Stock Market Today: शेयर बाजार में कारोबारी हफ्ते के पहले दिन धुआंधार खरीदारी हो रही है. भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर के ऐलान से बाजार में जोश देखने को मिल रहा. इसके अलावा चीन और अमेरिका के बीच ट्रेड डील का भी असर मार्केट पर देखने को मिल रहा. नतीजतन, स्टॉक मार्केट में तूफानी तेजी देखने को मिल रही. सेंसेक्स में करीब 2300 अंकों की बढ़त है. निफ्टी भी 24700 के पार निकल गया है. भारत ही नहीं पाकिस्तान के बाजारों में तूफानी रैली देखने को मिल रही है.
शेयर बाजार में तगड़ी रैली
- निफ्टी 24,700 के पार निकला,
- निफ्टी के 50 में से 48 शेयरों में तेजी
- निफ्टी 50 इंडेक्स 700 प्वाइंट से ज्यादा चढ़ा
- बैंक निफ्टी में 3.5% से ज्यादा उछल गया
- बैंक निफ्टी के सभी 12 शेयरों में खरीदारी
मिडकैप और स्मॉलकैप सेक्टर्स में भी तेजी
बाजार में बेंचमार्क इंडेक्स समेत अन्य सभी में हरियाली है. मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में तगड़ी तेजी दर्ज की जा रही. NSE पर 3-3% से ज्यादा की तेजी है. सेक्टोरल परफॉर्मेंस में बैंक निफ्टी, IT, मेटल समेत रियल्टी इंडेक्स में 3-4% तक की उछाल देखने को मिल रही है. निफ्टी में 7% से ज्यादा की तेजी के साथ अदानी एंटरप्राइजेज टॉप गेनर है. श्रीराम फाइनेंस, जियो फाइनेंस, ट्रेंट में भी 5-5% की बढ़त है. जबकि फार्मा सेक्टर में करेक्शन देखने को मिल रही है. सेक्टर में सन फार्मा और इंडसइंड बैंक का शेयर 1-2% की गिरावट है, जोकि टॉप लूजर्स भी हैं.

बाजार पर एक्सपर्ट का नजरिया
मेहता इक्विटीज के रिसर्च सीनियर वॉइस प्रेसिडेंट प्रशांत तापसे ने कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच रिश्ते सुधरना मार्केट के लिए अहम ट्रिगर है, जोकि आज दिख भी रहा. लेकिन अगर सीमा पर सीजफायर का ताजा उल्लंघन होता है तो बाजार का बुलिश सेंटीमेंट बिगड़ सकता है. इसके अलावा ग्लोबल मार्केट में भी यूएस और चीन के बीच ट्रेड वार्ता से पॉजिटिविटी देखने को मिल रही. अब नजर मंगलवार और बुधवार को आने वाले महंगाई के आंकड़ों पर फोकस है क्योंकि अगले महीने क्रेडिट पॉलिसी इन्हीं आंकड़ों के आधार पर तय होगी.
शेयर बाजार में FIIs की वापसी
घरेलू बाजार में विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) की वापसी से रौनक है. 8 मई 2025 तक 16 कारोबारी दिनों में विदेशी निवेशकों ने 48,533 करोड़ रुपए के शेयरों की खरीदारी की है. भारत-पाकिस्तान टेंशन पीक पर पहुंचने की वजह से 9 मई को बिकवाली की थी, जिसमें 3,799 करोड़ रुपए के शेयरों की बिकवाली की थी. घरेलू संस्थागत निवेशकों (DIIs) ने भी 7,278 करोड़ रुपए की अपनी होल्डिंग्स बेचीं.
निवेशकों को तगड़ा फायदा
बाजार में लौटी खरीदारी से निवेशकों को तगड़ा मुनाफा मिला है. लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप 13.2 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा बढ़ गया है. यह 429.60 लाख करोड़ रुपए हो गया है, जोकि शुक्रवार को बाजार बंद होने के बाद 416.40 लाख करोड़ रुपए था. BSE पर कुल 4058 शेयरों में कारोबार हो रहा, जिसमें 3430 शेयर पॉजिटिव कारोबार कर रहा है. इसमें से 401 शेयरों में अपर सर्किट लग गया है. जबकि 158 शेयरों में लोअर सर्किट लग गया है.
More From GoodReturns

IPO अलॉटमेंट पाने का पक्का तरीका: सोमवार से पहले ये 5 जरूरी काम निपटा लें

शेयर बाजार में बड़ी गिरावट: क्रूड ऑयल के डर के बीच SIP और निवेश का सही फॉर्मूला

7 सितंबर से खुल रहे हैं 2 नए IPO: निवेश से पहले जान लें ये जरूरी नियम

आज खुले 4 नए IPO: करमतारा, एलसीसी समेत इन कंपनियों में दांव लगाने का मौका, चेक करें प्राइस बैंड और GMP

IPO Alert: आज से खुले 2 धमाकेदार IPO, ₹14,500 से शुरू करें निवेश, जानें GMP और पूरी डिटेल्स

शेयर बाजार में आज इन 5 शेयरों में मचेगी हलचल! RVNL और Mazagon Dock समेत इन स्टॉक्स पर रखें नजर

निफ्टी में शानदार रिकवरी: अब SIP करें या लम्पसम? निवेश का सही फॉर्मूला

दीपा ज्वैलर्स आईपीओ: आज आखिरी दिन, क्या अलॉटमेंट के लिए तैयार हैं आप?

अगस्त ऑटो सेल्स का धमाका: मारुति-टाटा की बिक्री में जबरदस्त उछाल, क्या आज इन शेयरों में आएगी तेजी?

Paluck Technologies IPO Listing: 252 गुना सब्सक्राइब हुआ शेयर, आज बाजार में कैसी होगी धमाकेदार एंट्री?

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?



Click it and Unblock the Notifications
