नयी दिल्ली। मंगलवार को शेयर बाजार में जबरदस्त बढ़ोतरी दर्ज की गयी। शनिवार को बजट वाले दिन शेयर बाजार में भारी गिरावट आयी थी, जिसके बाद सोमवार को सेंसेक्स और निफ्टी में सीमित बढ़ोतरी दर्ज की गयी। मगर आज शेयर बाजार बजट के निगेटिव चक्र से पूरी तरह से बाहर निकल गया लगता है। आज अलग-अलग सेक्टरों के शेयर सूचकांकों पर नजर डालें तो मेटल और ऊर्जा दोनों में 3-3 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गयी। इसके अलावा इन्फ्रा, आईटी, फार्मा, एफएमसीजी और ऑटो में भी अच्छी खरीदारी देखने को मिली। सेंसेक्स के 1617 शेयर मजबूत हुए, जबकि 886 शेयरों में गिरावट आयी। वहीं सेंसेक्स के 181 शेयरों में कोई बदलाव नहीं आया। सेंसेक्स 39,872.31 के पिछले बंद स्तर के मुकाबले सुबह बढ़ोतरी के साथ 40,178.74 पर खुला और आखिर में 917.07 अंकों या 2.30 फीसदी की तेजी के साथ 40,789.38 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 40,818.94 तक ऊपर जा सका। वहीं एनएसई का निफ्टी 11,707.90 के क्लोजिंग लेवल के मुकाबले बढ़त के साथ 11,786.25 पर खुल कर 271.75 अंक या 2.32 फीसदी की मजबूती के साथ 11,979.65 पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के दिग्गज शेयर
सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों में से 28 में मजबूती और 2 में कमजोरी आयी। इनमें टाइटन में 7.55 फीसदी, आईटीसी में 3.85 फीसदी, एचडीएफसी में 3.76 फीसदी, बजाज फाइनेंस में 3.58 फीसदी, टाटा स्टील में 3.55 फीसदी और पावर ग्रिड में 3.52 फीसदी की मजबूती आयी। गिरने वाले दो शेयरों में से बजाज ऑटो में 3.86 फीसदी और हिंदुस्तान यूनिलीवर में 1.08 फीसदी की कमजोरी आयी।
कैसा रहा स्मॉल और मिड कैप शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों के साथ ही स्मॉल और मिड कैप शेयरों में अच्छी खरीदारी देखने को मिली, जिससे बीएसई और एनएसई के स्मॉल और मिड कैप शेयर सूचकांक उछले। आज बीएसई मिडकैप में 1.37 फीसदी और बीएसई स्मॉल कैप में 1.29 फीसदी की जोरदार तेजी दर्ज की गयी। वहीं निफ्टी मिडकैप 100 में 1.14 फीसदी और निफ्टी स्मॉलकैप में 1.89 फीसदी की बढ़त आयी।
यह भी पढ़ें - बजट के बाद मारुति की कारों की नयी प्राइस लिस्ट, यहां जानिये
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
