शेयर बाजार मंगलवार को तेज करेक्शन देखने को मिल रहा है. बाजार के प्रमुख इंडेक्स 3-3 फीसदी से ज्यादा गिर गए हैं. बाजार की कमजोरी की वजह लोकसभा रुझानों में NDA को मिल रही INDI अलायंस की टक्कर है, जिसमें दोनों गठबंधन को फिलहाल बहुमत नहीं मिला है. बाजार के अनुमान से ठीक उलट संभावित नतीजों के चलते बाजार मे कोहराम मचा हुआ है. बाजार की तेज बिकवाली में निवेशकों को करीब 12 लाख करोड़ रुपए का घाटा हुआ है.
बाजार में मचा कोहराम
सेंसेक्स 1700 अंक नीचे फिसलकर 74,750 के पास ट्रेड कर रहा है, जोकि इंट्राडे में 73660 के नीचे भी फिसल गया था. निफ्टी भी 540 अंक नीचे 22,723 पर आ गया है. इंट्राडे में इंडेक्स 22,389 तक फिसला. बाजार के प्रमुख इंडेक्स 3-4% नीचे ट्रेड कर रहे. बाजार की चौतरफा बिकवाली में सरकारी बैंकिंग, ऑटो, फाइनेंशियल, मेटल, रियल्टी सेक्टर सबसे आगे हुए. निफ्टी में अडानी एंटरप्राइसेज और अडानी पोर्ट्स 6-7% तक टूट गए हैं.
हुआ 12 लाख करोड़ रुपए का घाटा
शेयर बाजार में तेज बिकवाली के चलते निवेशकों को भारी नुकसान हुआ है. क्योंकि BSE पर लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप घटकर 412 लाख करोड़ रुपए के आस पास आ गया है, जोकि सोमवार को 425 लाख करोड़ रुपए था. बाजार की तेजी के साथ सोमवार को बाजार के मार्केट कैप में तेज उछाल देखने को मिला था, जोकि 5.1 ट्रिलियन डॉलर के पार पहुंच गया था.

शेयर बाजार में तेज गिरावट की वजह
शेयर बाजार में तेज गिरावट की वजह NDA की मिल रही कांटे की टक्कर है. क्योंकि शुरुआती रुझानों में INDI अलायंस की सीटों में इजाफा देखने को मिल रहा है. जबकि बाजार की उम्मीद थी कि भाजपा को प्रचंड बहुमत मिलेगा, जोकि शुरुआती रुझानों में नहीं दिख रहा.
- ग्लोबल मार्केट से भी कमजोर संकेत मिले. एशियाई और अमेरिकी वायदा बाजारों में बिकवाली से सेंटीमेंट कमजोर हो गए हैं. भारतीय बाजारों में ग्लोबल संकेतों के चलते भी दबाव देखने को मिल रही है.
- अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपए में तेज करेक्शन देखने को मिल रहा है. कल 3 महीने के हाई पर पहुंचने की वजह से कल तेजी देखने को मिली थी. जबकि आज 10 पैसे कमजोर 83.24 रुपए पर खुला.
- भारतीय बाजारों में हैवी वेट में बिकवाली से भी तेज करेक्शन देखने को मिल रहा. जिससे बाजार पर दबाव बन रहा है. RIL, SBI, Adani समेत अन्य स्टॉक्स में गिरावट से बिकवाली को सपोर्ट मिल रहा है.
- ब्रॉडर मार्केट में भी बिकवाली देखने को मिल रही है. मिड और स्मॉलकैप इंडेक्स में तेज करेक्शन के चलते बाजार पर दबाव देखने को मिल रहा है. बाजार के प्रमुख इंडेक्स 2-4% फिसल गया है.
More From GoodReturns

आज 10 सितंबर को 18 शेयरों में मचेगी हलचल, एक्स-डिविडेंड के साथ TVS Srichakra का बड़ा पेआउट!

IPO अलॉटमेंट पाने का पक्का तरीका: सोमवार से पहले ये 5 जरूरी काम निपटा लें

7 सितंबर से खुल रहे हैं 2 नए IPO: निवेश से पहले जान लें ये जरूरी नियम

आज खुले 4 नए IPO: करमतारा, एलसीसी समेत इन कंपनियों में दांव लगाने का मौका, चेक करें प्राइस बैंड और GMP

IPO Alert: आज से खुले 2 धमाकेदार IPO, ₹14,500 से शुरू करें निवेश, जानें GMP और पूरी डिटेल्स

शेयर बाजार में आज इन 5 शेयरों में मचेगी हलचल! RVNL और Mazagon Dock समेत इन स्टॉक्स पर रखें नजर

निफ्टी में शानदार रिकवरी: अब SIP करें या लम्पसम? निवेश का सही फॉर्मूला

दीपा ज्वैलर्स आईपीओ: आज आखिरी दिन, क्या अलॉटमेंट के लिए तैयार हैं आप?

अगस्त ऑटो सेल्स का धमाका: मारुति-टाटा की बिक्री में जबरदस्त उछाल, क्या आज इन शेयरों में आएगी तेजी?

Paluck Technologies IPO Listing: 252 गुना सब्सक्राइब हुआ शेयर, आज बाजार में कैसी होगी धमाकेदार एंट्री?

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?



Click it and Unblock the Notifications
