लिए तैयार हैं आप?

अगस्त ऑटो सेल्स का धमाका: मारुति-टाटा की बिक्री में जबरदस्त उछाल, क्या आज इन शेयरों में आएगी तेजी?

Paluck Technologies IPO Listing: 252 गुना सब्सक्राइब हुआ शेयर, आज बाजार में कैसी होगी धमाकेदार एंट्री?

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?



Click it and Unblock the Notifications
