Stock Market Down: शेयर बाजार में कारोबारी हफ्ते के पहले दिन तेज करेक्शन देखने को मिल रहा. बाजार के प्रमुख इंडेक्स सोमवार को लगातार छठे दिन फिसल गए हैं. सेंसेक्स 80,726 और निफ्टी 24,694 तक फिसले. बाजार में IT सेक्टर को छोड़कर सभी सेक्टर्स में बिकवाली दर्ज की जा रही है. खासकर बैंकिंग, मीडिया जैसे शेयरों में भारी बिकवाली दर्ज की जा रही. अडानी ग्रुप के शेयर समेत सरकारी शेयरों में भी तेज करेक्शन है.
शेयर बाजार में आज तेज करेक्शन
- निफ्टी में 1% से ज्यादा की गिरावट, 50 में से 41 शेयर लाल निशान में कारोबार कर रहे
- इंट्रा-डे में निफ्टी 24,700 के नीचे फिसला, 24,694 का निचला स्तर टच किया
- निफ्टी बैंक में 2% से ज्यादा की गिरावट, निफ्टी बैंक के 12 में से 11 शेयरों में गिरावट
- कारोबारी सेशन में निफ्टी बैंक 51,000 के नीचे फिसला, 50194 का लो बनाया
- स्मॉलकैप इंडेक्स 2.5% से ज्यादा फिसला, मिडकैप इंडेक्स करीब 2% फिसला
शेयर बाजार में तेज करेक्शन की वजह?
भारतीय शेयर बाजार में आज तेज करेक्शन देखने को मिला. बाजार में 7 अक्टूबर को लगातार छठे दिन गिरावट है. इस दौरान निफ्टी और सेंसेक्स करीब 5 फीसदी तक फिसले. गिरावट की बड़ी वजह फॉरेन पोर्टफोलियो इनवेस्टर्स यानी FPIs की बिकवाली रही.
NSDL के आंकड़ों के मुताबिक अक्टूबर के पहले 3 दिनों में FPIs ने 27,142 करोड़ रुपए की बिकवाली की. दरअसल, आकर्षक वैल्युएशन की वजह से निवेशकों ने चीन के बाजार की तरफ रुख किया.
यही वजह है कि शंघाई कंपोजिट इंडेक्स पिछले हफ्ते करीब 21 फीसदी और हॉन्गकॉन्ग का हेंगसेंग इंडेक्स 15 फीसदी उछल चुका है. अमेरिकी फ्यूचर्स मार्केट में नरमी दर्ज की जा रही है. डाओ फ्यूचर्स, S&P फ्यूचर्स और नैस्डैक फ्यूचर्स करीब आधे फीसदी की गिरावट के साथ ट्रेड कर रहे.

घरेलू ट्रिगर्स भी बाजार पर डाल रहे असर
भारतीय बाजार में डॉमेस्टिक फैक्टर्स पर असर दिखा रहे. रिजर्व की अक्टूबर पॉलिसी भी शुरू हो गई है. 9 अक्टूबर को इससे जुड़ा अहम फैसला आएगा. हालांकि, एनलिस्ट्स मान रहे हैं कि अक्टूबर में लगातार 10वीं बार दरें स्थिर रह सकती हैं.
बाजार में चौतरफा बिकवाली दर्ज की जा रही. सबसे आगे बैंकिंग, मीडिया समेत मेटल और अन्य सेक्टर हैं. निफ्टी में NPTC, अडानी पोर्ट्स, कोल इंडिया, BEL समेत पॉवर ग्रिड के शेयर 4-4 फीसदी फिसल गए हैं.
More From GoodReturns

IPO अलॉटमेंट पाने का पक्का तरीका: सोमवार से पहले ये 5 जरूरी काम निपटा लें

शेयर बाजार में बड़ी गिरावट: क्रूड ऑयल के डर के बीच SIP और निवेश का सही फॉर्मूला

7 सितंबर से खुल रहे हैं 2 नए IPO: निवेश से पहले जान लें ये जरूरी नियम

आज खुले 4 नए IPO: करमतारा, एलसीसी समेत इन कंपनियों में दांव लगाने का मौका, चेक करें प्राइस बैंड और GMP

IPO Alert: आज से खुले 2 धमाकेदार IPO, ₹14,500 से शुरू करें निवेश, जानें GMP और पूरी डिटेल्स

शेयर बाजार में आज इन 5 शेयरों में मचेगी हलचल! RVNL और Mazagon Dock समेत इन स्टॉक्स पर रखें नजर

निफ्टी में शानदार रिकवरी: अब SIP करें या लम्पसम? निवेश का सही फॉर्मूला

दीपा ज्वैलर्स आईपीओ: आज आखिरी दिन, क्या अलॉटमेंट के लिए तैयार हैं आप?

अगस्त ऑटो सेल्स का धमाका: मारुति-टाटा की बिक्री में जबरदस्त उछाल, क्या आज इन शेयरों में आएगी तेजी?

Paluck Technologies IPO Listing: 252 गुना सब्सक्राइब हुआ शेयर, आज बाजार में कैसी होगी धमाकेदार एंट्री?

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?



Click it and Unblock the Notifications
