नयी दिल्ली। मंगलवार को शेयर बाजार में फिर से गिरावट दर्ज की गयी। आज सबसे अधिक गिरावट फार्मा सेक्टर में आयी। आज फार्मा सेक्टर 2 फीसदी से अधिक नीचे फिसला। बता दें कि शेयर बाजारों पर कोरोनावायरस का असर बरकरार है। आज फार्मा के अलावा कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और ऊर्जा सूचकांक भी 1-1 फीसदी से ज्यादा नीचे फिसले। सेंसेक्स के 959 शेयर मजबूत हुए, जबकि 1477 शेयरों में गिरावट आयी। वहीं सेंसेक्स के 180 शेयरों में कोई बदलाव नहीं आया। सेंसेक्स 40,363.23 के पिछले बंद स्तर के मुकाबले सुबह बढ़ोतरी के साथ 40,497.72 पर खुला और आखिर में 82.03 अंकों या 0.20 फीसदी की गिरावट के साथ 40,281.20 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 41,536 तक ऊपर जा सका। वहीं एनएसई का निफ्टी 11,877.50 के क्लोजिंग लेवल के मुकाबले बढ़त के साथ 11,883.05 पर खुल कर 31.50 अंक या 0.27 फीसदी की कमजोरी के साथ 11,797.90 पर बंद हुआ। 
सेंसेक्स के दिग्गज शेयर
सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों में से 15 में मजबूती और 14 में कमजोरी आयी, जबकि 1 शेयर में कोई बदलाव नहीं आया। इनमें टीसीएस में 1.98 फीसदी, टाटा स्टील में 1.44 फीसदी, भारती एयरटेल में 1.22 फीसदी, एसबीआई में 1.15 फीसदी, हिंदुस्तान यूनिलीवर में 0.74 फीसदी और टेक महिंद्रा में 0.59 फीसदी की मजबूती आयी। गिरने वाले शेयरों में से सन फार्मा में 2.37 फीसदी, एचसीएल टेक में 2.10 फीसदी, रिलायंस इंडस्ट्रीज में 1.98 फीसदी, इंडसइंड बैंक में 1.42 फीसदी, लार्सन ऐंड टुब्रो में 1.36 फीसदी और टाइटन में 1.30 फीसदी की कमजोरी आयी।
कैसा रहा स्मॉल और मिड कैप शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों के साथ ही स्मॉल और मिड कैप शेयरों में भी बिकवाली देखने को मिली, जिससे बीएसई और एनएसई के स्मॉल और मिड कैप शेयर सूचकांक नीचे फिसले। आज बीएसई मिडकैप में 0.44 फीसदी और बीएसई स्मॉल कैप में 0.45 फीसदी की गिरावट दर्ज की गयी। वहीं निफ्टी मिडकैप 100 में 0.30 फीसदी और निफ्टी स्मॉलकैप में 0.21 फीसदी की कमजोरी आयी।
यह भी पढ़ें - Mutual Funds : रिटायरमेंट की है टेंशन तो ये हैं निवेश के बेस्ट ऑप्शन
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
