नयी दिल्ली। कोरोनावायरस संकट के बीच शेयर बाजार में गिरावट का दौर जारी है। पिछले कुछ सत्रों में शेयर बाजार थोड़ा संभला है, मगर इस साल ये भारी नुकसान में है। बुधवार को भी बीएसई सेंसेक्स 1400 अंकों तक टूटा, जिससे निवेशकों के 2.68 लाख करोड़ रुपये डूब गए। कोरोनासंकट के बीच जीडीपी विकास दर में तेज गिरावट की संभावना से निवेशक चिंतित हैं। वैसे शेयर बाजार में गिरावट के कई कारण हैं। इनमें सबसे प्रमुख है कोरोनावायरस के मामले लगातार बढ़ना। भारत में अब कोरोनावायरस के मामले बहुत तेजी से बढ़ रहे हैं। अगर भारत में इसे नहीं रोका गया तो हालात और भी खराब हो सकते हैं। शेयर बाजार में भारी गिरावट का दूसरा बड़ा कारण है, विदेशी निवेशकों द्वारा बिकवाली करना। विदेशी निवेशकों ने मार्च में भारतीय डेब्ट और इक्विटी बाजार में 1.2 लाख करोड़ रुपये निकाले हैं। ये एशिया के किसी भी बाजार में सबसे अधिक है।

ये हैं बाकी कारण
शेयर बाजार में मचे कोहराम के अन्य कारणों में ऑटो कंपनियों की सेल्स में भारी गिरावट शामिल है। बता दें कि मार्च 2019 के मुकाबले मार्च 2020 में मारुति की सेल्स में 47 फीसदी, अशोक लेलैंड की सेल्स में 90 फीसदी की गिरावट आयी है, जो ऑटो सेक्टर की हालात बताने के लिए काफी है। इसके अलावा कंपनियों के डिबेंचरों पर डिफॉल्ट होने का भी खतरा रहा है। एक और बड़ा कारण है विदेशी शेयर बाजारों में हो रही भारी बिकवाली। विदेशी शेयर बाजारों में गिरावट का भारतीय शेयर बाजार पर भी नकारात्मक असर पड़ा।
दिखे हैं कुछ पॉजिटिव संकेत
शेयर बाजार में कुछ सकारात्मक संकेत दिखे हैं जिसके पीछे घरेलू निवेशकों द्वारा की गयी खरीदारी है। घरेलू निवेशक अभी भी जमे हुए हैं। वित्त वर्ष 2019-20 के अंतिम दिन शेयर बाजार में रौनक आ गई, जिसमें सेंसेक्स 1028 और निफ्टी 316 अंक ऊपर चढ़ा। मगर बुधवार को इसमें फिर से गिरावट देखने को मिल रही है। इससे इस बात को लेकर असमंजस है कि शेयर बाजार में तेजी बरकरार रहेगी या नहीं। घरेलू निवेशकों के अलावा विदेशी शेयर बाजारों में उम्मीद की किरण दिखी है।
क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स
इकोनॉमिक टाइम्स में छपी रिपोर्ट के मुताबिक शेयर बाजार के जानकार बताते हैं कि लोगों को घबराहट हो रही है क्योंकि उन्हें महसूस हो रहा है कि मौजूदा स्थिति लंबे समय तक रहेगी। जानकार इस समय सरकार की स्थिति को जरूरी बताते हैं। वहीं घरेलू निवेशकों के अलावा म्यूचुअल फंड्स और बीमा कंपनियों ने भी खरीदारी की है, जिससे बाजार में जान आई है।
More From GoodReturns

आज 10 सितंबर को 18 शेयरों में मचेगी हलचल, एक्स-डिविडेंड के साथ TVS Srichakra का बड़ा पेआउट!

IPO अलॉटमेंट पाने का पक्का तरीका: सोमवार से पहले ये 5 जरूरी काम निपटा लें

7 सितंबर से खुल रहे हैं 2 नए IPO: निवेश से पहले जान लें ये जरूरी नियम

आज खुले 4 नए IPO: करमतारा, एलसीसी समेत इन कंपनियों में दांव लगाने का मौका, चेक करें प्राइस बैंड और GMP

IPO Alert: आज से खुले 2 धमाकेदार IPO, ₹14,500 से शुरू करें निवेश, जानें GMP और पूरी डिटेल्स

शेयर बाजार में आज इन 5 शेयरों में मचेगी हलचल! RVNL और Mazagon Dock समेत इन स्टॉक्स पर रखें नजर

निफ्टी में शानदार रिकवरी: अब SIP करें या लम्पसम? निवेश का सही फॉर्मूला

दीपा ज्वैलर्स आईपीओ: आज आखिरी दिन, क्या अलॉटमेंट के लिए तैयार हैं आप?

अगस्त ऑटो सेल्स का धमाका: मारुति-टाटा की बिक्री में जबरदस्त उछाल, क्या आज इन शेयरों में आएगी तेजी?

Paluck Technologies IPO Listing: 252 गुना सब्सक्राइब हुआ शेयर, आज बाजार में कैसी होगी धमाकेदार एंट्री?

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?



Click it and Unblock the Notifications
