नई दिल्ली, नवंबर 11। कारोबारी सप्ताह के चौथे दिन आज गुरुवार को शेयर बाजार में अच्छी खासी कमजोरी दर्ज की गई। सेंसेक्स और निफ्टी काफी गिरावट के साथ बंद हुए। सेंसेक्स 433.13 अंक या 0.72 फीसदी की कमजोरी के साथ 59,919.69 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 143.60 अंक या 0.80 फीसदी के साथ 17,873.60 पर रहा। लगभग 1432 शेयर ऊपर चढ़े, जबकि 1859 शेयरों में गिरावट आई। इसके अलावा 154 शेयरों में कोई बदलाव नहीं आया। आज सेंसेक्स का सबसे निचला स्तर 59,656.26 और निफ्टी का सबसे निचला स्तर 17,798.20 का रहा। बता दें कि आज शेयर बाजार में तीसरे दिन कमजोरी आई। शेयर बाजार पर कमजोर वैश्विक संकेतों का नकारात्मक असर पड़ा।

कैसी रही थी शुरुआत
सेंसेक्स 60,352.82 के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 60,291.70 पर खुला था। सत्र के दौरान ये 60,293.25 से स्तर तक ऊपर चढ़ा। वहीं निफ्टी 18017.20 के मुकाबले 17,967.45 पर खुला था, मगर कमजोर शुरुआत के बावजूद ये 17,971.35 तक ही चढ़ सका। यानी आज सेंसेक्स और निफ्टी पूरे दिन लाल निशान में रहे।
सेंसेक्स के बड़े शेयर
सेंसेक्स के बड़े शेयरों में से 6 में मजबूती और 24 में कमजोरी आयी। इनमें टाइटन में 1.79 फीसदी, महिंद्रा एंड महिंद्रा में 0.57 फीसदी, रिलायंस में 0.22 फीसदी, टीसीएस में 0.11 फीसदी, इंडसइंड बैंक में 0.08 फीसदी और टाटा स्टील में 0.03 फीसदी की मजबूती आयी। वहीं एसबीआई में 2.83 फीसदी, बजाज फिनसर्व में 2.42 फीसदी, टेक महिंद्रा में 2.26 फीसदी और बजाज फाइनेंस में 1.68 फीसदी की मामूली कमजोरी आयी।
स्मॉल और मिड कैप शेयर
दिग्गज शेयरों के साथ ही स्मॉल और मिड कैप शेयरों में भी कमजोरी आई। बीएसई और एनएसई के स्मॉल और मिड कैप शेयर सूचकांक नीचे फिसले। आज बीएसई मिडकैप में 0.64 फीसदी की कमजोरी आयी, जबकि बीएसई स्मॉल कैप 0.54 फीसदी की कमजोरी के साथ बंद हुआ। वहीं निफ्टी मिडकैप 100 में 0.82 फीसदी की कमजोरी आयी। वहीं निफ्टी स्मॉलकैप में 0.51 फीसदी की कमजोरी दर्ज की गई।
More From GoodReturns

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?



Click it and Unblock the Notifications