Share Market Cyber Fraud: हाल ही में ऐसे कई मामले सामने आए हैं जिसमें ये बात सामने निकलकर आई है कि निवेशकों के साथ निवेश के शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर ठगी हो रही है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने इस साइबर स्कैम में शामिल होने वाले आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। आइए आपको इस स्कैम के बारे में पूरी जानकारी देते हैं।

शेयर बाजार में निवेश करने के नाम पर हो रहा है स्कैम
शेयर बाजार में निवेश करने के बहाने फर्जी ऐप्स के जरिए लोगों को निशाना बनाया जा रहा था। ईडी की रिपोर्ट के अनुसार आरोपियों की पहचान की गई है, जिन्हें कर्नाटक के बेंगलुरु में गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कंपनियां और बैंक अकाउंट खोले थे और इसके जरिए फ्रॉड को अंजाम दे रहे थे।
ऐसे बनाया निवेशकों को इस स्कैम का शिकार
इस स्कैम का शिकार बनाने वाले फर्जी ऐप्स की मदद लेते थे। सबसे पहले, फेसबुक ब्राउज करते समय शेयर मार्केट इन्वेस्टमेंट लिंक पर क्लिक करने का ऑप्शन यूजर के स्क्रीन पर शो करते थे, जिसके बाद उसे "ICICI IR Team (57)" नामक एक व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ दिया जाता था। जब कुछ महीनों तक ग्रुप का निरीक्षण किया गया और पाया कि कई मेंबर, जो वास्तव में स्कैमर्स द्वारा बनाए गए थे, अपने इन्वेस्टमेंट पर तगड़े रिटर्न की बात कर रहे थे।
इस निवेश से अच्छे रिटर्न के लालच में वह ऐसे ही एक अन्य ग्रुप में शामिल होने के लिए आम आदमी सहमत हो जाते थे और एडमिनिस्ट्रेटर ने उसे एक "IC ORGAN MAX" ऐप इंस्टॉल करने का निर्देश दिया, जिसके माध्यम से उसने ₹61 लाख का भुगतान करने को कहा जाता था फिर उसे "Techstars.shop" नामक एक और ऐप इंस्टॉल करने के लिए कहा जाता था और इस प्रकार लोगों को फ्रॉड का शिकार बनाया जाता था।
2200 करोड़ रुपये का हुआ ये स्कैम
हाल ही में लगभग 2200 करोड़ रुपये का चूना ऐसे ही निवेशकों को लगा है। जिस व्यक्ति ने स्कैम किया है वह महंगी विदेशी कारों के साथ अपनी फोटो सोशल मीडिया पर डालता था। उसने लोगों को स्टॉक मार्केट ट्रेडिंग से 60 दिन में 30 फीसदी रिटर्न का झांसा दिया और लोगों ने उसको अपना पैसा दिया और वह डूब गए।
ऐसे रहें इन स्कैम से सुरक्षित
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने लोगों से उन दलालों से सतर्क रहने का आग्रह किया है जो कानूनी प्रक्रियाओं का पालन नहीं करते हैं। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि आसानी से पैसे कमाने के वादे आमतौर पर धोखाधड़ी वाले होते हैं। स्टॉक ब्रोकिंग में शामिल होने के लिए एक पूरा प्रोसेस होता है। जैसे कि डीमैट खाता खोलना। इन ऐप्स में अपनी सारी इंवेस्टमेंट की जानकारी नहीं देनी चाहिए जिसमें वे आपको अधिक रिटर्न का लालच दे रहे हैं, क्योंकि ये शुरु में आपको लालाच देते है और बाद में आपके पैसे ठग लेते हैं।
किसी भी जगह इंवेस्टमेंट करने से पहले इस बात का ध्यान रखें कि वह ऐप सुरक्षित हो और उसी क्रेडिबिल्टी होनी चाहिए। अगर वह ऐप आपसे पर्सनल जानकारी जिसका निवेश से कोई लेना देना नहीं है तो उसमें भी निवेश करने से बचें।
More From GoodReturns

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

शेयर बाजार में 3:30 बजे का खेल: सेबी ने पकड़ी क्लोजिंग ऑक्शन में गड़बड़ी, निवेशकों के लिए क्या है खतरा?

Augmont Enterprises IPO: आज से खुला मौका! ₹788 के शेयर पर दांव लगाएं या रहें दूर?

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Sunshine Pictures IPO: आज है दांव लगाने का आखिरी मौका! शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम

IPO Alert: आज बंद हो रहे हैं दो बड़े IPO, पैसा लगाने से पहले चेक करें ये जरूरी डिटेल्स

NSE IPO: क्या अभी पैसा लगाना सही है? लिस्टिंग से पहले ये 5 बातें जान लें

Milky Mist Dairy Share Price: IPO के बाद लगातार दूसरे दिन शेयर में तूफानी तेजी, लगा अपर सर्किट

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 से 3:40 के बीच बदल जाएगी ट्रेडिंग, F&O ट्रेडर्स ऐसे तैयार करें वॉचलिस्ट

Stock Market Rally: 7 दिनों की गिरावट के बाद बाज़ार में जोरदार वापसी, अब कहां करें Buying?



Click it and Unblock the Notifications