भारतीय शेयर बाजारों में आज 7 अगस्त को जबरदस्त एक्शन देखने को मिल रहा. अच्छे ग्लोबल सेंटीमेंट से घरेलू बाजारों में चौतरफा खरीदारी हो रही है. निफ्टी और सेंसेक्स हाल ही में दुनियाभर के बाजारों में आई गिरावट से उबरते हुए पॉजिटिव शुरुआत किए. बता दें कि 3 दिन बाद घरेलू बाजारों में यह तेजी जापानी और अमेरिकी बाजारों में पॉजिटिव ट्रेड के चलते है. दरअसल, फेडरल रिजर्व के बयान के बाद अमेरिका में मंदी की चिंताओं को कम किया. यही वजह रही कि सुबह सेंसेक्स 1.11% बढ़कर 79,467 पर पहुंच गया. निफ्टी भी 1.13% बढ़कर 24,264 पर पहुंच गया.
ब्रॉडर मार्केट में तेजी
बाजार में वॉलिटिलिटी को मापने वाला इंडिया VIX भी 15% गिरकर करीब 16 पर आ गया है, जोकि बाजार में तनाव के स्तर में कमी को दर्शा रहा. शुरुआती कारोबार में मिड और स्मॉल कैप इंडेक्स समेत ब्रॉडर मार्केट में 1.7% तक की तेजी दर्ज की गई. सभी 13 सेक्टरों में बढ़त देखने को मिली.
IT में इंफोसिस, TCS और HCL टेक के दमदार प्रदर्शन की वजह से निफ्टी IT इंडेक्स बढ़त के साथ ट्रेड कर रहा है. निफ्टी ऑटो इंडेक्स में शामिल M&M, TVS मोटर, मारुति सुजुकी और टाटा मोटर्स में जोश है. वहीं, पिछले महीने 4% टूटने के बावजूद निफ्टी बैंक इंडेक्स में भी 1 फीसदी की तेजी है, जिसमें प्राइवेट सेक्टर के बैंकिंग शेयरों में तेजी का जोश है.

निफ्टी के टॉप गेनर्स और लूजर्स स्टॉक्स
निफ्टी पर सबसे ज्यादा तेजी में रहने वाले स्टॉक्स में ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज, HCL टेक, हीरो मोटोकॉर्प, विप्रो और HUL के शेयर शामिल हैं. वहीं, एशियन पेंट्स, भारती एयरटेल, कोटक महिंद्रा बैंक और टाइटन के शेयरों में गिरावट दर्ज की जा रही. बाजार में तेजी से BSE पर लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप 446 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंच गया है.
जापान के बाजारों में रौनक
एशियाई शेयर बाजारों में आज सुबह जोरदार खरीदारी देखने को मिली. इसमें जापान के बाजार लीड कर रहे. निक्केई इंडेक्स 780 अंकों की मजबूती के साथ 35400 के लेवल पर है. बाजारों को जोश बैंक ऑफ जापान के ओर से जारी एक बयान से है. दरअसल, डिप्टी गवर्नर शिनिची उचिदा ने निवेशकों को आश्वस्त किया कि अगर शेयर बाजार में अस्थिरता जारी रही तो ब्याज दरें में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा. इसके बाद जापानी करेंसी येन में तेज उछाल के बाद चिंताओं को कम किया. इससे घरेलू बाजारों में तगड़ी तेजी है.
More From GoodReturns

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

IPO Alert: आज से खुले 2 धमाकेदार IPO, ₹14,500 से शुरू करें निवेश, जानें GMP और पूरी डिटेल्स

10 सितंबर को खुले 5 IPO: वीगालैंड से लेकर राकसन तक, किसमें है कमाई का मौका?

NSE ट्रेडिंग में तकनीकी खराबी? ब्रोकर ऐप डाउन होने पर ऐसे सुरक्षित रखें अपना फंड

IPO अलॉटमेंट पाने का पक्का तरीका: सोमवार से पहले ये 5 जरूरी काम निपटा लें

शेयर बाजार में बड़ी गिरावट: क्रूड ऑयल के डर के बीच SIP और निवेश का सही फॉर्मूला

शेयर बाजार में आज इन 5 शेयरों में मचेगी हलचल! RVNL और Mazagon Dock समेत इन स्टॉक्स पर रखें नजर

7 सितंबर से खुल रहे हैं 2 नए IPO: निवेश से पहले जान लें ये जरूरी नियम

Paluck Technologies IPO Listing: 252 गुना सब्सक्राइब हुआ शेयर, आज बाजार में कैसी होगी धमाकेदार एंट्री?

निफ्टी में शानदार रिकवरी: अब SIP करें या लम्पसम? निवेश का सही फॉर्मूला

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट



Click it and Unblock the Notifications
