सूचकांक में बीते एक हफ्ते से चल रही इस गिरावट से निवेशकों को अब तक 16 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा घाटा हो चुका है।

Stock Market Closing : आज Share Market में गिरावट के साथ क्लोजिंग हुई। आज जहां सेंसेक्स करीब 980.93 अंक की गिरावट के साथ 59845.29 अंक के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 320.50 अंक की गिरावट के साथ 17806.80 अंक के स्तर पर बंद हुआ। सूचकांक में बीते एक हफ्ते से चल रही इस गिरावट से निवेशकों को अब तक 16 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा घाटा हो चुका है। इसके अलावा आज बीएसई में कुल 3,655 कंपिनयों में ट्रेडिंग हुई, इसमें से करीब 482 शेयर तेजी के साथ और 3,106 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। वहीं 67 कंपनियों के शेयर के दाम में कोई अंतर नहीं आया। वहीं आज 64 स्टॉक 52 हफ्ते के ऊपरी स्तर पर बंद हुए हैं। इसके अलावा 294 स्टॉक अपने 52 हफ्ते के निचले स्तर पर बंद हुए। इसके अलावा आज 122 शेयर में अपर सर्किट लगा है, तो 411 शेयर में लोअर सर्किट लगा है। इसके अलावा आज शाम को डॉलर के खिलाफ रुपया 9 पैसे की कमजोरी के साथ 82.86 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
आज शेयर बाजार में आई भारी गिरावट के ये हैं 3 बड़े कारण
अमेरिका से मिले खराब संकेत : अमेरिका में कंज्यूमर कंफिडेंस घटा है। बेरोजगार की दावे बढ़ रहे हैं।
चीन के चलते कोविड का डर : चीन में संक्रमण के पैर पसारने के साथ ही कोविड से जुड़ी आशंकाओं ने भी एक बार फिर निवेशकों को परेशान करना शुरू कर दिया है।
जापान में बढ़ रही मुद्रास्फीति : जापान का मुख्य उपभोक्ता मुद्रास्फीति सूचकांक नवंबर में 40 साल के उच्च स्तर 3.7 फीसदी पर पहुंच गया है। जापान में कंपनियों ने अपनी बढ़ती लागत को उपभोक्ताओं पर डालना जारी रखा है।

निफ्टी के टॉप गेनर
देवी लैब का शेयर करीब 3 रुपये की तेजी के साथ 3,498.45 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
निफ्टी के टॉप लूजर
अदानी पोर्ट का शेयर करीब 63 रुपये की गिरावट के साथ 794.10 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
अदानी इंटरप्राइजेज का शेयर करीब 226 रुपये की गिरावट के साथ 3,642.20 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
हिन्डाल्को का शेयर करीब 26 रुपये की गिरावट के साथ 429.55 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
टाटा स्टील का शेयर करीब 5 रुपये की गिरावट के साथ 102.25 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
टाटा मोटर्स का शेयर करीब 16 रुपये की गिरावट के साथ 378.35 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
More From GoodReturns

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स



Click it and Unblock the Notifications