नयी दिल्ली। शेयर बाजार में गिरावट का दौर जारी है। कारोबारी सप्ताह के अंतिम दिन शुक्रवार को लगातार चौथे दिन शेयर बाजार में गिरावट दर्ज की गयी। आज कई सेक्टरों में जम कर बिकवाली हुई, जिसके नतीजे में शेयर बाजार नीचे फिसला। आज आई गिरावट के साथ ही सेंसेक्स 51000 और निफ्टी 15000 के नीचे पहुंच गया है। जिन सेक्टरों में सर्वाधिक गिरावट आई, उनमें पीएसयू बैंक, ऑटो, इंफ्रा, बैंक और फार्मा शामिल हैं।

कहां पहुंचे सेंसेक्स और निफ्टी
सेंसेक्स 51,324.69 के पिछले बंद स्तर के मुकाबले सुबह गिरावट के साथ 51,238.02 पर खुला और आखिर में 434.93 अंकों या 0.85 फीसदी की कमजोरी के साथ 50,889.76 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 50,624.33 तक नीचे फिसला। वहीं एनएसई का निफ्टी 15,118.95 के पिछले क्लोजिंग लेवल के मुकाबले सुबह गिरावट के साथ 15,074.80 पर खुल कर आखिर में 137.20 अंक या 0.91 फीसदी की गिरावट के साथ 14,981.75 पर बंद हुआ।
दिग्गज शेयरों का हाल
सेंसेक्स के बड़े शेयरों में से 10 में मजबूती और 20 शेयरों में कमजोरी आयी। इनमें इंडसइंड बैंक में 1.97 फीसदी, हिंदुस्तान यूनिलीवर में 1.56 फीसदी, डॉ रेड्डीज में 1.46 फीसदी, एनटीपीसी में 0.87 फीसदी, रिलायंस इंडस्ट्रीज में 0.73 फीसदी और टीसीएस में 0.46 फीसदी की मजबूती आयी। वहीं ओएनजीसी में 5.06 फीसदी, एससबीआई में 3.77 फीसदी, एक्सिस बैंक में 3.59 फीसदी, आईसीआईसीआई बैंक में 3.20 फीसदी, बजाज ऑटो में 2.72 फीसदी और मारुति सुजुकी में 2.23 फीसदी की कमजोरी आयी।
स्मॉल और मिड कैप शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों के साथ ही स्मॉल और मिड कैप शेयरों में भी गिरावट आई। बीएसई और एनएसई के स्मॉल और मिड कैप शेयर सूचकांक नीचे फिसले। आज बीएसई मिडकैप में 1.67 फीसदी की कमजोरी आयी, जबकि बीएसई स्मॉल कैप 0.76 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ। वहीं निफ्टी मिडकैप 100 में 1.62 फीसदी की कमजोरी आयी। वहीं निफ्टी स्मॉलकैप में 0.92 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स



Click it and Unblock the Notifications
