Stock Market: भारतीय शेयर बाजार में आज 24 मार्च को तेजी है. बाजार में सोमवार को लगातार छठे दिन खरीदारी हो रही. इस दौरान सेंसेक्स और निफ्टी जैसे प्रमुख इंडेक्स करीब 5-5% उछल चुके हैं. बाजार की रौनक में स्मॉलकैप और मिडकैप स्टॉक्स भी शामिल हैं. चौतरफा खरीदारी से सेंटीमेंट बेहतर हो गया है. बाजार में लौटी खरीदारी में विदेशी निवेशकों की खरीदारी अहम ट्रिगर है. साथ ही हैवीवेट स्टॉक्स में भी खरीदारी हो रही, जिससे बाजार को सपोर्ट मिल रहा. बाजार की तेजी में निवेशकों काफी तगड़ा मुनाफा हुआ है.
आज शेयर बाजार में तेजी
घरेलू बाजार में सोमवार को तगड़ी खरीदारी हो रही है. सेंसेक्स करीब 1000 अंकों की बढ़त के साथ 77850 के पार निकल गया है. निफ्टी भी करीब 300 अंकों की उछाल के साथ 23650 के पास पहुंच गया है. बैंकिंग, IT समेत अन्य सभी सेक्टर्स में तेजी है. कोटक बैंक, पावरग्रिड, लार्सन एंड टर्बो समेत एक्सिस बैंक के शेयरों में 2-3% तक की तेजी है. जबकि ऑटो सेक्टर पर दबाव देखने को मिल रहा.
NSE पर सुबह 11 बजकर 20 मिनट पर 2796 शेयरों में कारोबार हो रहा है, जिसमें से 2117 शेयरों में तेजी है. इसमें से 45 शेयर ने एक साल का हाई छुआ, जबकि 165 शेयरों में अपर सर्किट लग गया है. लिस्टेड कुल कंपनियों का मार्केट कैप भी बढ़कर 410.79 लाख करोड़ रुपए हो गया है.

बाजार में तेजी का ट्रिगर
- - विदेशी निवेशकों की ओर से भारतीय शेयर बाजार में खरीदारी हो रही. केवल शुक्रवार को FIIs ने 3239 करोड़ रुपए की खरीदारी की, जिसकी मुख्य वजह FTSE मार्च रिव्यू है. इससे अक्टूबर 2024 से जारी बिकवाली पर ब्रेक लगा है.
- - अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपए की मजबूती से भी इक्विटी मार्केट को सपोर्ट मिल रहा है. सोमवार को रुपया 12 पैसे मजबूती के साथ 85.86 पर पहुंच गया.
- - ग्लोबल मार्केट से पॉजिटिव संकेत मिल रहे हैं. डॉमेस्टिक सेंटीमेंट सुधरने से अमेरिकी शेयर बाजारों में रौनक देखने को मिल रही.
- - बैंकिंग सेक्टर में तूफानी तेजी है. बैंक निफ्टी इंडेक्स करीब 1000 अंकों की बढ़त के साथ 51600 के पार निकल गए हैं.
मार्केट पर एक्सपर्ट का नजरिया
मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के रिसर्च हेड सिद्धार्थ खेमका ने कहा कि निफ्टी वैल्यू बाइंग की वजह से शानदार रिकवरी देखने को मिल रही. आगे भी तेजी का मोमेंटम बरकरार रहने वाला है. इसकी वजह विदेशी निवेशकों की ओर से खरीदारी है. इसकी वजह आर्थिक रिकवरी के संकेत और आकर्षक वैल्युएशंस हैं.
शेयर बाजार में तेजी से जुड़े 5 अहम सवालों के जवाब...
सवाल-1: सोमवार को सेंसेक्स और निफ्टी के प्रदर्शन के आंकड़े क्या थे?
जवाब-1: सोमवार को सेंसेक्स 938.33 अंक या 1.22 प्रतिशत बढ़कर 77,843.84 पर था, जबकि निफ्टी 280 अंक या 1.19 प्रतिशत बढ़कर 23,630.40 पर था.
सवाल -2: इक्विटी बेंचमार्क सूचकांकों में उछाल में किन कारकों का योगदान रहा?
जवाब-2: इस उछाल का श्रेय विदेशी फंड के प्रवाह में सुधार, बैंकिंग शेयरों में भारी खरीदारी और सकारात्मक वैश्विक भावनाओं को दिया गया.
सवाल-3: ट्रेडिंग सत्र के दौरान कौन से स्टॉक सबसे अधिक लाभ में रहे?
जवाब-3: कोटक महिंद्रा बैंक, पावर ग्रिड, लार्सन एंड टूब्रो, एक्सिस बैंक और एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस प्रमुख लाभ वाले शेयरों में शामिल रहे, जिनमें से प्रत्येक में इंट्राडे कारोबार के दौरान 3 प्रतिशत तक की वृद्धि हुई.
सवाल-4 : विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने बाजार पर क्या प्रभाव डाला?
जवाब-4: विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने शुक्रवार को 7,470.36 करोड़ रुपए का निवेश किया, जिससे निवेशकों की धारणा में सुधार हुआ, जो पिछले अक्टूबर से लगातार विदेशी फंड बिकवाली से प्रभावित थी.
सवाल-5 : अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपए की स्थिति क्या थी?
जवाब-5: मजबूत घरेलू प्रवाह के समर्थन से सोमवार को भारतीय रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 12 पैसे बढ़कर 85.86 पर पहुंच गया.


Click it and Unblock the Notifications